@alokrajRSSB विशेष सुझाव सर 🙏
जिस भर्ती में जो शैक्षणिक योग्यता मांगी जाए ,उसके बिना फॉर्म जमा ना हो , जैसा कि अभी वर्तमान में LDC भर्ती में ,ऐसा हुआ ,बहुत से साथियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा ,अब संशोधन के लिए ,उनको अलग से पैसे देने पड़ रहे हैं,ये तो System में होता फॉर्म सबमिट ना हो
@SARITA_BISHNOI2 आज सिर्फ ट्रेंड नहीं करना...
53,749 युवाओं की उम्मीदों को आवाज़ देनी है।
जो साथी ट्वीट नहीं कर सकता,
वह रीपोस्ट करे।
जो रीपोस्ट नहीं कर सकता,
वह रिप्लाई करे।
लेकिन आज कोई साथी चुप न रहे।
एक आवाज़ नहीं...
हजारों आवाज़ें बनकर उठो!
#चतुर्थ_श्रेणी_मांगे_रिजल्ट
आलोक राज जी कहते है चतुर्थ श्रेणी भर्ती 50/60 सालों की सबसे बड़ी भर्ती है तो क्या अब इस भर्ती को 50 साल बाद ही पूरी करोगे क्या ..? @alokrajRSSB#चतुर्थ_श्रेणी_परिणाम_जारी_करो
@alokrajRSSB विशेष सुझाव सर 🙏
जिस भर्ती में जो शैक्षणिक योग्यता मांगी जाए ,उसके बिना फॉर्म जमा ना हो , जैसा कि अभी वर्तमान में LDC भर्ती में ,ऐसा हुआ ,बहुत से साथियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा ,अब संशोधन के लिए ,उनको अलग से पैसे देने पड़ रहे हैं,ये तो System में होता फॉर्म सबमिट ना हो
राजस्थान सरकार और पशु परिचर भर्ती प्रक्रिया ने मेहनती स्टूडेंट्स का सपना तोड़ दिया! 😡 नॉर्मलाइजेशन का ये कहर कब तक?
ये क्या तमाशा लगा रखा है राजस्थान सरकार ने? पशु परिचर भर्ती का जो डेटा सामने आया है, उसे देखकर खून खौल रहा है! 😡
4th शिफ्ट में 69,976 स्टूडेंट्स में से सिर्फ 53 क्वालिफाइड हुए, यानी 0.08%?
और 6th शिफ्ट में 49,769 स्टूडेंट्स में से 2470 क्वालिफाइड, यानी 4.96%?
ये है आपकी नॉर्मलाइजेशन की सच्चाई? ये है आपकी पारदर्शिता? 😠
क्या सारे इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स 6th शिफ्ट में ही बैठे थे? और 4th शिफ्ट में सारे कमजोर थे? या फिर आपकी नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया इतनी घटिया है कि मेहनत करने वाले स्टूडेंट्स का हक छीनकर दूसरों को दे दिया गया? राजस्थान सरकार, जवाब दो! ये भर्ती प्रक्रिया स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं, तो और क्या है? 🥲
CDLP जी, राम नवमी के दिन मुझे भ्रष्टाचारियों का बादशाह, दानव, रावण इत्यादि की उपाधि देने के लिए बहुत शुक्रिया! आप की पीड़ा उचित है, आपकी जगह में होता तो शायद मेरे भी यही भाव होते जो अभी आपके हैं, प्रयास करूंगा कि में अपने आपको थोड़ा इंप्रूव कर सकूं और आपकी पीड़ा थोड़ी कम कर सकूं।
@Dheersdhabhai ये विद्यार्थी की मेहनत को निगल रहा हैं,ये तोड़ा रहा हैं, उन सपनों को जो विद्यार्थी लाइब्रेरी में अकेला देखता हैं,ये तोड़ रहा हैं,उन सपनों को जिसके माता पिता खुद चाहे कितनी गरीबी में रहे पर अपने बच्चों को कुछ बनता हुआ देखना चाहते हैं
#नोर्मलाइजेशन_एक_अभिशाप _बंद करो_
❌🚫👎
कल देर रात पशु परिचर का परिणाम जारी हुआ जिसमें 1st, 4th Shift मे 7 से 10 अंक कम कर दिए तो उन बेरोजगार स्टूडेंट का क्या गुनाह था कि उनका एग्जाम 4th पारी में हुआ और उनके नंबर कम हो गया...💔
पहले पेपर स्टूडेंट के लिए घातक साबित हुआ तो अब फिर नॉर्मलाइजेशन... आखिर कर पढ़ने वाला मेहनती स्टूडेंट किस प्रकार सफलता हासिल करेगा...
