इफको कॉलोनी, गुरुग्राम स्थित इफको क्लब में इफको परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पावन सुन्दरकाण्ड पाठ में वैदिक परंपराओं एवं विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना सम्पन्न की। पूजन-अर्चन के दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता, श्री लक्ष्मण एवं श्रीहनुमान जी के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुन्दरकाण्ड हमें श्रद्धा, साहस, सेवा, समर्पण और अटूट विश्वास का संदेश देता है। यह पावन आयोजन केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत ही नहीं, बल्कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज, राष्ट्र और विशेषकर हमारे अन्नदाता किसानों की सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।
मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपा समस्त इफको परिवार, देश के किसानों, सहकारी बंधुओं एवं सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता का वास हो तथा हम सब सेवा, सहयोग और संस्कारों की इस पावन भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान निरंतर देते रहें।
जय श्रीराम।
जय हनुमान।
IFFCO-MC Crop Science Pvt. Ltd. की बोर्ड बैठक की पूर्व संध्या पर मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ कंपनी के विकास और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की।
हमारा संकल्प वैश्विक विशेषज्ञता, आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचार के माध्यम से भारतीय किसानों को बेहतर फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराना है।
#IFFCO #IFFCOMC #MitsubishiCorporation
📍 नई दिल्ली
During my ongoing visit to the JIFCO, Jordan, I visited the JIFCO Plant in Eshidiya, Jordan, I had the opportunity to witness firsthand the plant's world-class production processes, robust operational systems, and its significant potential for future growth.
The visit also provided an excellent opportunity to review the progress of our upcoming projects and engage in meaningful discussions with the engineering teams on future expansion plans. Their dedication and collaborative spirit reinforce our confidence in achieving the next phase of JIFCO's development while maintaining the highest standards of operational excellence, safety, and sustainability.
JIFCO occupies a strategic place in IFFCO's global operations. This, in turn, strengthens IFFCO's commitment to ensuring a dependable supply of quality fertilizers for millions of Indian farmers, contributing to the nation's food security and agricultural prosperity.
Sh. Dileep Sanghani Ji, Chairman, IFFCO was also present along with other senior officials of IFFCO and JIFCO during the visit & interaction. Their collective efforts and leadership continue to drive JIFCO's success.
@Dileep_Sanghani@IFFCO_Coop
Today, I had the pleasure of warmly greeting Mr. Maheshbhai Patel, Chairman of the ETG Group at IFFCO Sadan, New Delhi. Later, IFFCO signed the Memorandum of Understanding (MoU) with the Empowering Farmers Foundation (EFF), Kenya, Africa. Sh. Dileep Sanaghani Ji, Chairman, IFFCO along with other senior officials were also present during the ceremony.
This will enable the promotion of IFFCO Nano Fertilisers and field trials in Africa along with other products.
