चौड़गरा चौराहे पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की, प्रयागराज से आई छात्रा को साधन न मिलने पर मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने निजी वाहन से राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), बिंदकी स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया, छात्रा ने पुलिस का आभार जताया है, वही फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह को ₹5,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है!
प्रेस नोट, जनपद फतेहपुर
दिनांक: 25.10.2026
यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छात्रा को समय से परीक्षा केंद्र पहुँचाया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें ₹5,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
आज दिनांक 25.10.2026 को मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह एवं कां0 मनीष कुमार शुक्ला चौड़गरा चौराहा पर यातायात ड्यूटी पर तैनात थे प्रातः 09:05 बजे प्रयागराज से आई एक छात्रा, जिसका परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), बिंदकी निर्धारित था, को परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति को देखते हुये मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से छात्रा को समय से परीक्षा केंद्र पहुँचाया गया।
यातायात पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से छात्रा को परीक्षा में सम्मिलित होने में सहायता मिली। फतेहपुर पुलिस आमजन की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस ने छात्रा को समय से परीक्षा केंद्र पहुँचाया, छात्रा ने फतेहपुर पुलिस का जताया आभार ।
#UPPolice
#फतेहपुर। चौड़गरा चौराहे पर साधन न मिलने से परेशान प्रयागराज की छात्रा को मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने अपने निजी वाहन से जीआईसी बिंदकी स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया। छात्रा ने पुलिस का आभार जताया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सराहनीय कार्य के लिए मुख्य आरक्षी को ₹5,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की। @fatehpurpolice
सर्विलांस प्रभारी सुनील सिंह की मेहनत के बदौलत हथगाम पुलिस अब तक चार लोगों को 21 किलो गांजा बरामदगी में जेल भेज चुकी है, पर गाजीपुर थाना प्रभारी विनोद पटेल और शाह चौकी प्रभारी सौरभ पांडे आखिरकार शाह कस्बे में गांजा बेचने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई से क्यों हिचक रहे है, क्या सिर्फ इसलिए कि उस तस्कर को अपने बिरादरी के नेता का सरंक्षण है, @igrangealld@fatehpurpolice क्या अपराधियों पर कार्रवाई अब जाती देखकर होगी , ब्राह्मण रामकिंकर अवस्थी के घर गाजीपुर पुलिस छापेमारी कर सकती है, ठाकुर नीरज सिंह के घर यही पुलिस छापेमारी कर सकती है , पर शाह वाले को अभय दान क्यों .....?
नीरज सिंह मान लीया कि मुकदमे में नामजद था पर मुकदमे में नामजद तो शिवहरे फैमिली का रिश्तेदार निक्कू और उसका ससुर भी था क्या कोतवाली पुलिस ने बहुआ में निक्कू के आवास में छापेमारी की....!! उसको तो आराम से अग्रिम जमानत ले लेनी दी गई जबकि उसके रिश्तेदार फतेहपुर में सबसे बड़ा सिंडिकेट चला रहे है नशे का आपराधिक इतिहास है उनका
@Uppolice@ADGZonPrayagraj
डीएम एसपी ने ओवरलोड की रोकथाम के नाम पर कई सचल दल बनाए , इनकी क्रॉस चेकिंग के लिए भी टीम बनी पर धरातल में स्थित कुछ और ही है, ओवरलोड वाहनों की इंट्री और इनसे अवैध वसूली में कई प्राइवेट लोगों से लेकर तमाम अधिकारी भी निपटे पर हालात नहीं सुधरे, आज भोर पहर जिले के गुनीr मोड़ के पास एक टीम द्वारा एक लखनऊ नम्बर(up 32vn 3950)का वाहन रोक लिया गया, वाहन ओवरलोड था, कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली कर ली गई, वसूली करने वाले की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि वसूली का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन लिया गया, वह भी एक दुकानदार के क्यूआर कोड पर , बाकी यह पहली कहानी नहीं यहां पेमेंट ऑनलाइन लिया गया है, बहुआ, बंधवा, गुनीर पॉइंट में भी हाल बहुत अच्छे नहीं है, इनका रिपोर्ट कार्ड अलग डीएम एसपी तलब करे तो हकीकत स्पष्ट हो जाएगी
@fatehpurpolice@dmfatehpur@igrangealld@ADGZonPrayagraj@Uppolice@CommissionerPrg इसकी जांच करवाकर मजबूत कार्रवाई की आवश्यकता है, बिंदकी तहसील के कई राजस्व कर्मचारी ऐसी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त है
@dmfatehpur@igrangealld@fatehpurpolice
तो जिले में ऐसे रुकेगा ओवरलोड, बाकी फतेहपुर पुलिस के पास सौरभ पांडे जैसे दारोगा और विवेक शुक्ला जैसे सिपाही है जो बिना आरटीओ और खनिज टीम के मोरंग लदे वाहनों का रोक सकते है , रॉयल्टी चेक कर सकते है यह अलग बात है देर रात रोके गए वाहन को सुबह 10बजे केबाद चालान और सीज करेंगे...
@ADGZonPrayagraj@Uppolice