आज शाम 7 बजे ...🔥
#नॉर्मलाइजेशन_एक_अभिशाप
@JATbera1@alokrajRSSB@BadhalDr
भजनलाल जी , REET लेवल 1 भर्ती में महिला आरक्षण लागू करके आप युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं।
आपकी सरकार के लिए भी यह निर्णय आत्मघाती साबित होगा। आपसे अनुरोध है कि इस पर पुनर्विचार करें, क्योंकि बात बराबरी की होना चाहिए। यदि महिला आरक्षण लागू करना है, तो केवल एक क्षेत्र में ही क्यों? इसको सभी जगह समान रूप से लागू करना चाहिए।
इस तरह BSTC छात्रों के साथ भेदभाव करना न्यायसंगत नहीं है। यदि आपकी सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है, आपकी सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
आगामी दिनों में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। @BhajanlalBjp
@chetramnayak5@BadhalDr Normalisation का ये तरीका बड़ा सराहनीय कार्य हैं,जिसकी जितनी तारीफ़ की जाए कम हैं,ऐसी प्रणाली सभी एग्जाम में अपनाई जाए तो विद्यार्थी सरकारी नौकरी का सपना देखना भूल जाए 🧐 Govt जॉब को Dream 11 का गेम बनाकर रखा दिया हैं..जहां बिना पढ़ने वालों के बिना मेहनत किए इतने मार्क्स मिल जाए
पशु परिचर - नॉर्मलाइज़ेशन .. दुखद घटना !
कईयों के बने बनाए घर उजड़ गए 😥
नॉर्मलाइजेशन के नाम फिर से धोखा कर दिया
1st & 4th shift पारी वालो ने आपका क्या बिगाड़ा आपने -10 नंबर कर दिए, 6th पारी वालो के +20 से 25 नंबर तक बढ़ा दिए
#नॉर्मलाइजेशन_बंद_करो #पशु_परिचर
@al@alokrajRSSB@BadhalDr
हम पहली गलती यहीं करते है !
कल RAS प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें तक़रीबन 21500+ अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया गया । प्रारंभिक परीक्षा के अंक अब आगे किसी काम के नहीं हैं , अब पूरी कहानी आगे RAS मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर रहेगी।
परीक्षा में उत्तीर्ण होना निःसंदेह खुशी का विषय होता है, और ख़ुद पर भरोसा बढ़ता है कि मैं क़ाबिल हो रहा हूँ , मेरी तैयारी ठीक दिशा में है। इसलिए ख़ुश होना भी चाहिए । मगर ये ख़ुशी इतनी हावी नहीं होनी चाहिए कि हम इस परिणाम को सब कुछ मान लें , आगे कई दिन ख़ुशी मनाने में गँवा दें।
यहाँ अभ्यर्थी से पहली गलती होती है, हर जगह पास होने के स्टेटस लगाना,पोस्ट करना , समाज के ग्रुप में नेम ऐड करवाना , फ़ोन , कॉल व संदेश से बधाइयाँ लेना इत्यादि कार्यों से एक तो कई दिन ख़राब होते है साथ ही परिणाम देने का सामाजिक दबाव बढ़ जाता है , आप सुर्खियों में रहते है , आपको भी आनंद आ रहा होता हैं, फिर हम भी असल पढ़ाई की बजाय दिखावें की पढ़ाई की दुनियाँ में आ जाते है , अंततः हम विफल होते है और यही सुर्खियों में लाने वाले लोग आपकी मजाक बनाते है , फिर आप तनाव में आते है , दुखी होते है ।
इसलिए कहते है खुशी तब मनायें जब वाक़ई में अंतिम रूप से चयन हुआ हो । मुझे याद है प्रथम बार आईएएस प्रारंभिक उत्तीर्ण होने के बाद , मैं ख़ुद इस चक्रव्यूह में फँसा था। जिसका परिमाण कई वर्षों तक भोगा था , आज भी कोई मिलता है तो पूछ लेता है आपका आईएएस का क्या हुआ ? और मेरा मन ख़राब सा हो जाता है और सोचता हूँ कि काश मैं भी सब कार्य चुपचाप करता !
✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित