गोवा में अब अवैध कैसीनो विज्ञापनों के खिलाफ आवाज़ तेज़ होने लगी है।
पणजी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि शहर में लगाए जा रहे गैरकानूनी कैसीनो विज्ञापनों को तुरंत हटाया जाए।
कानून और संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहि ।
📢 आमंत्रण सूचना 📢
विदिशा जिले के समस्त किसान साथियों को फसल तुलाई में आ रही समस्यायों का समाधान कराने के लिए समस्त पार्टियों के जनप्रतिनिधियों, समस्त पार्टियों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों व किसान साथियों को आमंत्रण !
किसानों के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान
इस कार्यक्रम में सभी पार्टियों, सभी विचारधाराओं, समाजसेवियों एवं किसान साथियों से विनम्र निवेदन है कि वे एकजुट होकर केवल और केवल किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को मजबूती दें।
पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष स्व. वीरेंद्र पीतलिया जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके साथ बिताए गए संस्मरणों को भावुक मन से याद किया।
किसान बहुत परेशान है, उनको आ रही परेशानियों के सम्बन्ध में मीडिया से विस्तृत चर्चा की और उन समस्यायों को कैसे दूर किया जा सकता है उसके रास्ते भी सुझाय !
वंचित/शोषित/पीड़ित समाज के उद्धारक, भारत रत्न, संविधान निर्माता, सर्वहारा वर्ग के हित चिंतक डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती की ढेर सारी बधाई!
बाबासाहेब के आदर्श/उद्देश्य की स्थापना ही हमारा एकमात्र संकल्प है! ताकि, उनके सपनों का भारत बनाया जा सके!
भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान महावीर द्वारा दिखाया गया सत्य, अहिंसा, त्याग और सदाचार का मार्ग हमें सदैव मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
#महावीर_जयंती#MahavirJayanti
“रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्यपराक्रमः। राजा सर्वस्य लोकस्य देवानाम् इव वासवः॥”
भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के साक्षात स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन प्राकट्योत्सव 'श्री राम नवमी' की समस्त श्रीरामभक्तों को मंगलमय शुभकामनाएं!
नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह नया साल आप सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति और सफलता लेकर आए। आप और आपका परिवार सदैव खुश और सुरक्षित रहे। 🌸
आजीवन समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के लिए समर्पित, अभूतपूर्व उपलब्धियों के धनी,
शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने वाले—
भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी एवं माता जानकी के पावन विवाहोत्सव विवाह पंचमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम और माता सीता की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों;
भारतीय सिनेमा के जीवंत प्रतीक, अभिनेता धर्मेन्द्र जी के निधन का समाचार हृदय को गहराई से व्यथित करने वाला है।
उनका अभिनय सिर्फ परदे पर नहीं, बल्कि करोड़ों दर्शकों के हृदय में अमर रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करे।
भाई-बहन के अटूट प्रेम व अनुपम विश्वास के प्रतीक 'भाई दूज' की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाये, भाई-बहन का स्नेह बंधन अटूट रहे, समस्त मनोकामनाएं पूरी हों, सदैव शुभ और मंगल हो, यही प्रार्थना है।
आप सभी को छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व हमारे भीतर के तमस और नकारात्मकता का अंत कर, जीवन में प्रकाश, शांति और सदाचार का संचार करे। प्रभु की कृपा से आपके परिवार में सदैव सुख-समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य का वास हो।
आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और खुशहाली लेकर आए, ऐसी भगवान धनवंतरि से कामना करता हूँ। #Dhanteras2025#HappyDhanteras
"नभ: स्पृशं दीप्तम"
'भारतीय वायु सेना' के स्थापना दिवस पर वायुसेना के वीर जवानों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय वायु सेना के नभरक्षकों की अदम्य साहस, पराक्रम और देश सेवा पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।
#AirForceDay2025
आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
सोलह कलाओं से परिपूर्ण चन्द्रमा आपके जीवन में शीतलता व विशेष उपलब्धियां लाए एवं आपके घर को प्रेम, ख़ुशी एवं समृद्धि से भर दे।
#sharadpurnima2025