विनम्र अपील...🙏
एक कदम पीछे हटिए, किसी और की मंज़िल का रास्ता खोलिए!
DV/PST संपन्न होने के बाद अब UP Police Constable PET (दौड़/शारीरिक दक्षता परीक्षा) शुरू हो रही है। उन सभी कर्मठ साथियों से विशेष निवेदन है जिनका चयन हाल ही में UP SI, Railway, SSC, UPSSSC या किसी अन्य बेहतर पद पर हो चुका है, या जो पहले से किसी अच्छी सेवा में कार्यरत हैं...
सिर्फ औपचारिकता के लिए न दौड़ें: यदि आपकी मंजिल यह पद नहीं है और आप केवल 'अनुभव' या 'आज़माने' के लिए रनिंग ग्राउंड में उतर रहे हैं, तो रुकिए। आपका यह एक ट्रायल किसी ऐसे मेहनती अभ्यर्थी का सपना तोड़ सकता है जो सालों से इस अंतिम पड़ाव की आस लगाए बैठा है।
फाइनल मेरिट लिस्ट में आपका नाम आने के बाद यदि आप जॉइन नहीं करते, तो वह सीट अक्सर खाली रह जाती है। वेटिंग लिस्ट के अनिश्चित इंतज़ार के मुकाबले, आपका अभी रनिंग छोड़ना किसी जरूरतमंद साथी को सीधे वर्दी तक पहुंचा सकता है।
सोचिए उस अभ्यर्थी के बारे में जिसके घर की आर्थिक स्थिति केवल इस एक नौकरी पर टिकी है। आपकी छोड़ी हुई यह दौड़ किसी मजबूर परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
सच्ची कामयाबी केवल पद पाने में नहीं, बल्कि किसी दूसरे के लिए रास्ता बनाने में भी है।
कृपया PET/Running Skip करें, बड़ा दिल दिखाएं और किसी बेसहारा साथी की दुआओं के भागीदार बनें। इस संदेश को अपने सभी चयनित मित्रों तक ज़रूर साझा करें।
#UPPoliceConstable #SkipRunning
🚨 #UP_HOMEGUARD WAITING LIST अभियान 🚨
💥 29 सितम्बर | सुबह 11 बजे
✊ वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर X (Twitter) पर महाअभियान।
📢 सभी अभ्यर्थी शामिल हों, पोस्ट करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#UP_Homeguard_Waiting_List#UPHG_Waitinglist_Jarikaro