कल, 31 जुलाई 2026 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने महान क्रांतिवीर शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह जी की प्रतिमा संसद परिसर में स्थापित किए जाने की मांग उठाई।
आज मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा क्षेत्र-22 से हमारे प्रत्याशी, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भाई दामोदर यादव जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। दतिया की सम्मानित जनता से अपील की कि वे "केतली" चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर भाई दामोदर यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
मुझे केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दतिया की सम्मानित जनता अपना अमूल्य मत और आशीर्वाद देकर भाई दामोदर यादव जी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएगी।
जनसभा में उपस्थित सम्मानित नागरिकों, पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी समर्थकों का हृदय से आभार।
#ChandraShekharAzad #DamodarYadavMandal #DatiaByElection #AzadSamajParty #JaiBhim
“सत्ता ही सब कुछ है। सत्ता के बिना कुछ नहीं हो सकता।” यह बात बिल्कुल सही है, लेकिन हमारे रहबर मान्यवर साहब कांशीराम जी कहा करते थे कि “सत्ता संघर्ष से मिलती है।”
गाज़ियाबाद जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय जैद की मौत की खबर अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। कार से बाइक टकराने के मामूली विवाद के बाद हुई यह घटना उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
परिजनों के अनुसार, जैद के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसे कार में डालकर एक कार्यालय में ले जाया गया, जहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे, तो जैद बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा मिला। आरोपियों ने दोनों दोस्तों को धमकाते हुए कहा, "इसे ले जाओ, नहीं तो तुम्हारा भी यही हाल होगा।" इसके बाद दोनों जैद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर कब तक मामूली विवादों में युवाओं की जान जाती रहेगी? प्रदेश में कानून का भय अपराधियों में दिखना चाहिए, आम नागरिकों में नहीं।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित और पारदर्शी जांच कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध हत्या सहित सभी उपयुक्त धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और हरसंभव सरकारी सहायता भी प्रदान की जाए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
انا لله وانا اليه راجعون
इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलाही राजिऊन ।
क़ौम के बड़े मुफ़क्किर हज़रत मौलाना Salman Husaini Nadwi साहब का इंतेक़ाल हो गया है
हज़रत दौर ए हाज़िर के हालात पर हमेशा अपनी बेबाक राय रखते थे और क़ौम की फ़िक्र में लगे रहते थे ।क़ौम ने अपना बहतरीन रहनुमा खो दिया
फटी शर्ट, बुलंद हौसला और लोकतंत्र का संघर्ष!🔥
टिहरी (उत्तराखंड) के पीड़ित दलित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद को रोकने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। हजारों पुलिसकर्मियों की फौज, भारी बैरिकेडिंग और तीखी धक्का-मुक्की के बीच पुलिसिया दमन का नतीजा इस फटी हुई शर्ट के रूप में सबके सामने है।
लेकिन याद रहे, खाकी के दम पर सिर्फ कपड़े फाड़े जा सकते हैं, न्याय की आवाज़ और जनता का हौसला नहीं! जब एक चुने हुए सांसद को ही पीड़ितों के आंसू पोंछने से रोका जाए, तो समझ लें कि लोकतंत्र खतरे में है।
शर्ट फटी है पर संघर्ष जारी है,आवाज़ दबी नहीं बल्कि और बुलंद होगी।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty@ASP4UP
7–8 जून 2026 की दरमियानी रात उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की जातीय घृणा से प्रेरित निर्मम हत्या के मामले पर आज दिनांक 27 जून 2026, शाम 08:00 बजे, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आजाद लाइव रहेंगे।
सभी साथी चंद्रशेखर आजाद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़ें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।
👉 LIVE: https://t.co/IWj2b7gQBd
जय भीम! जय मंडल! जय जोहार! जय भारत! जय संविधान!
जब पुलिस थाने से ही हथियार गायब होने लगें और उनके अपराधियों तक पहुंचने की आशंका हो, तो कानून-व्यवस्था पर जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?
फरीदाबाद का मामला सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि व्यवस्था की विश्वसनीयता की परीक्षा है। दोषियों को बेनकाब कर हर हथियार की बरामदगी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
भाजपा राज में चोरी के नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
इस झुलसा देने वाली गर्मी में @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आज़ाद अपने समाज के लिए सड़कों पर डटे हुए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर रोकने की कोशिश हुई, झड़प में शर्ट तक फट गयी लेकिन हौसला नहीं टूटा👇🏻
चन्द्रशेखर आजाद का यह संघर्ष इस बात का गवाह है कि समाज की लड़ाई में उन्होंने खुद को पूरी तरह झोंक दिया है। ऐसे निस्वार्थ और समर्पित नेता के साथ खड़े होना हमारा फर्ज है
अगर आज यह बहुजन समाज चन्द्रशेखर आजाद के साथ खड़ा नहीं हुआ तो भविष्य में कोई युवा भाजपा-आरएसएस की तानाशाही के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं कर सकेगा...!!
