सत्य,सादगी और राष्ट्र-गौरव का महाअनुष्ठान
2 अक्टूबर की पावन तिथि भारत मां के दो ऐसे अनमोल रत्नों के अवतरण का उत्सव है, जिन्होंने देश की मिट्टी को चंदन बनाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अद्वितीय नैतिकता के साक्षात प्रतीक श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की #जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
त्वरित स्पष्टीकरण के लिए @bulandshahrpol आपका धन्यवाद। मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही कोर्ट रूम की मौखिक चर्चाओं के परिप्रेक्ष्य में पोस्ट थी। आपके आधिकारिक और विस्तृत खंडन से अब पूरी स्थिति तथ्यात्मक रूप से साफ हो गई है।
न्याय प्रणाली और विधिक प्रक्रिया के प्रति पूरा सम्मान है। 🙏
उक्त प्रकरण में अवगत कराना है कि दो अलग-अलग प्रकरण हैं । वादिनी के साथ 2021 की घटना में पंजीकृत मुकदमा 55/21 में आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका था, मुकदमा ट्रायल पर है । इसी मुकदमे के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुज्ञा अपील दायर की गई थी ।
उपरोक्त वादिया के साथ ही एक अन्य सङक दुर्घटना दिनांक 19/8/26 को हुई थी, जिसके संबंध में वादिनी के हस्त लिखित प्रार्थना पत्र पर थाना खुर्जा नगर पर सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । वादिनी के प्रार्थना पत्र में किसी भी आरोपी का नाम अथवा आरोपी की बाइक का नम्बर नहीं लिखा था। इसी आधार पर आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए लिखित प्रार्थना पत्र पर ही अभियोग अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । पुलिस के द्वारा अपनी स्वेच्छा से प्रार्थना पत्र में कुछ भी परिवर्तन या छेङछाङ नहीं की जाती है ताकि प्रथम सूचना की शुचिता भंग ना हो ।
उक्त एक्सीडेंट की घटना में मोटर साइकिल सवार को PRV 112 के द्वारा थाने पर लाया गया था जिसका नाम FIR दर्ज होने के उपरांत उसी समय विवेचना में शामिल किया गया था । उसी दिन अभियुक्त के बयान लिये गये थे और 35(3) बीएनएसएस में नियमानुसार नोटिस तामील कराया गया था एवं विवेचना पूर्ण कर उसी अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। आरोप पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल है। पुलिस के द्वारा किसी भी आरोपी को बचाया या क्लीन चिट नहीं दी गई है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशेष अनुज्ञा अपील 7980-7981/2026 में अपने लिखित निर्णय में उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई है केवल मुकदमें के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है ।
न्याय प्रणाली में जन-विश्वास सर्वोपरि। बुलंदशहर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच में कमियों को लेकर की गई तीखी मौखिक टिप्पणी कानून के शासन #Rule_of_Law को मजबूत करने का एक बड़ा न्यायिक संदेश है।
🚨उत्तर-प्रदेश: @Uppolice पर देश की शीर्ष अदालत ने उठाए सवाल!
⚠️ शीर्ष अदालत ने कहा कि आप को जांच न देकर CBI को दे देनी चाहिए
⚠️ अदालत लगाई उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार!
⚠️ शीर्ष अदालत ने कहा आम आदमी कैसे करें @Uppolice पर विश्वास
देखिए पूरी रिपोर्ट वीडियो में @dgpup
‘ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता गया!’
टेढ़ी पुलिया पर चौराहे के दो-दो पुलिस बूथ तो जैसे.. 'लाला जी के गल्ला' ही साबित हो रहे..उधर नगर निगम कर्मी दिन-रात अवैध ठेले, खोमचे वालों को वैध करते वसूली में लिप्त!
ई-रिक्शा, ऑटो, अवैध पार्किंग और ठेलों के जंगल से निपटना जब 'साहब लोगों' के बस का नहीं रहा..तो ट्रैफिक डायवर्ट कर सभी जिम्मेदार "महकमों" (विभागों) ने अपनी- अपनी पीठ खुद ही थपथपा ली! 👏..अब लगाओ जाम में जमकर.. फेरे !
तथ्य यह है कि मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण (ठेले/खोमचे/गुमटियों) और अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन पर सख्त कार्रवाई के बजाय रूट डायवर्जन केवल अस्थायी लीपापोती ही तो है..🤔
जनता से तो बस हमारी यही अपील.. या तो घरों में कैद रहें या खुद नया रास्ता खोजें..ताकि 'अतिक्रमण के व्यवस्थापकों' की रोजी-रोटी पर कोई आंच न आए!