@Dileep_Sanghani@IFFCO_Coop
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह की उपस्थिति में अहमदाबाद में आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की।
आइए, प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को सशक्त बनाएं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा, नायब मुख्यमंत्री हर्षभाई संघवी, सांसद हसमुखभाई पटेल, मेयर हितेशभाई बारोट, विधायक अमितभाई ठाकर समेत विधायक ओर गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
@AmitShah@Bhupendrapbjp@iJagdishBJP@sanghaviharsh
#Vriksharopan #GreenIndia
(1/2)
8 जुलाई 2026 को OMIFCO के IPO शेयर लिस्टिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु मस्कट (ओमान) पहुँचा।
मस्कत एयरपोर्ट आगमन पर OMIFCO के CEO Dr. Ahmed Al Marhoubi एवं बोर्ड सचिव Harish Garg ने अभिवादन किया।
OMIFCO, भारत और ओमान की सफल साझेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अब सार्वजनिक कंपनी के रूप में एक नई यात्रा प्रारंभ कर रहा है।
🇮🇳🤝🇴🇲
@OMIFCO@IFFCO_Coop
#OMIFCO #Oman #IndiaOmanPartnership #IPOListing #Cooperation #Growth #Prosperity
सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत मंडपम, नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह ओर सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
पिछले पाँच वर्षों में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने, किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में हुए ऐतिहासिक प्रयासों के लिए सभी सहकारी संस्थाओं एवं सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
@AmitShah@MinOfCooperatn
#SahkarSeSamriddhi #CooperationMinistry #AmritKaal #CooperativeMovement
आज सहकारिता मंत्रालय के सफलतापूर्वक पाँच वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
'सहकार से समृद्धि' का संकल्प आज एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में देश के हर गाँव, किसानों और सहकारिता संस्थाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बना है। पिछले पाँच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र को नई दृष्टि, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है, जिससे करोड़ों किसानों के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं।
मैं देशभर के समस्त सहकारी संस्थानों, सहकारिता से जुड़े प्रत्येक सदस्य तथा करोड़ों किसानों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूँ और मुझे विश्वास है कि सहकारिता की भावना ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती रहेगी।
इफको ने सदैव किसानों और सहकारिता आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है और हम भविष्य में भी 'सहकार से समृद्धि' के राष्ट्रीय संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देते रहेंगे।
5 वर्ष, सहकार से समृद्धि के।
@narendramodi@AmitShah@MinOfCooperatn@pibcooperation@Dileep_Sanghani@IFFCO_Coop@BharatUrvarak
#EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #Sahkarke5Saal
माता / पिता मुझे रीवा से जबलपुर लेकर आए तब मैं ३-४ माह का बच्चा था। जबलपुर में मुझे शिक्षा प्राप्त हुई ( लॉ ज़रूर दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया)। वकालत में शौहरत मिली, परिवार को प्रतिष्ठा मिली, तो बताइये “ मुझे अपने कर्म भूमि से प्रेम क्यो नहीं होगा “।
इंडियन फार्म फॉरेस्ट्री डेवलपमेंट कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFDC) की वार्षिक आम सभा के अवसर पर IFFDC के निदेशक मंडल ने आत्मीय अभिवादन किया।
धन्यवाद। 🙏
@IFFDC_Ltd
सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इफको देशभर में सहकारिता आंदोलन की प्रेरणादायी यात्रा और उसके सकारात्मक प्रभाव का उत्सव मना रहा है। यह केवल एक उपलब्धि का अवसर नहीं, बल्कि उस विचार का उत्सव है जिसने लाखों किसानों और सहकारी संस्थाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सहकारिता को भारत की संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग बताया है। उनका यह दृष्टिकोण सहकारिता को केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामूहिक प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम के रूप में स्थापित करता है। इसी भावना के साथ इफको किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
#IFFCO #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #Sahkarke5Saal
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani@AgriGoI@IFFCO_Coop
प्रिय पुत्र मनीष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद।
तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य, सुखद जीवन और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मेरी हार्दिक शुभेच्छाएँ एवं स्नेहिल आशीर्वाद।
@manish_sanghani
सहकारिता मंत्रालय के बेमिसाल पाँच वर्ष 6 जुलाई 2026 को पूर्ण होने के अवसर पर इफको में हम सहकारिता आंदोलन की उन उपलब्धियों को स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने किसानों, सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण भारत के विकास को नई गति प्रदान की है। यह अवसर साझेदारी, सहभागिता और सामूहिक शक्ति के महत्व को पुनः रेखांकित करता है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की दूरदर्शी सोच यह है कि सहकारिता भारतीय संस्कृति की मूल भावना में समाहित है और यही विचार देश को साझा विकास की दिशा में आगे बढ़ाता है। उनके मार्गदर्शन में सहकारिता आंदोलन नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इफको भी इसी सोच के साथ किसानों के हित, कृषि उन्नति और सहकारी मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
@AmitShah@MinOfCooperatn@AmitShahOffice
#IFFCO #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #Sahkarke5Saal