@Rekhta दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया
जब चली सर्द हवा मैं ने तुझे याद किया
इस का रोना नहीं क्यूँ तुम ने किया दिल बर्बाद
इस का ग़म है कि बहुत देर में बर्बाद किया
मुझ को तो होश नहीं तुम को ख़बर हो शायद
लोग कहते हैं कि तुम ने मुझे बर्बाद किया
#जोश_मलीहाबादी
@Rekhta जो हमारे सफ़र का क़िस्सा है
वो तिरी रहगुज़र का क़िस्सा है
दिल की बातें ज़बाँ पे क्यूँ लाओ
घर में रहने दो घर का क़िस्सा है
मेरी बर्बादियों का हाल न पूछ
एक नीची नज़र का क़िस्सा है
#सबा_अकबराबादी
@Rekhta जो जुनूँ था सो वो अब नहीं
मुझे अब तुम्हारी तलब नहीं
तुझे क्या ख़बर मिरे हाल की
जो कहा तुझे वही सब नहीं
ये अलग कि तुझ को सदा न दें
हमें याद वर्ना तू कब नहीं
मैं ख़ुशी में घिर के उदास हूँ
कोई और इस का सबब नहीं
#इब्न_ए_उम्मीद
@Rekhta मैं किसी शख़्स से बेज़ार नहीं हो सकता
एक ज़र्रा भी तो बे-कार नहीं हो सकता
तीरगी चाहे सितारों की सिफ़ारिश लाए
रात से मुझ को सरोकार नहीं हो सकता
वो जो शे'रों में है इक शय पस-ए-अल्फ़ाज़ 'नदीम'
उस का अल्फ़ाज़ में इज़हार नहीं हो सकता
#अहमद_नदीम_क़ासमी
@Rekhta न हो जिस पे भरोसा उस से हम यारी नहीं रखते
हम अपने आशियाँ के पास चिंगारी नहीं रखते
अना को सख़्ती-ए-हालात अक्सर तोड़ देती है
इसी डर से कभी फ़ितरत में ख़ुद्दारी नहीं रखते
फ़क़त लफ़्ज़ों से हम 'दाना' हुनर की दाद लेते हैं
क़लम वाले कभी शौक़-ए-अदाकारी नहीं रखते
#अब्बास_दाना
वतन के वास्ते मर-मिटने का अरमान रखते हैं
नमन उनको जो अपने दिल में हिंदुस्तान रखते हैं
घरों में अपने उनकी दम पे हम महफूज़ बैठे है
हथेली पर जो 'राज' अपनी हमेशा जान रखते हैं
~धर्मेन्द्र श्रीवास्तव
@Rekhta मुझ से बिछड़ के ख़ुश रहते हो
मेरी तरह तुम भी झूटे हो
दिल का हाल पढ़ा चेहरे से
साहिल से लहरें गिनते हो
तुम तन्हा दुनिया से लड़ोगे
बच्चों सी बातें करते हो
#बशीर_बद्र
@Rekhta ये लोग जिस से अब इंकार करना चाहते हैं
वो गुफ़्तुगू दर-ओ-दीवार करना चाहते हैं
और इस से पहले कि साबित हो जुर्म-ए-ख़ामोशी
हम अपनी राय का इज़हार करना चाहते हैं
वो हम हैं जो तिरी आवाज़ सुन के तेरे हुए
वो और हैं कि जो दीदार करना चाहते हैं
#सलीम_कौसर
@Rekhta जुदा हो कर समुंदर से किनारा क्या बनेगा
नहीं सोचा है अब तक वो हमारा क्या बनेगा
मैं ऐसा लफ़्ज़ हूँ जिस का कोई मतलब नहीं है
ख़ुदा ही जाने मेरा इस्तिआरा क्या बनेगा
ख़ुदा-ए-बहर-ओ-बर तू ने जो फिर दुनिया बनाई
हमारी ख़ाक से इस में दोबारा क्या बनेगा
#इनआम_आज़मी
@Rekhta ज़मीन पर ही रहे आसमाँ के होते हुए
कहीं न घर से गए कारवाँ के होते हुए
हमें ख़बर है कोई हम-सफ़र न था फिर भी
यक़ीं की मंज़िलें तय कीं गुमाँ के होते हुए
अजीब नूर से रिश्ता था नूर का अख़्तर
कई चराग़ जले कहकशाँ के होते हुए
#अख़्तर_होशियारपुरी
@Rekhta तेरी आँखों की कशिश कैसे तुझे समझाऊँ
इन चराग़ों ने मिरी नींद उड़ा रक्खी है
क्यूँ न आ जाए महकने का हुनर लफ़्ज़ों को
तेरी चिट्ठी जो किताबों में छुपा रक्खी है
ख़ुद को तन्हा न समझ लेना नए दीवानों
ख़ाक सहराओं की हम ने भी उड़ा रक्खी है
#इक़बाल_अशहर
@Rekhta मंज़िल पे न पहुँचे उसे रस्ता नहीं कहते
दो चार क़दम चलने को चलना नहीं कहते
कम-हिम्मती ख़तरा है समुंदर के सफ़र में
तूफ़ान को हम दोस्तो ख़तरा नहीं कहते
बन जाए अगर बात तो सब कहते हैं क्या क्या
और बात बिगड़ जाए तो क्या क्या नहीं कहते
#नवाज़_देवबंदी#SundayMotivation
@Rekhta न मैं चाँद हूँ किसी शाम का
न चराग़ हूँ किसी बाम का
मैं तो रास्ते का हूँ इक दिया
मुझे आप किस लिए मिल गए
मुझे दर्द-ए-दिल का पता न था
मुझे आप किस लिए मिल गए
मैं अकेले यूँही मज़े में था
मुझे आप किस लिए मिल गए
#MajroohSultanpuri#BirthAnniversary