32 वर्ष के युवा पुलकित गर्ग बनाए गए चित्रकूट के डीएम
चित्रकूट धाम में आपका हार्दिक स्वागत अभिनन्दन है आपसे यही कामना है कि इस पावन भूमि में आकर इसका समुचित विकास करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं
जनसेवक शिवम पांडेय चित्रकूट धाम
जब शासन-प्रशासन संवेदनशील हो और जिले को एक कर्मठ, ईमानदार एवं जनहितैषी जिलाधिकारी का नेतृत्व मिले, तो बड़े से बड़ा विवाद भी समाधान की राह पकड़ लेता है। 🙏
आज चित्रकूट में इसका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगा है। विकास कार्यों को गति मिल रही है और कम से कम विद्यालयों तक
पहुंचने वाले मार्गों का निर्माण शुरू होना बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत है। 🛣️📚
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय श्री पुलकित गर्ग जी के आगमन के बाद जमीनी समस्याओं को जिस गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। 👏
अच्छा प्रशासन वही
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय जी के कर कमलों द्वारा चित्रकूट की हर एक अव्यवस्थाओं को अच्छी आधुनिकता के साथ उनको अच्छी व्यवस्थाओं में समाहित किया जा रहा है जय हो आदरणीय जिलाधिकारी महोदय जी की समस्त चित्रकूट जनपद वाशियो की तरफ से आपको बहुत बहुत धन्यवाद
@pulkitgarg_IAS@myogiadityanath
सीएचसी मानिकपुर के कायाकल्प हेतु ₹47.69 लाख की स्वीकृति
जनपद #चित्रकूट में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मानिकपुर में आवश्यक मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु जिला खनिज न्यास निधि से ₹47.69 लाख की स्वीकृति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई है। कार्यदायी संस्था चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को नामित किया गया है।
कार्य के अंतर्गत क्षतिग्रस्त प्लास्टर की मरम्मत, पुट्टी एवं आंतरिक-बाह्य रंगाई-पुताई, दरवाजे-खिड़कियों की पेंटिंग, छत मरम्मत, विट्रीफाइड टाइल्स, शौचालयों की मरम्मत, सीट एवं वॉशबेसिन की व्यवस्था तथा आवश्यक प्लंबिंग कार्य कराए जाएंगे।
कार्य पूर्ण होने से मरीजों एवं उनके तीमारदारों को स्वच्छ, सुविधाजनक एवं बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध होगा।
#Chitrakoot #HealthInfrastructure #Healthcare #PublicHealth #Development #DistrictMineralFund #GoodGovernance
चित्रकूट धाम को DM के रूम में एक कोहिनूर अधिकारी मिले हैं आदरणीय @ChitrakootDm श्रीमान @pulkitgarg_IAS जी जबसे आए हैं लगातार शहर से लेकर गांव तक हर छेत्र का चौमुखी विकास करवा रहे हैं ऐसे जिलाधिकारी जी को मै बारम्बार नमन करता हूं हम सभी चित्रकूट धाम वासी इनके कार्यशैली से खुश हैं
बेड़ी पुलिया से रामघाट तक बनेगा आधुनिक एवं सुविधायुक्त फुटपाथ 🚶♂️
पर्यटन विकास की कार्ययोजना के अंतर्गत बेड़ी पुलिया से रामघाट तक लगभग 5–6 किमी लंबा एवं 2.5–3 मीटर चौड़ा फुटपाथ विकसित किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके निर्माण पर लगभग ₹10 करोड़ की लागत आएगी।
श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने वाले इस फुटपाथ में—
🔹 बीच-बीच में शेड/छायादार स्थान
🔹 बैठने की व्यवस्था
🔹 हरियाली एवं पौधरोपण
🔹 आवश्यक अन्य नागरिक सुविधाएं
विकसित की जाएंगी।
यह सुविधा विशेष रूप से अमावस्या एवं प्रमुख धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होगी तथा वर्षभर स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक पैदल आवागमन उपलब्ध कराएगी।
सुरक्षित पैदल मार्ग, बेहतर सुविधाएं और हरित वातावरण। 🌿
#Chitrakoot #ChitrakootDham #TourismDevelopment #InfrastructureDevelopment #ReligiousTourism #AmavasyaMela
आपका बहुत बहुत आभार आदरणीय जिलाधिकारी महोदय जी यह जनपद चित्रकूट के ग्राम पंचायत बिहारा का एक अत्यंत महत्पूर्ण मार्ग है जो धार्मिक स्थल चित्रकूट से जुड़ा हुआ है आज अगर यह बनकर तैयार होता है तो हजारों लोगों को इससे लाभ मिलेगा और स्कूली बच्चों को सुगम आवागमन होगा
@pulkitgarg_IAS
जनपद में विद्यालयों तक सुगम आवागमन करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा निम्न विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं—