..क्योंकि यहां तो "अभियान चलाने" के नाम पर बस खोखले दावे ही किए जातें हैं..ये ही पूरा इलाका नहीं.. अवैध अतिक्रमण और जाम ने तो शहर लखनऊ ही बर्बाद कर डाला! 😷
बेहतरीन रिपोर्ट..✍🏻..@JagranNews
#भदोही जिला अस्पताल के गेट पर महिला के सड़क पर प्रसव मामले में बड़ी कार्रवाई:
🚫 डॉ. पंकज कुमार बर्खास्त
🚫 नर्स नीलम मौर्या का ट्रांसफर
🚫 डॉ. मुकेश प्रजापति का वेतन रोका
🚫 CMS व डॉ. नीलिमा धवन पर शासन को रिपोर्ट
आरोपों की जांच के बाद यह एक्शन हुआ।
#Bhadohi#SocialJustice
🚨भदोही:गर्भवती महिला का हॉस्पीटल के गेट पर प्रसव हुआ
⚠️सूत्रों के अनुसार जातीय भेदभाव के चलते पीड़ित महिला को हॉस्पिटल में एडमिट नहीं किया गया
⚠️इस कृत्य से निश्चित ही भेदभाव को बढ़ावा मिलता है इसकी जांच कर दोषियों पर विधिक कार्यवाही होनी चाहिए @bhadohipolice@DM_Bhadohi
डिजिटल विज़न बनाम ज़मीनी हकीकत!
🔹 काम के वक्त: 'कोरोना वॉरियर'
🔹 वेतन के वक्त: 'पार्ट-टाइम वालंटियर'
पहले 'मानदेय-रहित सेवा' की शर्तें मानीं, अब 'समान कार्य, समान वेतन' का यू-टर्न!
खैर चनावों का मौसम आने वाला,#wait_n_watch!
🚨 गोंडा जनपद में कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाएं कटघरे में! 🚨
13 सितंबर से गोंडा जनपद से 14 वर्षीय अबोध लुकमान संदिग्ध परिस्थितियों में ओझल है।
@gondapolice से आग्रह कृपया संज्ञान लें 🙏
@CMOfficeUP,@acbimeerut,@acbi_shamli,@acbi_up
गोंडा से 14 वर्षीय बालक लुकमान संदिग्ध परिस्थितियों में ओझल हो गया है।घर का आंगन विलाप से गूंज रहा है। एक असहाय मां की पुकार और पिता की बेबसी को महसूस करते हुए, कृपया इस बालक की खोज में मददगार बनें।🙏
@BJP4UP,@gondapolice,@Lko_VivekSharma,@AIMEANEWDELHI,@cm,@CMOfficeUP
Lucknow( पारा) क्षेत्र में एक बीमार गाय घूम रही थी, जिसे तुरंत इलाज और Rescue की ज़रूरत है स्थानीय लोगों से निवेदन है कि गाय की मदद करने और उसे सुरक्षित शेल्टर तक पहुँचाने के लिए उसकी सटीक लोकेशन की आवश्यकता है,कृपया मदद करें🙏 https://t.co/eN4lu3WTZx
किसी भी जीवंत लोकतंत्र की नींव 'बंधुत्व' की भावना पर टिकी होती है। #sc_st_act के बढ़ते दुरुपयोग से समाज में सुरक्षा की भावना के बजाय आपसी भय, वैमनस्य और अविश्वास का वातावरण निर्मित हो रहा है।
#StopMisuseOfScStAct@BhaiPreetSingh
मध्य प्रदेश नर्सिंग पंजीकरण प्रकरण प्रशासनिक पतन और व्यवस्थागत भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है! बिना दस्तावेजी सत्यापन के पोर्टल द्वारा वैध पंजीकरण क्रमांक सौंपना जनता के स्वास्थ्य के साथ जानलेवा खिलवाड़ है।
@CMMadhyaPradesh और @HealthMinIndia से आग्रह है कि कार्रवाई सुनिश्चित हो।
🚨भोपाल:गधे के नाम बना दिया गया नर्सिंग सर्टिफिकेट
⚠️रुपए 2050 जमा कर,नाम लिखा गया डंकी और सभी डिटेल्स फर्जी भर दी गई
⚠️न कोई जांच,न कोई पड़ताल,कर दिया जारी नर्सिंग सर्टिफिकेट!
