भ्रष्टाचार के बड़े आरोप का सामना कर रहे आलमगीर आलम की दो वर्षों के बाद जमानत पर रिहाई की खबरें सुनकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम बड़े कांग्रेसी नेता पटाखे छोड़ते और डांस करते दिखे।यह वही पूर्व मंत्री आलमगीर आलम है जिनके घर में जब केंद्रीय एजेंसियों ने छापा मारा था तो उनके PA के घर से 33 करोड रुपए की बरामदगी हुई थी। प्रतुल ने कहा कि कभी महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस का राहुल गांधी के समय वास्तविक रूप में पतन हो गया है।
जब कानून व्यवस्था संभालने वाले जिले के SSP पर ही इतने गंभीर आरोप लगने लगें, तो यह पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय बन जाता है।
झारखंड की जनता जानना चाहती है कि आखिर धनबाद में चल क्या रहा है?
क्या वर्दी का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के लिए हो रहा है या फिर सत्ता और माफिया गठजोड़ को संरक्षण देने के लिए और वसूली करने के लिए?
गरीबों की जमीन, छोटे व्यापारियों से वसूली, कोयला कारोबार में अवैध दबाव और प्रशासनिक संरक्षण जैसे आरोप बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं, ऐसे मामले में सिर्फ खानापूर्ति वाली आंतरिक जांच से काम नहीं चलेगा। जब आरोप जिले के SSP स्तर के अधिकारी पर हो, तब निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए @cbic_india जांच आवश्यक है।
लेकिन झारखंड में @HemantSorenJMM सरकार का पुराना रवैया रहा है कि बड़े मामलों में भी राज्य पुलिस से ही जांच कराकर लीपापोती कर दी जाती है।
यहां तो हालत ऐसे हैं कि कई बार छोटे अधिकारी से बड़े अधिकारियों की जांच कराई जाती रही है। इसलिए जनता के मन में यह आशंका स्वाभाविक है कि कहीं इस मामले में भी जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर सच दबाने की कोशिश न हो।
यह भी किसी से छिपा नहीं है कि धनबाद, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और लातेहार में अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। करोड़ों-अरबों की काली कमाई का यह खेल बिना सत्ता संरक्षण, प्रशासनिक मिलीभगत और माफिया नेटवर्क के संभव ही नहीं है।
सत्ता के शीर्ष में बैठे लोगों से लेकर भ्रष्ट ब्यूरोक्रेट्स, स्थानीय माफिया, बड़े सिंडिकेट और नीचे स्तर तक के अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आखिर जनता जानना चाहती है कि झारखंड की खदानों से निकलने वाला काला सोना किसकी जेब भर रहा है और किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है।
@dir_ed से आग्रह है कि अवैध कोयला कारोबार, काली कमाई और उससे जुड़े मनी ट्रेल की गहन जांच कर झारखंड में चल रहे इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करे।
@narendramodi@AmitShah@HMOIndia@AdityaPdSahu@itssuniltiwari@pratulshahdeo@BikerGirlkancha
रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था।
पूरे राज्य में बिजली-पानी का हाहाकार है।लेकिन सत्ताधारी दल के प्रवक्ता कह रहें है कि राज्य में बिजली-पानी की कोई समस्या ही नहीं है।
एक बार पूरे वीडियो को देखें और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें।
@AdityaPdSahu@bjpkarmveer@itssuniltiwari@BikerGirlkancha
आज हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस के मित्रों के साथ कल मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा की गई मारपीट की कड़ी निंदा की।मैने मीडिया के मित्रो को बताया कि इस पूरे मामले की प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @AdityaPdSahu जी ने कड़ी निंदा की है और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष जी और भाजपा पूरे तरीके से मीडिया के मित्रों के साथ खड़ी है।
घटना का स्पष्ट वीडियो फुटेज आने के बाद और आवेदन देने के बाद भी हजारीबाग पुलिस के द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सिर्फ मामले में PE दर्ज करके मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी है। मैडम डीजीपी @JharkhandPolice से आग्रह है कि हजारीबाग पुलिस को अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।
@HMOIndia@JharkhandCMO@DigHazaribagh@HazaribagPolice
झारखंड: ₹10 हजार करोड़ के ट्रेजरी घोटाले पर संग्राम, BJP ने सरकार पर लगाया आरोप
झारखंड में सामने आए कथित ट्रेजरी महाघोटाले को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर घोटाले को दफनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
पूरी ख़बर: https://t.co/EnhLcZYgae
#Jharkhand #TreasuryScam #BJP #Corruption #ATCard #AajTakSocial | @satyajeetAT
झारखंड सरकार स्पष्ट करे कि खजाने से गायब हुआ 10000 करोड़ रूपया क्या ट्रेजरी घोटाले से संबंधित है?
अगर ऐसा है तो यह मदर ऑफ ऑल स्कैम है।
और हद तो यह है कि पुलिस के वरीय अधिकारियों पर आरोप लगा है और सीआईडी ने जांच झारखंड पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी को दे दिया है।आप कैसे न्याय की उम्मीद कर सकते है!