🔹 ग्राम पंचायत बिहारा से मजरा बरगदपुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तक 450 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य ₹39.83 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया है। कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
🔹 ग्राम पंचायत खम्हरिहा में जूनियर हाईस्कूल से प्राथमिक विद्यालय तक 400 मीटर लंबाई में अनुरक्षण कार्य का प्रस्ताव ₹11.94 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया है।
इन कार्यों से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय नागरिकों के आवागमन में सुविधा होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क एवं आवागमन व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
#Chitrakoot #DistrictPanchayat #CCRoad #RuralDevelopment #InfrastructureDevelopment #Connectivity #DevelopmentWorks #VikasKarya
विद्यालय परिसर से जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान
मऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरी में तालाब का पानी दो विद्यालयों के परिसर में भर जाने की सूचना पर उप जिलाधिकारी, मऊ द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया।
जलभराव के कारण विद्यालय परिसर, शौचालय एवं रसोई प्रभावित थे। स्थिति को देखते हुए तालाब की भीटा को एक स्थान से कटवाकर जेसीबी के माध्यम से तत्काल जल निकासी कराई गई। उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर रहकर जल निकासी कार्य की निगरानी की गई, जिससे विद्यालय परिसर में जलभराव कम हुआ और छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को राहत मिली।
भविष्य में जल निकासी बाधित न हो, इसके लिए पानी निकासी वाले स्थान पर पुलिया निर्माण कराने के निर्देश दिए।
#Chitrakoot #Mau #Waterlogging #DrainageManagement #SchoolSafety #DistrictAdministration #PublicService
आप जिले के ऐसे पहले जिलाधिकारी जी होंगे जो जनपद के विद्यालयों के लिए ये बहुत ही महत्पूर्ण पहल कर रहे हैं क्योंकि हमारे चित्रकूट में ऐसे बहुत से विद्यालय हैं जहां बच्चों के लिए पहुंचने के मार्ग नहीं उनमें मुख्य रूप से मेरी ग्राम पंचायत बिहारा का जूनियर उच्च प्राथमिक विद्यालय है
आने वाले बच्चों के लिए भी एक सुगम एवं सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करवा दीजिए।
स्कूली बच्चों की राह आसान हो जाएगी। 🙏
आपकी यह पहल हम ग्रामीणों और बच्चों के लिए बहुत बड़ा उपकार होगी यह मार्ग धार्मिक स्थल से भी महत्व रखता है
@ChitrakootDm@DDNewsUP@myogiadityanath@pulkitgarg_IAS
🙏 आज जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग जी के कर-कमलों से जनपद के विद्यालयों में मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुविधाओं का कार्य सराहनीय रूप से किया जा रहा है।
महोदय जी, आपसे हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध है कि ग्राम पंचायत बिहारा से मजरा बरगदपुर स्थित विद्यालय
@hyvambrishbhola बड़े भैया जी आपके सभी कार्य सराहनीय हैं साथ ही आपके बनारस से जो DM सर हमारे चित्रकूट आए हैं वो सच में भगवान का रूप हैं बहुत अच्छा विकास कर रहे हैं हमारे जिलाधिकारी महोदय जी
हजारे जिलाधिकारी महोदय श्री
@ChitrakootDm@pulkitgarg_IAS@InfoDeptUP@UPGovt@myogiadityanath ये आप जैसे सज्जन अधिकारियों की सक्रियता का फल है कि जनता आपके कार्यों से खुश नजर आ रही है मै ऐसे हर एक अधिकारी को प्रणाम करता हु जो किसी बिना भेदभाव के जानता को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं
@CMOfficeUP@myogioffice@UPGovt आदरणीय जिलाधिकारी महोदय जी आपसे अनुरोध है कि इस मार्ग में कीचड़ बहुत हो गया है बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कत हो रही है साधनों का आवागमन तो पूर्ण रूप से बंद है जब तक पक्का मार्ग निर्माण की प्रक्रिया कर रहे हैं तब तक इसमें मोरमी करण करवा दीजिए 🙏
📢 स्कूली बच्चों की गुहार पहुँची जिलाधिकारी तक!
ग्राम पंचायत बिहारा के पंचायत भवन से मजरा बरगदपुर जूनियर हाईस्कूल मार्ग बनवाने के लिए स्कूली छात्रों ने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग जी से अनुरोध किया।
🎥 वीडियो का संज्ञान लेते हुए