Vishwa Hindu Parishad @VHPUttarBangal Prant Seva vibhag has organised a Seva karyakarta Abhyas Barga at Siliguri on 8 & 9 Nov 2025.
24 karyakarta has attended the varg in grace presence of Sri. Swapan Mukherjee, kendriya Sah seva Pramukh, Sri Shudhansu Patra khetria Seva Pramukh
विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष मा आलोक कुमार जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन आज पूज्य
महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी विद्या गिरी जी महाराज,
पूज्य मुनि वत्सल जी महाराज एवं पूज्य संत ज्ञानेश्वर दास जी महाराज (अक्षरधाम), महंत राम मंगल दास जी (मयूर विहार) तथा पूज्य स्वामी धीरेंद्र पुरी जी महाराज (आईटीओ) से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ।
पूज्य संतों के सान्निध्य में समाज जागरण, समाज में संस्कार, परिवारप्रबोधन, युवा जागरण तथा प्रबोधन, बाल संस्कार और सेवा कार्य जैसे विषयों पर चिंतन हुआ।
प्रेस वक्तव्य:
धर्मांतरण रोकने हेतु बने कठोर केंद्रीय कानून: विहिप
नई दिल्ली। जुलाई 23, 2025।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने आज कहा है कि छांगुर के बाद, आगरा के अब्दुल रहमान के पकड़े जाने पर इस बात के पुख्ता सबूत मिल गए हैं कि किस प्रकार धर्मांतरण का जाल पूरी मजबूती के साथ सम्पूर्ण देश में बिछाया जा चुका है!!
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिन राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून बना है, उन राज्यों के अंदर भी ये मजबूती से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान के पास जो लड़की मिली है वह हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है, जहां धर्मांतरण विरोधी कानून तो पहले से है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा तथा प्रशासन सतर्क नहीं है। जिस प्रकार से मिशनरी और मौलवी धर्मांतरण कर रहे हैं, सम्पूर्ण शासन व्यवस्था के लिए एक चुनौती है।
डॉ जैन ने कहा कि अभी तक जिन 10- 12 राज्यों के बारे में जानकारी मिली है, आश्चर्य होता है कि उनमें से चार पांच राज्यों के अंदर तो धर्मांतरण विरोधी कानून पहले से लागू है।
उड़ीसा, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात इन सब में है लेकिन, उसके बावजूद धर्मांतरण हो रहा है और जिन राज्यों में कानून नहीं है, वहाँ तो इनको खुला मैदान मिला हुआ है।
हमारी अपील है कि केंद्र सरकार तुरंत एक ऐसा कठोर कानून बनाए जो पूरे देश में लागू हो। धर्मांतरण का कुचक्र केवल हिंदू समाज पर ही प्रहार नहीं कर रहा अपितु, ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है। इन धर्मांतरणकारी गैंगों का सीधा संबंध पीफ़आई व एसडीपीआइ जैसे आतंकी संगठनों के साथ है, यह किसी से छुपा नहीं है। कौन नहीं जानता कि संपूर्ण विश्व के जिहादी तत्वों से इनको फंडिंग हो रही है। किसी एक राज्य सरकार के वश का नहीं है इनको रोक पाना। जिन राज्यों में कानून नहीं है उनकी तो इच्छा शक्ति भी नहीं दिखती। इसलिए तुरंत एक कठोर देश व्यापी कानून ला कर इस पर रोक लगानी चाहिए!
जारीकर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
श्रद्धांजलि:
श्रीराम कृष्ण मिशन के प्रमुख पूज्य स्वामी स्मरणानंद जी के आकस्मिक ब्रह्मलीन होने पर हम हतप्रभ हैं।
पूज्यश्री को विनम्र श्रद्धांजलि: @AlokKumarLIVE , अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष , विश्व हिंदू परिषद्
प्रेस वक्तव्य:
सेवा समर्पण त्याग व धर्म के पर्याय बाबा तरसेम सिंह की हत्या से स्तब्ध हैं: आलोक कुमार
नई दिल्ली। मार्च 28, 2024. देवभूमि उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी की नृशंस हत्या पर विश्व हिन्दू परिषद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार ने आज कहा है कि वे सेवा, समर्पण, त्याग व धर्म के पर्याय थे। वे एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिनका किसी से कोई बैर हो सकता है, यह अकल्पनीय है। सामान्य व्यक्तियों के बीच ही नहीं अपितु, वे तो समाज के प्रबुद्ध वर्ग में भी अपना बड़ा प्रभाव रखते थे। निरंतर लोगों की सेवा, जनहित के कार्य तथा नानकमत्ता गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण हेतु कार सेवा की तमाम जिम्मदारियों की देखभाल करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। ऐसे महात्मा के हमसे दूर चले जाने से सम्पूर्ण विश्व का धर्म प्रेमी व सेवावृति हिन्दू-सिख समाज स्तब्ध व आहत है। बाबाजी हिन्दू सिख एकता के सांझ थे। उनके बलिदान