बीजेपी सरकार में आए दिन इस तरह की घटनाएं आ रही है
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@Rahulgandhi
शब्द-सामर्थ्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर आदरणीय @manishNBT जी को नवभारत टाइम्स, लखनऊ का संपादक नियुक्त होने पर कोटिशः बधाई! 💐
आपके विज़न और कलम के सरोकार से लखनऊ संस्करण जन-आकांक्षाओं की एक नई और बुलंद आवाज़ बनेगा l
आदरणीय मनीष भईया, @manishsNBT
'नवभारत टाइम्स' के लखनऊ संस्करण का संपादक नियुक्त होने पर आपको हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 💐🎉
आपकी यह उपलब्धि आपकी वर्षों की अथक मेहनत, निष्ठा, उत्कृष्ट पत्रकारिता और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। आपके मार्गदर्शन में 'नवभारत टाइम्स' का लखनऊ संस्करण नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है।
ईश्वर से आपके उज्ज्वल, सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं। आप यूं ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें!
सादर एवं सस्नेह,
विवेक शर्मा
चिंताओं के घने तिमिर के बीच, @prayagraj_pol ने कर्तव्यनिष्ठा का वंदनीय उजाला बिखेरा है। निधि और अनन्या की सकुशल वापसी सुनिश्चित कर @DCPGNagarPRJ व आपकी टीम ने खाकी के प्रति जन-विश्वास को नया शिखर दिया है। इस भगीरथ प्रयास व त्वरित संवेदनशीलता हेतु कोटि-कोटि साधुवाद!
@CMOfficeUP
@DCPGNagarPRJ चिंताओं के घने तिमिर के बीच, @prayagraj_pol ने कर्तव्यनिष्ठा का जो उजाला बिखेरा है, वह वंदनीय है।निधि और अनन्या पांडेय की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कर @DCPGNagarPRJ व आपकी टीम ने केवल एक परिवार की खुशियाँ ही नहीं लौटाईं, बल्कि खाकी के प्रति जन-विश्वास को एक नया शिखर दिया है।🙏🙏
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने साबित कर दिया कि जब कलम समाज की रक्षा के लिए उठती है, तो अंधकार कितना भी गहरा हो, उजाला होकर रहता है। "शब्द बहुत छोटे हैं आपके इस उपकार का आभार जताने के लिए।
"कामता टुडे" की पूरी टीम के इस अविस्मरणीय और अमूल्य सहयोग के लिए परिवार आपका कृतज्ञ रहेगा।🙏🙏
🚨13 दिन बाद सकुशल मिलीं निधि-अनन्या
⚠️प्रयागराज के जंघई से लापता 14 वर्षीय निधि और 8 वर्षीय अनन्या को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।
🔞 दोनों ने कथित बाल विवाह और रिश्तेदार द्वारा दबाव बनाए जाने की बात बताई है
🚸 फिलहाल दोनों बाल आश्रम में सुरक्षित हैं,की जांच जारी है।@upgovt
कानून और पुलिस व्यवस्था सिर्फ अपराध के बाद काम आती है, लेकिन अपराध को होने से रोकना है तो हमें संस्कारों की ओर लौटना होगा। परिवार और समाज मिलकर अश्लीलता को नकारे और हर घर में बेटियों की तरह बेटों को भी जवाबदेह बनाए, तब जाकर सुरक्षित समाज की कल्पना पूर्ण होगी।
आज का सवाल:
देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के पीछे आपको सबसे बड़ी वजह क्या लगती है?
A. कानून का पर्याप्त डर न होना
B. पुलिस/न्याय व्यवस्था में देरी
C. सामाजिक और पारिवारिक संस्कारों में कमी
D. अश्लीलता और गलत मानसिकता का बढ़ता प्रभाव
E. इन सभी का मिला-जुला प्रभाव
जब भारी वाहन यहाँ से गुजरेंगे तो नीचे की खोखली मिट्टी किसी भी समय बड़े हादसे को आमंत्रण दे सकती है। प्रशासन से सविनय अनुरोध है इसकी समय रहते मरम्मत हो। 🚸🧭
#RoadSafety@jalkal_lko,@pwd_up
इसको @jalkal_lko कहें या.. जड़वत. !🤔
जनता की तो छोड़िए साहब..अब तो #PWD जैसे सरकारी विभाग की भी नहीं सुन रहा जलकल(जोन7)..@JalUttar@LMC_Lucknow@suez
लखनऊ-अयोध्या मार्ग (इस्माइलगंज) पर सीवर लीकेज से सड़क जगह जगह से धंस रही हैं..और 'PWD' खुद 'जलकल विभाग' को पत्र लिखकर चेता भी रहा है कि समय रहते सीवर लाइन की मरम्मत किया जाना हितकारी होगा क्योंकि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता.. पर लखनऊ का जलकल विभाग अपने ही सुर में है..मस्त!
जनहित में राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर हो रही समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाना ही हितकारी होगा..@aksharmaBharat@Sushma_Kharkwal@LucknowDivision@AdminLKO