बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपियों द्वारा इस अमानवीय कृत्य का वीडियो ��नाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना बिहार के उस जंगलराज का उदाहरण है, जहां अपराधी बेखौफ हैं और कानून का कोई भय दिखाई नहीं देता।
@officecmbihar आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना को अंजाम देने के बारे में सोचने से पहले कानून के डर को महसूस करे। साथ ही, पीड़ित नाबालिगों की सुरक्षा, गरिमा और निजता सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के मरदह क्षेत्र में संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के मंदिर के पास क��या जा रहा दीवार निर्माण केवल एक साधारण निर्माण कार्य नहीं है। इस दीवार के माध्यम से उस पवित्र स्थल को ढकने, सीमित करने और उसकी पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सीधा-सीधा सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
संत रविदास महाराज जी का स्थान क���ोड़ों लोगों की आस्था, आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। ऐसे में इस प्रकार की कोई भी कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि यह बहुजन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य भी है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,किसी भी “सुंदरीकरण” के नाम पर धार्मिक स्थलों की पहचान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले में जल्द, निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय लिया जाए, ताकि सामाजिक सौ��ार्द बना रहे और किसी भी प्रकार का तनाव न बढ़े। साथ ही, संबंधित विभाग इस निर्माण कार्य की पारदर्शी जांच कर तत्काल स्थिति स्पष्ट करे। यदि दीवार से मंदिर की दृश्यता या पहुंच प्रभावित हो रही है, तो निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्��ी (कांशीराम) के साथी मौके-ए-वारदात पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सामाजिक सम्मान, आस्था और समान अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
@CMOfficeUP
गाजीपुर:- महाहर धाम में गुरू रविदास जी के मंदिर परिसर में रातों-रात दीवार खड़ी कर दी गयी
सूचना मिलते ही भीम आर्मी व ASP समेत अन्य बहुजन संगठन के लोग पहुंचे और निर्माण को हटाकर मंदिर परिसर स्वतंत्र करने की मांग पर कड़े!!
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों-वंचितों के मसीहा, महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आगरा के ग्यासपुरा में आयोजित 31वीं भीम नगरी के भव्य कार्यक्रम में कल शामिल होकर उन्हें विनम्र आदरांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया।
इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए भीमनगरी समारोह आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक साधुवाद। आप सभी के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना।
परम पूज्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास निश्चित ही सामाजिक जागरूकता और परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 जीत की हार्दिक बधाई।
बिहार के राजगीर स्थित बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप 2025 अपने नाम करने और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली इस ऐतिहासिक जीत से भारत का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय पुरुष हॉक�� टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी दल को हृदय से बधाई एवं आगामी विश्व कप के लिए ढेरों मंगलकामनाएँ।
हमें आप पर गर्व है।
#AsiaCup2025 #IndianHockey #ChampionIndia
लखनऊ के ऐतिहासिक रिफा-ए-आम क्लब को बुलडोज़र की तानाशाही का शिकार बनाना संविधान, मानवाधिकार और न्याय—तीनों का खुला उल्लंघन है।
कोर्ट में मामला लंबित होने तथा माननीय न्यायालय द्वारा स्टे आदेश दिए जाने के बावजूद, एलडीए ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में 7 बुलडोज़र चलवाए और पीढ़ियों से बसे परिवारों को बिना नोटिस व पुनर्वास के उजाड़ दिया।
यह कदम न केवल संविधान और न्यायपालिका की अवमानना है, बल्कि गरीब और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की नीति है। कक्षा-3 का मासूम आयान जब स्कूल से लौटा तो उसने देखा कि उसका घर मलबे में बदल चुका है। यह दृश्य बुलडोज़र राजनीति के क्रूर चेहरे को उजागर करता है।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि—
1. सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवज़ा और वैकल्पिक आवास दिय�� जाए।
2. इस पूरी कार्रवाई की न्यायिक जांच कराई जाए।
3. एलडीए उपाध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ��हराया जाए।
लोकतंत्र में बुलडोज़र नहीं, संविधान चलेगा। गरीबों की आवाज़ को यूँ कुचला नहीं जा सकता।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
@LkoDevAuthority
हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू थाना क्षेत्र में 11 अगस्त को लापता हुई शिक्षिका मनीषा जोगी का क्षत-विक्षिप्त शव 13 अगस्त को खेतों में संदिग्ध अवस्था में मिला।
भिवानी में हुए पोस्टमार्टम में साफ़ कहा गया कि मनीषा की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
लेकिन रोहतक PGI में दोबारा हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया – यह विरोधाभास गंभीर सवाल खड़े करता है।
पिता की पीड़ा – “मुझे न्याय चाहिए।”
न्याय के इंतज़ार में बेटी का अंतिम संस्कार भी अब तक नहीं हो पाया है।
और सबसे शर्मनाक यह है कि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह केवल मनीषा की हत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता है।
हम यह अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
@cmohry से हमारी माँगें :
मामले की निष्पक्ष जाँच हो।
हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी हो और BNS की कठोर धारा���ं में मुकदमा दर्ज हो।
पीड़ित परिवार को सुर��्षा व उचित मुआवज़ा दिया जाए।
मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।
#JusticeForManisha
@NayabSainiBJP
गाजियाबाद उप्र में ज्ञापन दिया गया, मेरे साथ @AzadSamajParty के साथियों की मौजूदगी.
