Hi all, starting this thread to inform about emerging cyber fraud trends as and when I encouter them in daily affairs.
1. Video call from unknown number with naked person at other end and recording the video call, later blackmail and sextortion that receiver forced into nudity.
Maharajganj, Uttar Pradesh: On Security Preparedness Ahead of Bakrid, SP Shakti Mohan Awasthi says, "... In this context, me and DM Sir convened a peace committee meeting... No one has been allowed to offer prayers openly. And if we come across any such incident, we will take action"
(27/5/26)
महराजगंज
➡सर्विलांस सेल को मिली कामयाबी
➡101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद
➡मोबाइल की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
➡मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
@maharajganjpol
रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड ग्राउंड में रिक्रूट पुरुष आरक्षियों की प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत समारोह) का आयोजन किया गया।#UPPolicePOP#UPPolice
नशे के तस्करों पर महाराजगंज पुलिस का प्रहार—
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को @maharajganjpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग 327 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos#GoodWorkUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
टेलीग्राम के माध्यम से पैसा 'दो-गुना/तीन-गुना' करने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 05 अपराधियों को @maharajganjpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे। साथ ही, स्थानीय दुकानदारों एवं परिचितों को आपात स्थिति का बहाना बनाकर उनके बैंक खातों का भी उपयोग किया जाता था। इसके अतिरिक्त, स्थानीय जनसेवा केन्द्रों व अन्य व्यक्तियों को प्रत्येक लेनदेन पर 2–2.5% कमीशन का लालच देकर उनके खातों का इस्तेमाल किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती
@maharajganjpol द्वारा 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#TrustRecharged
#GoodWorkUPP
#RingReturn
जालसाज़ों के विरुद्ध सख़्त एवं निर्णायक कार्रवाई—
मोबाइल खरीदकर साइबर अपराध करने वाले गैंग के 05 अभियुक्तों को @maharajganjpol द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 323 मोबाइल फोन, 110 फोन मदरबोर्ड व 05 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त गांव-गांव घूमकर फेरी लगाते हुए पुराने मोबाइल के बदले कंबल/बर्तन देकर मोबाइल इकट्ठा करते थे तथा इन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। साइबर अपराधी इन मोबाइलों के IMEI का उपयोग कर साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महराजगंज : नवागत SP शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई
➡पीड़ितों को त्वरित न्याय और जनसुनवाई प्राथमिकता
➡पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र पर निर्देश
➡अपराध के मामलों में होगी मजबूत कार्रवाई- एसपी
#Maharajganj#SPShaktiMohanAwasthi#PublicHearing@maharajganjpol
आईपीएस शक्ति अवस्थी ने बतौर एसपी संभाली महाराजगंज जिले की कमान।एडीसीपी नोएडा रहते हुए उन्होंने 14 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया,जो उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए उन्होंने सीआरटी का गठन भी किया।
@ShaktiAvasthy
डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी के जनपद महाराजगंज स्थानांतरण पर @CP_Noida, @jtcpnoida, @jtcpnoidaHQ एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई विदाई।
Noida, Uttar Pradesh: Noida Phase-2 police busted a commercial vehicle theft gang, arresting two accused and recovering three stolen vehicles along with dismantling tools. The gang operated across NCR and Gautam Buddh Nagar, selling parts in Delhi and Noida
Noida, Uttar Pradesh: DCP Central, Shakti Awasthi says, "The vehicle theft gang has been busted, and three stolen vehicles were recovered. In addition, various tools used for stealing and dismantling vehicles were also seized..."
नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चुराकर उन्हें बिहार, झारखंड और नेपाल तक सप्लाई करने वाले नेटवर्क के छह लोगों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 821 महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच है। जांच में गिरोह के संगठित तरीके से काम करने और अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क फैलाने के सबूत भी सामने आए हैं.
#Noida #GautamBuddhaNagar #Thief #MobileThief #Crime #ZeeNews