तेजस्वी भाई, आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
देश के हर युवा के सपनों को साकार करने और भारत को आगे ले जाने की दिशा में हम सब मिलकर काम करते रहेंगे।
दो दशकों से राजद सरकार से बाहर है, इसके बावजूद यह प्रेम जीवित है।
प्रेम का कारण वे कभी समझ नहीं पाएँगे, जिन्होंने डराने, धमकाने और नफ़रत की राजनीति की है।
भाजपा सत्ता से एक साल के लिए भी बाहर हुई तो कौन क्या था, किसी को याद नहीं होगा।
ये प्रेम कमाना इतिहास में अमर हो जाना है।
अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे। देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित।
चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं। फिर इसी निंदनीय मॉडल को फ़र्रुख़ाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था।
सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है।
घोर, घोर, घोर निंदनीय!!!
महान कानूनविद, अद्वितीय प्रतिभा के धनी, महानायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लोकप्रिय राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, महान योद्धा, देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक मंगलकामनाएँ।
हम लोग बाबा साहेब के विचार और आदर्श को सच्चे मन से जीवन मे उतार, पूर्ण समर्पण से सामाजिक गैर-बराबरी व जातीय-धार्मिक भेदभाव का खात्मा कर, समता मुल्क समाज के निर्माण के उनके विचार को आगे बढ़ाने में प्रयासरत हैं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
संविधान विरोधी बीजेपी/RSS शुरू से ही गरीब, दलित, पिछड़ा और आदिवासी विरोधी रहे है। ये ऐसे लोग है जिन्हें बाबा साहेब की विचारधारा से कोई सरोकार नहीं है। यही लोग बारम्बार संविधान बदलने की कोशिशें करते रहते है।
#AmbedkarJayanti #ambedkar #TejashwiYadav #JaiBhim
आज पार्टी के छात्र संगठन के नए नाम और Logo का अनावरण किया। “छात्र राष्ट्रीय जनता दल” का नाम बदलकर अब ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’- “𝐒𝐒𝐀𝐈” कर दिया गया है।
𝐒𝐒𝐀𝐈 अब देशभर में छात्रों के हितों के लिए काम करेगा। इसका उद्देश्य शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्य करना है। @SSAIforIndia
सभी बिहारवासियों और देशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास है बिहार!
सभी के लिए प्रगति की आस है बिहार!
ज्ञान और मोक्ष का प्रकाश है बिहार!
जन जन का आत्मविश्वास है बिहार!
एकजुटता और समानता का सतत प्रयास है बिहार!
आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे, सामाजिक एकजुटता एवं धार्मिक सद्भाव के साथ हम सभी बिहार की उन्नति, प्रगति, विकास और समृद्धि में निरंतर योगदान करते रहेंगे।
आइए,मिलकर #बिहार के गौरव को आगे बढ़ायें।
#BiharDiwas #TejashwiYadav #bihar #RJD
बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है - जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है।
बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
सभी देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! मंगलकामना है कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, सकारात्मकता, संयम और समृद्धि आए तथा इतनी शक्ति मिले कि हम संकल्प के साथ हर जरूरतमंद की मदद कर सके।
माँ के आशीर्वाद संग सतत श्रम, साहस एवं श्रद्धा, विश्वास और सच्चे मन से प्रयत्न एव प्रार्थना करते रहेंगे तो निश्चित ही मंजिल तक पहुँचेंगे।
#TejashwiYadav #नवरात्रि #Navratri #RJD
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल होने वाले बिहार एवं देश के सभी प्रतिभावान युवाओं को चयन की हार्दिक बधाई।
देश आप जैसे सपने देखने वाले एवं हर परिस्थिति में एक दिन उन सपनों को सच कर दिखाने वाले युवाओं के जज़्बे पर गर्व करता है। आपकी मेहनत, हिम्मत, लगन, निष्ठा और कभी हार ना मानने वाले जज़्बे को सैल्यूट है।
#upsc #upscexam #TejashwiYadav
"अधिकारी और सरकार ने मिलकर 10 हजारों लोगों का फेक एनकाउंटर किया, समाजवादी पार्टी के लोगों को झूठा जेल भेजा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
मोदी जी, खुली चुनौती है - India-US Trade deal रद्द कर के दिखाइए।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ़ रद्द कर दिए, दुनिया भर के देशों ने अपने समझौते renegotiate कर दिए - आप क्यों खामोश हैं?
सारा देश जानता है आप ये नहीं कर सकते - क्योंकि आप अमेरिकी Grip में Choke कर पूरा Surrender कर चुके हैं।
सिनेमा वाले फैन अगर ‘घूसखोर पंडत’ पर इक्कठा हुए और नाम हटाया तो फिर उन सबको ‘ यादव जी की लव स्टोरी’ पर भी इक्कठा होना चाहिए।
और तभी जाकर लगेगा कि हम selective Approach नहीं रखते। जो ग़लत हैं सो ग़लत है। बस….
शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
शिवाजी महाराज वीरता, दूरदर्शिता और न्यायप्रिय नेतृत्व के अद्वितीय प्रतीक हैं।
उनका जीवन दर्शन और साहस हमें आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।
पुलवामा हमले में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि।
पुलवामा हमला हमें स्मरण करवाता है कि देश के प्रत्येक जवान व किसान की जान अमूल्य है और आधुनिक सैन्य उपकरण व स्पष्ट नीतियों से उनकी रक्षा करना सरकार का परम कर्तव्य है। #PulwamaAttack
"अगर आप पिछड़ों, दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यक भाइयों को छोड़ देंगे तो कैसे विकसित भारत बनाएंगे? इस बजट से ना आर्थिक बराबरी दूर हो रही न सामाजिक बराबरी।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी