इधर बाढ़ में bihar के 15 जिले और 48 लाख लोग प्रभावित है एक तरफ़ #UPI पर Charge की बात सरकार कर रही है और Media दिखा रही है कि ये सही हो रहा है ….
दूसरी तरफ़ PM Care Fund में 8400 करोड़ रुपए आराम फ़रमा रहे है मगर चर्चा होगी कि मोदी साहब को भारत रत्न देने का सुझाव है और घर घर दीपक जलाने का सुझाव है पूरा देश celebrate करे ।
क्या Celebrate करे देश ?
PM मोदी का जन्मदिन celebrate करे या उस दीये में तेल आज बढ़कर 150 से 200 -250 रूपये मिल रहा है वो celebrate करे .
बता दो भाई , महंगाई Celebrate करनी है या बाढ़ Celebrate करनी है Paper leak Celebrate करना है जनता तो दर्द में है
और आप उसे Celebration का ज्ञान दे रहे है
“3,000 साल तक पढ़ाई लिखाई पर केवल ब्राह्मणों का हक तक 100% आरक्षण था ,10% समुदाय ने 100% सीटें घेरी 3,000 साल तक अब 70 साल से परेशान हो रहे है”
— विकास दिव्यकीर्ति (UPSC टीचर)
अपने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं और सम्मानजनक व्यवहार की माँग को लेकर छात्राएँ कलेक्टर से मिलने निकल पड़ीं.
BBC की ये रिपोर्ट ज़रूर देखी जानी चाहिए.
@BBCHindi@BBC
"अगर सिंहस्थ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के बजट का सिर्फ 0.1% हिस्सा भी सरकारी स्कूलों की बुनियादी जरूरतों पर खर्च किया जाए, तो कई स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता है।"
~ जस्टिस प्रसन्न बी. वराले, सुप्रीम कोर्ट
इन आदिवासी बच्चों का हुनर सच में काबिले-तारीफ है। बिना किसी आधुनिक सुविधा, महंगे प्रशिक्षण या खेल के मैदान के जिस आत्मविश्वास और मेहनत के साथ ये बच्चे करतब दिखा रहे हैं, वह उनकी प्रतिभा और जज़्बे को दर्शाता है। इन बच्चों को बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण मिले तो ये देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
अपने सकंल्प और सद्प्रयासों से युवाओं उप्र के बस्ती जिले के ‘लजघटा’ से गुजरनेवाली नदी को स्वच्छ बनाने का ये प्रयास बेहद सराहनीय है और उस भाजपा सरकार को दिखाया गया आइना भी जिसने नदियों की सफ़ाई के नाम पर सिर्फ़ करोड़ों का फ़ड खाया लेकिन उन्हें साफ़ करके नहीं दिखाया।
हम इन युवकों से मिलकर इनका सम्मान करेंगे।
CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ताओं को बगरू गांव, जयपुर, राजस्थान में जाने से रोकते हुए बीजेपी के गुंडे....
CJP कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा का आरोप है कि कार्यकर्ताओं को “आतंकवादी और नक्सली” कहकर निशाना बनाया गया।
सवाल सीधा है—अपने ही देश के बच्चों की शिक्षा और अधिकारों की बात करना कब से “बाहरी” होना हो गया?
"भारत बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब देश घोषित हो गया"
◆ AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा
@ArvindKejriwal | Arvind Kejriwal | #ArvindKejriwal | #AAP
केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासी भाई-बहनों की समस्याएं, मांगें, संघर्ष और आपबीती - उनकी जुबानी।
सालों से सिर्फ़ अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार सह रहे ये बुंदेलखंड निवासी सम्मान और समर्थन के हक़दार हैं।
आदिवासी भाई-बहनों की इस लड़ाई में, मैं और कांग्रेस उनके साथ हैं।
बहुत बढ़िया मुहिम आप लोगों ने शुरु की है .
बधाई के पात्र हैं @abhijeet_dipke
देश के हर राज्य में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है . कोई देखने सुनने वाला नहीं है . अगर जंतर मंतर के आंदोलन के बाद स्कूलों की दशा सुधरने की मुहिम रफ़्तार पकड़ ले तो लाखों बच्चों का भला होगा .
झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी, और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की - यह ख़बर सुनकर बहुत खुशी हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना, और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई।
यही सही तरीक़ा है - छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए।
हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं। और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे - ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक़ मिले।
पूरे देश में ये system बदलेगा - अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।
जानिए हमारे देश के मुद्दे—
👥 जनता के मुद्दे :-
1. शिक्षा
2. स्वास्थ्य
3. रोजगार
4. महंगाई
5. गरीबी
6. पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार
7. किसान की आय
8. महिला सुरक्षा
9. साफ पानी और हवा
10. सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाएँ
🏛️ सरकार के मुद्दे :-
1. वंदे मातरम्
2. पाकिस्तान
3. हिंदू राष्ट्र
4. नेहरू को कम दिखाना
5. विपक्ष ने 70 साल में क्या किया?
6. राष्ट्रवादी कौन, देशद्रोही कौन ?
7. सवाल पूछने वाला कहीं “दिमागी नक्सल” तो नहीं
🗳️ विपक्ष के मुद्दे :-
1. EVM
2. वोट चोरी
3. जातिगत जनगणना
4. संविधान खतरे में है
5. सरकार गिराओ-बचाओ
6. कौन किस पार्टी में चला गया
7. संसद में किसने क्या बोल दिया
📺 मीडिया के मुद्दे :-
1. सीमा हैदर का छठा बच्चा
2. मोदी जी के reel का रिकॉर्ड बना
3. हिंदू-मुस्लिम डिबेट
4. पाकिस्तान में क्या चल रहा है
5. नेता की रैली में कितनी भीड़ आई
6. सोशल मीडिया पर कौन-सा बयान , बन्दा वायरल है उसको जल्दी बुलाओ ।
राजनीति के मुद्दे बहुत हैं साहब…
बस जनता के मुद्दे ही राजनीति के मुद्दे नहीं बन पा रहे।