Flex fuel launches from the automotive sector, announcement of ethanol pumps, schemes to back CBG are all reasons to look ahead with hope as India advances developments in our adoption of energy alternatives at scale!
The strong measures by GoI towards strengthening India’s energy security will serve to boost farmer incomes and livelihoods. Some of these new fuels are also positive in terms of net impact on environment!
This #WorldEnvironmentDay I also remember Prime Minister’s push for Mission LiFE (Lifestyle for Environment) for adopting sustainable practices!
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में अपार उत्साह से भरे जनसमूह को संबोधित करने का अवसर मिला।
जब किसान समृद्ध होगा, कामगार सशक्त होगा और युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा, तभी विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का सपना साकार होगा।
#Moradabad#RLD
Chaired the High-Level Roundtable of the #IndiaSkillsAccelerator with Hon’ble Minister @DrSukantaBJP, an initiative of @MSDESkillIndia and @wef, alongside private sector Co-Chairs @sanjivrbajaj and @shobanakamineni, and WEF Managing Director @hubacek.
Discussed actionable pathways to align skilling with industry demand, accelerate reskilling in emerging technologies, leverage institutional strengths, and strengthen public-private collaboration to bridge critical skills gaps.
India’s growth story is driven by its people. Deeper partnerships are essential to building a future-ready, globally competitive workforce. Glad to be joined by leaders from industry, academia and government, united in shaping the future of skills in India.
@PMOIndia@EduMinOfIndia
#SkillIndia #FutureOfWork
Pleased to welcome H.E. @mariovoigt, Minister-President of Thuringia, Germany, and his delegation to Kaushal Bhawan today.
Our discussions focused on strengthening the India-Germany skills partnership through workforce mobility, industry-aligned skilling, German language and vocational training, and deeper engagement with Thuringia’s industries.
As India and Germany mark 75 years of diplomatic relations, we look forward to creating new pathways for talent, innovation and opportunity for our youth.
@MEAIndia@MSDESkillIndia@GermanyinIndia@AmbAckermann
पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
चौधरी चरण सिंह जी ने भारतीय राजनीति को गांव, किसान और श्रमशील भारत की आवाज से जोड़ने का कार्य किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसान हितों के प्रति समर्पण और आत्मनिर्भर गांव की सोच आज भी राष्ट्र को प्रेरित करती है।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के ड्राफ्ट को वापस लेने का निर्णय स्वागतयोग्य है।
किसानों, गुड़-खांडसारी उद्योग तथा विभिन्न हितधारकों द्वारा प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इस मसौदे पर पुनर्विचार का निर्णय संवाद आधारित नीति निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
देवरिया के भलुअनी गांव से निकलकर World Skills Asia के अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय कर शिवम् सिंह ने Robot System Integration में मेडल जीता।
किसान पिता और आंगनवाड़ी में कार्यरत माँ के बेटे शिवम सिंह ने अपनी मेहनत और हुनर से जो पहचान बनाई है, वही उन्हें बनाता है असली #SkillKaChampion!
आज बालेनी गाँव, बागपत में कार्यक्रम में शिवम का परिचय दिया तो सभी ने सराहा।
@PMOIndia@WorldSkillsInd@NSDCIndia@MSDESkillIndia
हरजौली जट्ट, हरिद्वार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनसमूह के साथ उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों पर विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी का जीवन सादगी, न्याय और किसान हितों के प्रति अटूट समर्पण की एक प्रेरणादायक मिसाल है। उनका पूरा जीवन समाज के हर वर्ग के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।
राष्ट्रीय लोकदल परिवार आज के समय में उनके इन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों का एक जीवंत एवं सशक्त प्रतिबिंब है।
#Haridwar #RLD #ChaudharyCharanSingh
Proud to witness the rollout of transformative initiatives in Rajasthan in the gracious presence of Hon’ble CM @BhajanlalBjp ji, Hon’ble Education Minister @dpradhanbjp ji.
MoU signed for Foreign Language Communication Skill Program between Govt. of Rajasthan & English & Foreign Languages University, Hyderabad.
Also launched the National Entrepreneurs Empowerment Drive -NEED for transforming aspiring youth into micro-entrepreneurs at Panchayat level across 6 states incl. Rajasthan.
The decision by MSDE to establish a Skill India International Centre in Jaipur at the Mahatma Gandhi Institute of Governance and Social Sciences will impart technical skills to address global skill gaps.