से यह सांझ और मजबूत होगी। वे सशरीर भले ना हों किन्तु, उनका कृतित्व व व्यक्तित्व सम्पूर्ण विश्व को चिरकाल तक प्रेरणा व ऊर्जा देता रहेगा। हमें विश्वास है कि राज्य सरकार हत्यारों को कठोरतम दंड देगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में अनेक शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों व सेवा केंद्रों के अतिरिक्त गुरुद्वारा नानकमत्ता के माध्यम से बाबा जी उत्तराखण्ड में किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा के दौरान लंगर, सहायता व राहत सामग्री पहुंचाने का काम तन-मन-धन से करते थे। इतना ही नहीं, अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर पुर्नस्थापित भगवान रामलला के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित रह कर उन्होंने लगभग एक पखवाड़े तक राम भक्तों की सेवा में अखण्ड लंगर का संचालन किया था। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सिक्ख समाज के अमूल्य योगदान का वे अनुपम तरीके से वर्णन किया करते थे। हरिद्वार कुंभ के समय भी उनकी निरंतर लंगर सेवा से सभी परिचित हैं।
विहिप अध्यक्ष ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि वे सनातन संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आस्था को सिक्ख समाज सहित हिन्दू समाज की सभी धर्म-धाराओं के समक्ष प्रमुखता से रखते थे। उनके व्यक्तित्व के साथ उनके सेवा कार्यों की चर्चा सिर्फ उत्तराखण्ड में नहीं अपितु संपूर्ण भारत में होती थी। उनके वृहद सेवा कार्यों से प्रभावित होकर ही उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री कई बार नानकमत्ता गुरद्वारा जा चुके।
विश्व हिंदू परिषद घटना की कड़ी निंदा करता है और हम यह आशा करते है कि राज्य सरकार आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करेगी।
जारीकर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिन्दू परिषद
राजभाषा कोष निर्माण, नौ सेना तथा जलदुर्ग निर्माण, उत्कृष्ट गुप्तचर व्यवस्था, समाज के सभी वर्गों को सेना में प्रवेश, राजस्व कि नयी प्रणाली, प्रभावी कुटनीति तथा रणनीति ऐसी अनेक विशेषताओं के साथ हिंदवी साम्राज्य स्थापन कर हिंदू आत्मविश्वास के प्रतिक बने छ. शिवाजी महाराज को वंदन
श्री गजानन महाराज संस्थान, शेगांव में पूज्य धर्माचार्यों का मुंबई क्षेत्र का धर्म चिंतन वर्ग चल रहा है. हिंदू समाज के सम्मुख चुनौतियाँ, आज का राष्ट्रीय परिदृश्य तथा पूज्य धर्माचार्यों कि भुमिका इस पर चर्चा, योजना हो रही है.
आज उत्तर बंगाल प्रांत के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव प्रखंड भूटान बॉर्डर से बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद् के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री विनायक राव देशपांडे जी के द्वारा हुआ।
इस यात्रा में हजारों की संख्या में नवयुवक और मातृ शक्ति ने हिस्सा लिया।
#बजरंगदल_शौर्ययात्रा
ಬೆಂಗಳೂರು: ವಿಶ್ವ ಹಿಂದೂ ಪರಿಷದ್ ಬಜರಂಗದಳ ವತಿಯಿಂದ ಶೌರ್ಯ ಜಾಗರಣ ರಥಯಾತ್ರೆಯ ಬೃಹತ್ ಸಾರ್ವಜನಿಕ ಸಭೆ ಅಕ್ಟೋಬರ್ 3, 2023ರಂದು ಜಯನಗರದ ಚಂದ್ರಗುಪ್ತ ಮೌರ್ಯ ಗ್ರೌಂಡ್ಸ್ ನಲ್ಲಿ ನಡೆಯಿತು.
बेंगलुरू: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कर्नाटक प्रांत द्वारा शौर्य जागरण रथ यात्रा की विशाल जनसभा 3 अक्टूबर, 2023 को चंद्रगुप्त मौर्य मैदान, जयनगर में आयोजित की गई।
#बजरंगदल_शौर्ययात्रा
युवाओं में ही बदलाव लाने की शक्ति होती है, आदि गुरु शंकराचार्य जी, स्वामी विवेकानंद जी इसके उदाहरण हैं। भारत युवाओं का देश है, युवाओं को संस्कारित स्वावलंबी, संगठित, स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त बनाने का उनके शौर्य को जागृत करने का कार्य बजरंग दल (@BajrangDalOrg) करता है: श्री विनायकराव देशपांडे जी
#बजरंगदल_शौर्ययात्रा
अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के ह्रदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले, बाबा साहेब आंबेडकर से लेकर भगत सिंह तक ने जिनकी राष्ट्र भक्ति और कार्यों का स्मरण किया ऐसे राष्ट्रभक्त वीर सावरकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
वीर सावरकर जी की देशभक्ति, त्याग व समर्पण सदैव समाज को प्रेरणा देने का काम करती रहेगी।
#veersavarkarjayanti
विहिप पंजाब द्वारा आज लुधियाना में पैथोलॉजी लेबोरेट्री केंद्र का शुभारंभ महामंत्री श्री @MParandeVHP जी द्वारा किया गया। इस केंद्र पर सामान्य से कम दरों में सेवाएँ दी जाएगी।
विहिप के देशभर में 7500 से ज़्यादा सेवा कार्य शिक्षा, चिकित्सा, कौशल विकास आदि क्षेत्रों में चलते है।