उप्र सरकार द्वारा 27965प्राथमिक विद्यालयों को विलय करने के विरोध में एकदिवसीय ज्ञापन कार्यक्रम DM महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपा गया
शिक्षा पर ताले नहीं!
भविष्य को उजाले दो।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-21 प्रत्येक नागरिक को गरिमामय जीवन जीने का मौलिक अधिकार देता है और अनुच्छेद-32 के तहत सीधे सुप्री�� कोर्ट में इसके खिलाफ जा सकते हैं
आखिर @Uppolice को यह हक किसने दिया कि वो न्यायपालिका के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप करे? पुलिस काम है गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश करे, यह तो न्यायालय तय करेगा कि कौन आरोपी है और कौन नहीं।
प्रयागराज पुलिस ने जिस प्रकार युवाओं को कान पकड़वाकर अपमान की मुद्रा में बैठाया है वह उनके गरिमापूर्ण जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुद्ध है
यकीन मानिए अगर @BhimArmyChief इस मामले को गंभीरता से लें तो प्रयागराज के पूरे प्रशासन, पुलिस व क्षेत्रीय पत्थरबाजों को सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा जा सकता है
अब फिर समय आ गया है जब न्यायपालिका, कार्यपालिका व ��िधायिका को उसकी सीमाएं समझाए।।
मेरा चन्द्रशेखर आजाद भाई से निवेदन है कि इन्हें संविधान की ताकत से रूबरू करवाओ 🙏
चंद्��शेखर आज़ाद को सर्किट हाउस में रोकने पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए।
🧱 पत्थरबाज़ी, 🚗 गाड़ियों में तोड़फोड़
🤕 पुलिस-पत्रकार घायल
और सवाल कि भीड़ उग्र क्यों हुई
जब कोई अपने नेता को बिना वजह गिरफ्तार होता देखता है — तो गुस्सा लाज़िमी है!
#ChandrashekharAzad
🚨 प्रयागराज करछना में बवाल 🚨
चंद्रशेखर आज़ाद को सर्किट हाउस में रोकने पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए।
🧱 पत्थरबाज़ी, 🚗 गाड़ियों में तोड़फोड़
🤕 पुलिस-पत्रकार घायल,
🚧 भदेवरा चौराहे पर जाम
👊 पुलिस से भिड़ंत, लाठीचार्ज
और सवाल कि भीड़ उग्र क्यों हुई
जब कोई अपने नेता को बिना वजह गिरफ्तार होता देखता है — तो गुस्सा लाज़िमी है!
#ChandrashekharAzad
भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की हेल्पलाइन नंबर के WhatsApp पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी को दस दिन में मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले का नंबर: +91 75249 89974 है।
@dgpup से तत्काल संज्ञान लेकर धमकी देने वाले की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं��
आज ही के दिन 1 साल पहले 28 जून 2023 को@BhimArmyChief को गोली मारी गई थी,बहुजनो की इस मजबूत आवाज को खत्म करने की कोशिश की गई थी लेकिन वो गोलियां भी उनको डरा नहीं पाई और न उनका हौंसला तोड़ पाई बल्कि वो बिना रुके,बिना थके दुगनी ताकत के साथ काम करते रहे और आज नतीजा देखो सबके सामने है
#StandWithChandrashekharAzad
बड़े भैया सांसद चंद्रशेखर आजाद जी एक रात में ��ा किसी के कृपा से इस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं इसके पीछे करोड़ों युवाओं का संघर्ष कुर्बानी त्याग समर्पण,करोड़ों मां बहनों,बड़े बुजुर्गों का प्यार से यहां तक पहुंचे हैं कुछ लोग सोचते हैं कि साजिश रचकर रोक
उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में, आरोपी के पक्ष में की जा रही प्रशासनिक लीपापोती और पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिध���मंडल ने 15 जून को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और जो रिपोर्ट पार्टी को सौंपी, उससे यह गंभीर संदेह उत्पन्न हुआ है कि इस मामले में कानून और संविधान को ताक पर रखा गया है।
इसी आधार पर, पार्टी के निर्देश पर मैं 29 जून को स्वयं कौशाम्बी जाकर पीड़ित परिवार से मिलूंगा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगी।