दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर भाई आजाद संसद परिसर में धरना दे रहे हैं, जिनके साथ आज मैं स्वयं और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी धरने में शामिल हुए।
लोकतंत्र में अपने हक़ और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे युवाओं की आवाज़ को लाठियों से नहीं दबाया जा सकता। छात्रों पर बल का दुरुपयोग बेहद निंदनीय है।
मेरी प्रधानमंत्री @narendramodi से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जावे। साथ ही, छात्रों पर बल का दुरुपयोग करने वाले सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।
@narendramodi@RahulGandhi@BhimArmyChief@hanumanbeniwal@ANI@PTI_News@ndtv@TOIIndiaNews
पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान हुई सरकारी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी।
"भ्रष्टाचार पर चुप्पी तोड़ो,
धर्मेंद्र प्रधान पद छोड़ो"
दिल्ली में बीजेपी सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन करने वाले युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद द्वारा संसद भवन परिसर में दिए जा रहे धरने में सम्मिलित हुआ |
नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी ने कहा ; मैं देश के हर युवा साथी को भरोसा दिलाता हूँ कि न यह मुद्दा खत्म हुआ है और न ही यह आंदोलन।
आपका भाई हर कीमत पर आपके साथ खड़ा है। संसद से लेकर सड़क तक, इस लड़ाई को पूरी जिम्मेदारी, पूरी मजबूती और पूरी प्रतिबद्धता के साथ पहले भी लड़ी है और आगे भी पूरी ताकत के साथ लडूंगा। मैं केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका भाई हूँ। आपके अधिकार, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई में आख़िरी दम तक आपके साथ रहूँगा।
साथ ही मैं दिल्ली पुलिस से भी अपील करता हूँ कि इन मासूम, पढ़ने-लिखने वाले युवाओं पर लाठियाँ चलाकर अपनी वर्दी को दागदार न करें। ये बच्चे भी इसी देश के भविष्य हैं और किसी न किसी पुलिसकर्मी, किसान, मजदूर या आम परिवार के घर से ही निकले हैं। स्थिति को संवेदनशीलता, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर संभालिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
वार्ता के बजाय दमन का रास्ता अपनाने से बात बनती नहीं, बल्कि बिगड़ती है।
मैं सभी युवा साथियों से भी अपील करता हूँ कि हर परिस्थिति में शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी उकसावे या अफवाह में न आएँ। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता, हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष और संविधान पर हमारा विश्वास है।
हम लड़ेंगे, डटकर लड़ेंगे, लेकिन संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर अपने अधिकार लेकर रहेंगे।
जय भीम ! जय संविधान !
@BhimArmyChief
“सरकार अपना धर्म निभा रही है, पुलिस अपना धर्म निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फ़र्ज़ निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा बना हूं...”
- जंतर-मंतर से सांसद चंद्रशेखर आजाद
#ChaloSansad
रण में जो हार मान ले वो वीर नहीं है,
जो प्यास ना बुझा सके वो नीर नहीं है,
कुर्सी पे बेठे नेता किसी भ्रम मे ना रहे,
क्योंकी सत्ता किसी के बाप की जागीर नहीं है।
दिल्ली: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए संसद परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा।
#ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #JantarMantar #StudentProtest #Parliament
बड़ी खबर: दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ संसद परिसर में धरने पर बैठे सांसद चंद्रशेखर आजाद!
नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना की तुलना 'जलियांवाला बाग' के काले अध्याय से करते हुए गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और छात्रों को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ चंद्रशेखर आजाद आज से संसद भवन परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए हैं।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
जब तक लाठीचार्ज के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और बच्चों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका यह लोकतांत्रिक संघर्ष संसद के भीतर और बाहर जारी रहेगा।
नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद अब देश के युवाओ के समर्थन और दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी बर्बरतापूर्वक कार्यवाही के विरोध में धरने पर बैठ गए है ,
एक तरफ बहन मायावती है जो AC की हवा खा रही है दूसरी तरफ बहुजन समाज की मज़बूत आवाज चंद्रशेखर आजाद है , जो हमेशा अन्याय के खिलाफ़ आगे आकर आवाज़ बुलंद करते है , चंद्रशेखर आजाद जैसे नेताओ को आज देश को ज़रूरत है ,
चंद्रशेखर आजाद ने प्रण लिया है कि जब तक दिल्ली प्रदर्शन में युवाओ पर लाठीचार्ज करने वाले लोगो पर कार्यवाही नहीं होगी , तब तक में संसद के बाहर बनी बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के नीचे बैठकर अपना प्रदर्शन जारी रखूंगा ,
चंद्रशेखर आजाद ने आज हुई घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है , लेकिन लाठियों के माध्यम से आवाज दबाना लोकतान्त्रिक मूल्यों का हनन करना है,
आज हुई इस घटना की तुलना चंद्रशेखर आजाद ने जलियाँवाला बाग़ कांड से करते हुए शर्मनाक बताया , आज जो घटना हुई वो इस कांड की याद दिलाती है,
माननीय सांसद एडवोकेट @BhimArmyChief चंद्रशेखर आजाद जी के लोकतांत्रिक संघर्ष के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुआ व्यवहार बेहद चिंताजनक है। शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। न्याय, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चंद्रशेखर आजाद जी द्वारा शुरू किए गए इस संघर्ष का हम पूर्ण समर्थन करते हैं।
सत्य, न्याय और संविधान की जीत होगी।
जय भीम✊🏿