‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना :
‘आरक्षण दिवस’ 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी ने ‘संविधान-मानस्तंभ’ के ‘स्थापना दिवस’ के रूप में मनाने का विनम्र निर्णय लिया है क्योंकि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू करके, आरक्षण का शुभारंभ किया था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी।
इसी परिप्रेक्ष्य में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना का इससे अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है, क्योंकि विचार को सही में लागू करना ही तो सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने कर दिखलाया था।
इसीलिए आज 26 जुलाई को सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में एक सादगीपूर्ण समारोह में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना की जाएगी, जिसमें भारत के संविधान की एक प्रति की स्थापना होगी, जिससे ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में ‘भारत का संविधान’ हमारे सामाजिक न्याय का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे।
#संविधान_मानस्तंभ_समाजवादी_पार्टी
#संविधान_मानस्तंभ_पीडीए_प्रकाशस्तंभ
उरई जिला जालौन उ•प्र •का संभागीया परिवहन ऑफिस (RTO ) कई दिनों से सर्वर ना आने से जनता परेशान क्या कर रही सरकार.
कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि संज्ञान ले. @nitin_gadkari@CMOfficeUP@dayashankar4bjp
जब घोसी में स्याही फेंकनवाले ने ख़ुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने ही करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना। अभी आगे देखियेगा हार का डर भाजपा से क्या-क्या न कराए।
घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी।
भाजपा पूरे उप्र में धनबल का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना चाहती है। फ़ीरोज़ाबाद के वार्ड नंबर 25 के भाजपा प्रत्याशी सरेआम पैसे बाँट रहे हैं। चुनाव आयोग @SECUttarPradesh और सक्षम अधिकारी तुरंत इस वीडियो का संज्ञान लें और तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें।
झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है।
भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है।