Live on @news11bharat
आभार एसपी साहब @LateharPolice का। उन्होंने लातेहार जेल में सिपाहियों के द्वारा बर्बर पिटाई के कारण मारे गए सेंधु मुंडा जी की विधवा को अपने कार्यालय बुलाया। 3 वर्षों से लंबित पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपा गया और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया भी जारी है। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मुआवजे के लिए भी संघर्षरत रहूंगा।
Kind attn @LateharDistrict@JharkhandCMO@JharkhandPolice@AdityaPdSahu@bjpkarmveer@BikerGirlkancha
इस case मे SSP धनबाद जी संज्ञान लेने की कृपा करें क्योंकि dhansar Thana के इस case का IO को अभी तक CCR से cctv का data नहीं मिला है,15 दिन होने के बाद हट जायेगा तो पता लगाना मुश्किल होगा, इस case के IO कह रहे है की मुझे CCR दे ही नहीं रहा है data
@dhanbadpolice@JharkhandPolice
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता।
हेमंत सरकार के अबुआ आवास योजना में हजारों करोड़ घोटाले की आशंका। वर्ष 2027 तक 20 लाख बनाने का लक्ष्य था।अभी तक बने हैं सिर्फ 19,650 और हजारों करोड़ रुपयों का आवंटन खर्च हो गया।
उच्च स्तरीय जांच हो।
@AdityaPdSahu@bjpkarmveer
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, इस आदिवासी विधवा के साथ न्याय कीजिए।
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के हेसला गांव में रहने वाले सेंधु मुंडा की जेल में जेल के सिपाहियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है। मुआवजा कभी एक धेला नहीं मिला है। उसकी विधवा चार बच्चों का रोजी-रोटी चलाने के लिए कुली का काम कर रही है।
किसी समय ये पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। इस क्षेत्र के विकास की भी आवश्यकता है। हाथियों ने इस आदिवासी विधवा का घर भी 2 वर्ष पूर्व तोड़ दिया था। परंतु आज तक उसका भी मुआवजा नहीं मिला है।
उम्मीद है आप न्याय करेंगे।
@JharkhandCMO@LateharDistrict@LateharPolice@AdityaPdSahu@yourBabulal@bjpkarmveer@BikerGirlkancha
कांग्रेस और उसके महिला विरोधी दलों के गैंग ने नारी शक्ति संशोधन अधिनियम विधेयक को गिराकर इमरजेंसी के बाद देश का दूसरा काला अध्याय लिख दिया। 70 करोड़ माताएं और बहनें इस कुकृत्य के लिए कांग्रेस और उसके गैंग को कभी माफ नहीं करेगी। इसी गैंग ने कांग्रेस के इशारे पर यूपीए शासन काल में वर्ष 2010 में महिला आरक्षण विधेयक को सदन में फाड़ कर पेश नहीं होने दिया था।
कांग्रेस के शीर्ष नेता से लेकर प्रवक्ता के लॉजिक तो सुनिए। परिसीमन और जनगणना की मांग कर रहे हैं। परिसीमन विधेयक को खुद गिराया और जनगणना तो शुरू हो चुकी है।
Theory of Absurd कहते है इसे।
70 करोड़ महिलाएं इसका बदला लेगी।
झारखंड पुलिस ने क्राइम का पर्दाफाश करने में स्कॉटलैंड यार्ड को भी पीछे छोड़ दिया।उत्पाद सिपाही पेपर लीक की घटना के सामने आने के 6 घंटे के बाद ही प्रेस कांफ्रेंस करके पुलिस ने बता दिया कि कोई लीक नहीं हुई।यानी जांच शुरू भी नहीं हुई और पुलिस निष्कर्ष पर पहुंच गई।जबकि इस लीक के पीछे सॉल्वर गैंग के कुख्यात लोगों का नाम सामने आया है।पिक्चर अभी बाकी है।
हेमंत सोरेन शासित झारखंड प्रदेश जहां पिछले 4 सालों में अंधविश्वास के चक्कर में 73 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। एक ओर जहां भारत देश के लोग दुनिया भर में नए आयाम रचकर देश का नाम रोेशन कर रहे हैं वहीं हेमंत सोरेन शासित झारखंड में बिना किसी पुलिस प्रशासन के डर के अपराधी ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।
अगर तस्वीर ही किसी व्यक्ति की विचारधारा और निष्ठा को तय करने का पैमाना है तो राहुल गांधी जी यहां भारत विरोधी इंग्लैंड की लेबर पार्टी के सांसद जेरेमी कार्बिन के साथ क्या कर रहें?
जेरेमी कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के भारत विरोधी रुख का हमेशा पुरजोर समर्थन करते हैं।तो क्या राहुल गांधी जी भी की सोच को यही मान लिया जाए?
@AdityaPdSahu@bjpkarmveer
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए पूरे तन-मन-धन से संकल्पित है।
एक दौर था जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान झारखंड प्रदेश को हमेशा पिछड़े प्रदेश की नजर से देखा गया, लोगों को न तो सरकार द्वारा कोई योजना मिलती थी और न ही आमजनों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ।
लेकिन मोदी जी की सरकार के आने से न सिर्फ झारखंड प्रदेश की दशा पूरी तरह बदल चुकी है बल्कि आमजनों की भी एकमात्र राय है... मोदी जी हैं, तो झारखंड का संपूर्ण विकास मुमकिन है।
@AmitShah@nitinnabin@blsanthosh@AdityaPdSahu@BJP4India@BJP4Jharkhand
केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड को 2254 करोड़ रुपये प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से आभार।
इस धनराशि से संताल परगना, विशेषकर पाकुड़ सहित पूरे प्रमंडल में ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
राज्य सरकार से अपेक्षा है कि इस राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करते हुए इसे जनहित में प्रभावी ढंग से खर्च किया जाए, ताकि आम लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
@BJP4India@AmitShah@nitinnabin@blsanthosh@AdityaPdSahu@BJP4Jharkhand