मेरे भाई यह नागौर लोकसभा क्षेत्र में नहीं राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आता हैं , कुछ अपडेट भी रहा करो या हर जगह हनुमान जी बेनीवाल पर टिप्पणी ही करनी है !
यह मेड़ता की स्कूल है जहाँ से विधायक भी भाजपा का व सांसद भी भाजपा का लेकिन उनको नहीं पुछोगे बस कमियाँ निकालनी हैं एक इंसान में !
यह धरना बच्चों द्वारा एक टीचर के ट्रांसफर को लेकर किया जा रहा है वो काम सरकार का है लाला ..??
हनुमान बेनीवाल जी के संघर्ष की भी बात कर लिया करो और दुसरे नेता को कहो उनसे सीखे उनकी बराबरी नहीं कर सकते तो उनके विचारों को अपनाएँ और हर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएँ !
वैसे हनुमान बेनीवाल जी के लोकसभा क्षेत्र में जितना काम होता हैं शायद उतना कहीं नहीं कभी आकर देखना और फिर दुसरों से सवाल करना !
झोटवाड़ा में आज हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कें आम आदमी के लिए नहीं, मानो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाई गई हों। जनता की परेशानी को उजागर करने के लिए प्रदर्शनकारियों को अंतरिक्ष यात्रियों का रूप धारण करना पड़ा और रॉकेट को ट्रैफिक में फंसा हुआ दिखाकर सरकार की व्यवस्था पर करारा व्यंग्य किया गया।
विडंबना देखिए—रॉकेट का चालान काटकर उसे जब्त कर लिया गया, फिर अंतरिक्ष यात्रियों को नाव से सफर करना पड़ा। यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं, झोटवाड़ा की जमीनी हकीकत पर सरकार के मुंह पर तमाचा है।
जिस झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व विधायक के साथ-साथ मंत्री कर रहे हैं, वहां जनता महीनों से टूटी सड़कों, गड्ढों, जलभराव, सीवरेज और ड्रेनेज की समस्याओं से जूझ रही है। सवाल सीधा है—आखिर मंत्री जी और सरकार की नजर झोटवाड़ा की इन बदहाल सड़कों पर कब पड़ेगी?
जनता को भाषण और आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए। जलभराव से मुक्ति चाहिए। दुरुस्त सीवरेज और ड्रेनेज चाहिए।
सरकार और स्थानीय मंत्री यदि अब भी झोटवाड़ा की इस गंभीर समस्या की सुध नहीं लेते हैं, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) जनता की आवाज बनकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी। सड़क से लेकर प्रशासन तक, जनता के हक की यह लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
झोटवाड़ा की जनता को अब बहाने नहीं, जवाब और समाधान चाहिए।
#झोटवाड़ा #RLP #जनआंदोलन #सड़क_नहीं_तो_आंदोलन #जनता_की_आवाज
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg@Ra_THORe@KumariDiya
झोटवाड़ा जयपुर की आस पास के एरिया में हालत बहुत खराब है फिर भी मंत्री साहब को कोई फर्क नहीं पड़ता जनता जाए भाड़ में आए दिन बुरे होते हाडसे होते हैं जनता रोजना परेसान होती फिर मंत्री साहब मस्त है
जयपुर में छात्रसंघ रैली के वक्त तो सब पायलट की छांव में 'कांग्रेसी प्यादे' बनकर दुबके थे!
अब पसीना बहाने की बारी आई तो याद हनुमान बेनीवाल जी आ गए? क्या सड़क पर लड़ने का ठेका अकेले बेनीवाल जी का है? मलाई तो कांग्रेस ने भी खूब चाटी है, अब सड़क पर उतरने में घुटने टिक रहे हैं क्या?
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर 36 घंटे से पानी की टंकी पर आमरण अनशन कर रहे छात्रनेता सुश्री वियोना जाट, श्री विजयपाल कुड़ी एवं श्री कोशेन खान से भाजपा सरकार का एक भी जिम्मेदार प्रतिनिधि अब तक बात करने नहीं पहुंचा।
सरकार छात्रों की जायज मांग सुनने के बजाय पुलिस-प्रशासन के दम पर इनको दबाने में जुटी है। यह सरकार की संवेदनहीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति घोर उपेक्षा का प्रमाण है।
पानी की टंकी पर बैठे छात्रनेताओं के समर्थन में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे NSUI के कार्यकर्ता को गिरफ्तार करना निंदनीय हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, इसे कुचलना छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
@viyonajaat@vijaypal_kuri@nsui@RajCMO@RajGovOfficial
बहुत ही दुखद घटना मानपुरा माचैड़ी में विद्युत लाईन की चपेट में आने से दो सगे भाई श्री रामचंद्र जी जाट और कैलाश जी जाट का निधन अत्यंत दुःखदायी है।
भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवे। एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
एक माननीय सांसद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके काफिले के सामने गलत तरीके से व गलत नियत से गाड़ी लाना और समझाने पर नशे में अभद्र बोलने वाले असमाजिक तत्व की पैरोकारी करते शर्म नहीं आती आपको,,,,शिव से बिल्ली के भाग का छींका टूट गया एक बार,,, इस प्रकार जातिवादी राजनीति करोगे तो जीवन में दुबारा विधानसभा व लोकसभा का काम नहीं पड़ेगा,,, बहुत से किसान कम्यूनिटी के लोग आपको थार में समर्थन करते होंगे,,,अच्छा है,,,अब आपके जाति देखकर असामाजिक तत्वों का समर्थन करने से उनकी आँखें तो खुलेगी कम से कम,,,,,।।
सोच पर धिक्कार है।
@RavindraBhati__