Grateful to Dy. CM @DrPremBairwa ji and @kkvishnoibjp for championing this vision.
#SkillIndia #ForeignLanguage #SIIC #Rajasthan #ViksitBharat
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 594 किलोमीटर लंबे, 6-लेन 'गंगा एक्सप्रेस-वे' का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करता है।
उत्तर प्रदेश की जनता को समर्पित लगभग ₹36,230 करोड़ की लागत से निर्मित यह विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे 12 जिलों—मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज—से गुजरते हुए पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश को एक निर्बाध, तेज़ रफ्तार हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ता है।
यह एक्सप्रेसवे गांव, किसान, युवा और उद्यमियों को नए अवसर, और प्रगति से जोड़ने वाला सशक्त विकास सेतु है, जो उत्तर प्रदेश की तरक्की को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार बनेगा।
उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभार। प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
#Uttarpradesh #GangaExpressway
ईकड़ी, मेरठ में आयोजित “एकता रैली” में उपस्थित होकर जनसमूह को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्य करेगा।
#Meerut#RLD#ChaudharyCharanSingh
I launched the #UNESCOChair on #GenderInclusion & #SkillDevelopment at Symbiosis Skills & Professional University, Pune. Interacted with students and visited the labs - seeing firsthand the energy and potential shaping India’s future workforce.
Joined by Hon’ble Minister @iAditiTatkare, @NorwayCGMumbai, and representatives from @UNESCO, @ilo, and @Austrade.
Our Government has placed women at the center of its skilling agenda by embedding gender equality across the ecosystem and enabling women to lead, access opportunities, and build enterprises that drive inclusive and sustainable growth.
@MSDESkillIndia
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
दिल्ली–गुवाहाटी High Density Network के तहत 403 KM #GhaziabadSitapur सेक्शन पर तीसरी और चौथी लाइन को ₹14,926 करोड़ की लागत से स्वीकृति दी। 6 नए स्टेशन विकसित किए जाएंगे - मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और लखीमपुर खीरी सहित यूपी के 10 जिलों में connectivity से आर्थिक गतिविधि को बड़ा boost मिलेगा!
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) की अवधि को वर्ष 2028 तक बढ़ाए जाने के निर्णय से ग्रामीण भारत के विकास में सहायक निवेश होगा।
#CabinetDecision
मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित रोजगार मेले में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
100+ प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी से हजारों युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला यह आयोजन, उत्तर प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत और सार्थक कदम है।
यह आयोजन सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के कौशल को सही दिशा देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने का एक सशक्त प्रयास है।
इस अवसर पर “AI Sentiment and Readiness” रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया तथा उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु NITI Aayog, Women Empowerment Platform और NSDC के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। 950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी मुजफ्फरनगर को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के इस प्रयास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार।
@myogiadityanath@CMOfficeUP
#SkillDevelopment #RojgarMela
शामली के लिए शुभ खबर!
हाल में स्वीकृत 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से एक, कृष्णा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम काबड़ौत, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश अब धरातल पर साकार हो गया है!
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह विद्यालय क्रियाशील हो गया है।
शामली के बच्चों को अब विश्वस्तरीय शिक्षा घर के पास ही मिलेगी।
@kvs_hq
#KVShamli #KendriyaVidyalaya
The Government of India, under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi, has reduced the Special Additional Excise Duty on petrol and diesel by ₹10 per litre, in view of rising global crude oil prices and the ongoing developments in West Asia.
The decision is a strong signal of our commitment securing public welfare and energy security.
राष्ट्रीय लोकदल परिवार में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता, पूर्व सांसद, श्री के.सी. त्यागी जी और पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री अशोक यादव जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आज दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके जुड़ने से राष्ट्रीय लोकदल और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
बागपत के युवाओं को समर्पित, पाली में चौधरी अजीत सिंह डिज़ाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता संस्थान का उद्घाटन किया।
यह केंद्र विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को परिधान डिजाइन व फैशन टेक्नोलॉजी में उद्योग की आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए कौशल विकास के माध्यम से उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
प्रोडक्ट डिजाइन, उद्योग के साथ साझेदारी और कौशल विकास के माध्यम से बागपत के युवाओं के लिए वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे। यह पहल न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित करेगी और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
#CentreofExcellence
#SkillIndia #FutureReadyIndia #SkillDevelopment