उत्तर प्रदेश में बांस-बल्ली के बिजली के खंभे और जर्जर तार अब इतिहास की बात हो जाएगी।
इन्हें बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
जनता एवं माननीय जन प्रतिनिधियों से प्रार्थना है कि अपने क्षेत्र में ध्यान रखकर आवश्यक कार्य करवा लें।
@narendramodi@myogiadityanath@Bhupendraupbjp@idharampalsingh
#GoodGovernance #HumaraUP
@UPPCLLKO
#UPCM@myogiadityanath ने शाहाबाद के उधरनपुर गांव आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल बोलती नहीं है, करके दिखाती है। @UPGovt और केंद्र सरकार ने तमाम योजनाओं के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो वादे किए वो सब पूरे किए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आधी आबादी को सम्मान व शक्ति दिए बिना कोई समाज समर्थ नहीं हो सकता। आजादी के बाद पहली बार एक-एक योजना आधी आबादी को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की सरकार खुद समीक्षा कर रही है।
हमारा हीरो: रिंकू राही
कल '12th फेल फिल्म' देखी, जो IPS श्री मनोज शर्मा जी की, तमाम अभावों के बावजूद, कठिन परिश्रम और लगन के साथ सफल होने की कहानी है।
ऐसी सफलता की कहानियां सुनकर हम सब प्रेरित होते हैं क्योंकि इनसे हमें अपनी चुनौतियां आसान लगने लगती हैं। ऐसी ही एक कहानी है रिंकू राही की, जिनके बारे में, सुखद संयोग, कि आज ही यह बड़ी खबर मिली कि उन्हें यूपी कैडर मिल गया!
यह सुनकर मन गदगद हुआ और एक बार रिंकू की पूरी कहानी आंखों के सामने से दौड़ गई।
वर्ष 2008 में रिंकू राही समाज कल्याण कल्याण अधिकारी सिलेक्ट हो कर मुजफ्फरनगर में नियुक्त हुए। वहां पर उन्होंने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध ठोस कार्रवाई की जिसका परिणाम यह हुआ कि वहां के माफिया ने उन पर हमला किया जिसमें 5 गोलियां उनके पेट में और एक सिर में लगीं। शूटर रिंकू को मरा जानकर छोड़ गए।
इसको ईश्वर का अशीर्वाद कहें या रिंकू की दृढ़ इच्छा शक्ति कि इसके बाद भी वे बच गए। अस्पताल में लंबी लड़ाई लड़ी। तमाम तरह की सर्जरी हुईं। लगभग 2 साल के इलाज के बाद काफी हद तक स्वस्थ हो गए। रिंकू अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहे और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते रहे।
मार्च 2022 में जब मुझे समाज कल्याण मंत्री का प्रभार मिला तो रिंकू से फोन पर बात हुई, फिर मुलाकात हुई। रिंकू हापुड़ स्थित राजकीय अनुसूचित जाति IAS- PCS कोचिंग का नेतृत्व व संचालन कर रहे थे। हर साल अच्छी संख्या में बच्चों का चयन हो रहा था। क्योंकि रिंकू के कुछ अटेम्प्ट अभी बचे थे, मैंने जोर दिया कि आप परीक्षा पुन: देने के बारे में सोचें। बहुत सारा उनका अपना मोटिवेशन और मेरा छोटा सा धक्का और रिंकू ने एक और अटेम्प्ट दिया, जिसमें इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन कोई सर्विस नहीं अलॉट हुई क्योंकि नंबर कुछ कम रह गए।
उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी की। परिणाम यह रहा कि वर्ष 2023 के रिजल्ट में यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कोचिंगों के 24 कैंडिडेट सिलेक्ट हुए और उनके गुरू रिंकू राही भी!
रिंकू के जीवन का सस्पेंस अभी जारी था। सबसे पहली सूची में इनको इंडियन रेवेन्यू सर्विस (कस्टम्स) मिली, किन्तु कुछ ऐसी संभावनाएं थीं कि सर्विस चेंज हो जाए। कई महीने सस्पेंस रहा और उसके बाद खुशी और बढ़ गई जब रिंकू को IAS आवंटित हुई। उसकी खुशी में एक लहर और आनी बची थी कि कल जब कैडर अलॉटमेंट हुआ तो रिंकू को यूपी कैडर भी मिल गया।
निश्चित रूप् से ये स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। जो लोग सरकारी सेवाओं के लिए परीक्षा दे रहे हैं या सरकारी सेवा कर रहे हैं या कहीं भी हैं। शायद इससे ज्यादा मोटिवेशनल कोई और स्टोरी नहीं हो सकती। मुझे लगा कि आज मैं रिंकू सिंह व उनके परिवार को इस अवसर पर हृदय से बधाई दूं और आप के सामने एक प्रेरणादायक स्टोरी रखूं… हमारे हीरो: रिंकू राही की।
जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने जिला पंचायत कासगंज द्वारा लगाए जाने वाले कार्तिकी पूर्णिमा मेला कादरगंज 2023 हेतु गंगा तट पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP
समग्र शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत 150 दिव्यांग बच्चों के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@UPGovt
जनपद अलीगढ़ महिला शिक्षक संघ के जिला व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने 8 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संगठन के गठन का 1 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के रुप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। आदरणीय सुलोचना मौर्य जी के इस पहल की सराहना एवं प्रशंसा की गयी
8 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के प्रथम स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सबकी प्रेरणा स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏🙏🙏🙏
माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री सतीश द्विवेदी जी को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं, आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु के साथ प्रशन्न बने रहें।।
महामंत्री लखनऊ मण्डल 🙏