आज सर्किट हाउस आजमगढ़ में @ApnaDalOfficial के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बड़े भैया मा० @ErAshishSPatel जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, भैया ने अपनी शाल पहनाकर मुझे सम्मानित किया इसके लिए आपका सादर आभार!
🇮🇳 समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्पित हों।
वंदे मातरम् 🇮🇳 जय हिन्द!
#स्वतंत्रतादिवस#IndependenceDay#JaiHind
श्री उमाशंकर सिंह जी, विधायक (रसड़ा, बलिया) के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
लोकतांत्रिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, किंतु ऐसे अवसरों पर हम सबकी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार और समर्थकों के साथ हैं।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन सम्मान सर्वोपरि है।
विरोधी दल के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आज़मी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अभी समाचार मिला कि श्री दयाराम पटेल जी, प्रदेश सचिव (किसान मंच), @ApnaDalUP के छोटे भाई श्री सत्यराम पटेल जी का निधन हो गया। इस दुःख की घड़ी में पूरा अपना दल (सोनेलाल) परिवार आपके साथ है।
ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि। 🌹
लखनऊ अग्निकांड में असमय हमसे बिछड़ गए मासूम बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि। वे केवल अपने परिवारों की ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य की अमूल्य धरोहर थे।
मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से आग्रह है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता एवं न्याय सुनिश्चित कराया जाए।
"कल श्री शिवांश मिश्रा जी (आलमबाग) द्वारा एकांतेश्वर महादेव मंदिर कैंट परिसर, आयोजित भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सम्मानित नागरिकों से भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। सफल आयोजन हेतु श्री शिवांश मिश्रा जी को शुभकामनाएँ।"
मा० श्री सुरेश चंद्र तिवारी जी, पूर्व विधायक कैंट, लखनऊ के सौजन्य से स्काई अवध बैंक्वेट में आयोजित बड़े मंगल के पावन सुंदरकांड एवं भंडारे में सहभागिता कर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की तथा प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हमारे गुरुदेव, अंकल जी मा० श्री @OPKatiyarADS जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अपना दल सोनेलाल सह सदस्य पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश सरकार को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई।
पश्चिम बंगाल में पहली बार मिली ऐतिहासिक विजय तथा असम एवं पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत विपक्ष की तुष्टिकरण, परिवारवाद और विभाजनकारी राजनीति पर जनता का करारा प्रहार है।
देश की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राजनीति...
पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों, किसानों, युवाओं एवं महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर आगे बढ़ेगी।
यह विजय राष्ट्रहित, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की सोच पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है।
मा० दीदी जी को जन्मदिवस पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
आपका सशक्त नेतृत्व व जनसेवा का समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना। 💐
@AnupriyaSPatel
मा० दीदी जी
(राष्ट्रीय अध्यक्ष @ApnaDalOfficial एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार)
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎂🎉
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा देश व समाज की सेवा में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
आज अपना दल (एस०) के प्रांतीय कार्यालय में संविधान शिल्पी भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर, मा० @AnupriyaSPatel (राष्ट्रीय अध्यक्षा, अपना दल (एस०) एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) के लखनऊ आगमन पर गौतम बुद्ध जी का चित्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
ब्रह्मावर्त समं क्षेत्रे नास्ति भूमंडले क्वचित।
आज जनपद कानपुर नगर प्रवास के दौरान ब्रह्मावर्त, बिठूर में विश्व के केंद्र बिन्दु ब्रह्मा जी की खूंटी एवं विश्व जागृति मिशन (वीजेएम) के संस्थापक श्री सुधांशु जी महाराज के आश्रम पर आशीर्वाद प्राप्त कर आह्लादित हुआ।
फ़स्ल-ए-बहार आई है होली के रूप में,
सोला-सिंघार लाई है होली के रूप में।
पिचकारियाँ लिए हुए देवी नशात की,
हर घर में आज आई है होली के रूप में।।
आप सभी को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Holi