हज़रत इमाम हुसैन की शहादत का पैगाम यह है कि हर स्थिति में हक़ और इंसाफ के लिए खड़ा होना है, चाहे इसकी कोई भी क़ीमत चुकानी पड़े, ईमान का तकाज़ा यही है, मज़लूमों की एकता कायम करना और ज़ालिम के आगे सर नही झुकाना।
आइए! हज़रत इमाम हुसैन की शहादत से प्रेरणा लेते हुए हम सभी हक़ और इंसाफ की राह में डटे रहे और अपने देश की रक्षा व शोषित वंचित मज़लूम समाज की आवाज़ बुलंद करें।
#TheMessageOfKarbala
पटना उच्च न्यायालय में हाल ही में सात नए जजों की नियुक्ति और उनमें सामाजिक प्रतिनिधित्व के पूर्ण अभाव ने एक बार फिर न्यायपालिका में व्याप्त संरचनात्मक असमानता को उजागर कर दिया है। यह अत्यंत गंभीर विषय है कि बहुजन समाज (अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों) से योग्य एवं अनुभवी अधिवक्ता उपलब्ध होने के बावजूद नियुक्तियों में उनकी भागीदारी नहीं है।
पटना उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम में तथाकथित सवर्ण वर्चस्ववादी तंत्र पर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। न्यायपालिका यदि समाज की विविधता का प्रतिनिधित्व नहीं करेगी, तो सामाजिक न्याय और संवैधानिक समानता के दावे कमजोर पड़ जाएंगे।
कॉलेजियम व्यवस्था को लेकर लंबे समय से पारदर्शिता, जवाबदेही और सामाजिक बहिष्करण के आरोप लगते रहे हैं। इसलिए न्यायिक नियुक्तियों की प्रक्रिया की समीक्षा कर एक ऐसी पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिसमें समाज के सभी वर्गों को न्यायपूर्ण अवसर मिले।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस कमीशन का गठन कर न्यायिक नियुक्तियों में सामाजिक प्रतिनिधित्व, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं। देश का संविधान 140 करोड़ भारतीयों का है, इसलिए न्यायपालिका में भी भारत की सामाजिक विविधता का प्रतिबिंब दिखाई देना चाहिए।
नगीना लोकसभा की धामपुर विधानसभा में टीचर्स कॉलोनी में स्थित हज़रत नासिर बाबा मजार पर कल रात पुलिस-प्रशासन द्वारा बिना उचित राजस्व अभिलेखों की जांच किए बुलडोजर द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। यह तब किया गया जब माननीय राष्ट्रीय, @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर ली जाए। यदि मामला प्रशासन के पक्ष में पाया जाता, तो कानून के अनुसार जो उचित होता उसका समर्थन किया जाता।
इसके बावजूद देर रात कार्रवाई की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धमकाने का प्रयास किया गया, जो अत्यंत गंभीर विषय है। आज सुबह धामपुर पहुंचकर माननीय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया तथा पूरी घटना पर जवाब-तलब करते हुए कार्रवाई के आधार, राजस्व अभिलेखों और प्रशासनिक प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी।
जांच और चर्चा के दौरान प्रशासन स्वयं कोई ऐसा राजस्व अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका जिससे यह सिद्ध हो कि उक्त स्थल पर सरकारी भूमि का अतिक्रमण था। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यहां सरकारी भूमि का कोई भाग सम्मिलित नहीं है। ऐसे में बिना पर्याप्त तथ्य और दस्तावेजों के की गई यह कार्रवाई कई गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
ऐसे समय में, जब भाजपा की तानाशाही में प्रशासनिक मनमानी को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है,“नगीना मॉडल” संविधान पर आधारित एक ऐसी व्यवस्था के रूप में खड़ा दिखाई देता है, जहाँ जनता के अधिकारों, न्याय और जवाबदेही को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। यहाँ अन्याय, भेदभाव और प्रशासनिक मनमानी के सामने जनता की आवाज़ मजबूती से खड़ी होती है। किसी भी नागरिक, धार्मिक स्थल या समुदाय के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान और कानून के दायरे में रहकर जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
जय भीम! जय संविधान!
"न मिलने के लिए 5 लाख चाहिए और न टिकट के लिए 3 करोड़"
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी का यह वीडियो कल सीतापुर से बाराबंकी जाते समय का है जहां रास्ते में कुछ ग्रामीणों द्वारा रोका गया
फिर उस भीषण गर्मी में सड़क किनारे बने एक छप्पर के नीचे वो रूके, ग्रामीणों से मुलाकात की और बाइट दी। इस दौरान जिस तख्त पर चन्द्रशेखर आजाद जी बैठे हुए थे, वहीं बगल में गांव के कुछ बुजुर्ग भी बड़ी सहजता के साथ बैठे हुए थे
यह होता है एक जमीनी नेता और उसका जमीन से जुड़ाव। यह वो नेता है जिसके ऊपर दो बार गोलियों से हमला हो चुका है, जिसे हर दिन जान से मारने की धमकियां मिलतीं हैं....फिर भी वो बिना डरे जनता के बीच है
ऐसे ही हम चन्द्रशेखर आजाद के दीवाने नहीं हैं। अब पूरे बहुजन समाज की एकमात्र उम्मीद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ही हैं...!!
चंद्रशेखर आजाद जी ने कहा है यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है,
तो पिछली सरकार मै जितने दलित और पिछड़े महापुरुषों के स्थापित जिन जिलों के नाम बदले गए थे फिर से उनके पुल नाम दिए जाएंगे।
@BhimArmyChief
लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी की अध्यक्षता में आयोजित आज़ाद समाज पार्टी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।जिसमे 2027में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों साक्षात्कार लेकर आवेदन लिए
मेरे नगीना लोकसभा क्षेत्र (जनपद बिजनौर) के स्योहारा एवं बरूकी क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डों के निर्माण, बसों के ठहराव तथा परिवहन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, @dayashankar4bjp जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@uptransportdept