सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, ग्वालियर में ६ वर्षों से अनवरत चल रहा अखंड नाम संकीर्तन एक अत्यंत अलौकिक और वंदनीय अनुष्ठान है
महंत स्वामी रामसेवकदास जी ने कहा कि स्वामी रामानंदाचार्य को मध्यकालीन भक्ति आंदोलन का महान संत माना जाता है। उन्होंने रामभक्ति की धारा को समाज के निचले तबके तक पहुंचाया।
इससे पूर्व शाला में भागवताचार्य श्री प्रदीप गोस्वामी जी ने विधि विधान से अभिषेक और पूजन करवाया। इस अवसर पर श्री सियारामदास जी, रघुवीरदास जी, रामदास जी, श्रीदास जी, धन्वंतरि दास जी, राम कीशन दास जी, रामचरणदास जी, प्रेमदास जी कैलाश अग्रवाल जी, सहित धर्मप्रेमी लोग उपस्थित थे।
उनकी परंपरा मे तुलसीदास जी और नाभादास जी जैसे संत हुए। कबीर रैदास जैसे संतों को उन्होंने दीक्षित किया। आज हम सब समाज से द्वेष भेदभाव जात पांत मिटाने का संकल्प लें, तभी उनकी जयंती मनाने का महत्व है।