आज मेरे पूज्य पिताजी, किसान मसीहा स्वर्गीय श्री महिपाल मदेरणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करती हूँ।
समय बीतता है, जीवन आगे बढ़ता है, जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती जाती हैं, लेकिन कुछ रिश्तों की कमी कभी कम नहीं होती। आपकी याद आज भी उन अनगिनत पलों में आती है, जब मन किसी अपने के मार्गदर्शन, विश्वास और साथ को तलाशता है। काश, आज आप साथ होते तो बहुत कुछ आपसे कहती, बहुत कुछ पूछती और बस कुछ पल आपके पास बैठकर सुकून पाती।
आपने अपने जीवन में किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह मेरे लिए केवल विरासत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। आपने मुझे सिखाया कि सार्वजनिक जीवन में पद से बड़ा कर्तव्य, राजनीति से बड़ा जनसेवा का भाव और ह�� परिस्थिति में अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना होता है।
आप मुझे हर कदम पर हिम्मत देते हैं।आपके विचारों और जनता के प्रति आपके समर्पण की गरिमा बनाए रखना ही मेरे जीवन का संकल्प है।
आप जहाँ भी हों, आपका आशीर्वाद ��ुझ पर बना रहे। 🙏
आज औसियां एवं सा���राऊ पंचायत समितियों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति एवं जनहित से जुड़े मु��्दों पर विस्तृत चर्चा की।
📍 औसियां
राजस्थान की किसान राजनीति के सशक्त स्तंभ और जननेता, किसान केसरी स्व. श्री परसराम मदेरणा जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन:
‘साहब’ को शत-शत नमन। 🙏
@DivyaMaderna
आज मेरे पूज्य दादाजी, राजस्थान की किसान राजनीति के सशक्त स्तंभ और जननेता, किसान केसरी स्व. श्री परसराम मदेरणा जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करती हूँ।
उनकी बेबाकी, सादगी और सिद्धांतों से कभी समझौता न करने का साहस आज भी मेरे लिए प्रेरणा है। उनके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में आगे बढ़ाना ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।
‘साहब’ को शत-शत नमन। 🙏
#ParasramMaderna
#AsianGames2026 में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनिपर्थी चिकिता ��ो हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳
तीनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व का क्षण है।
#TeamIndia #IndiaAtAsianGames #ChakDeIndia
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करे।
@GovindDotasra
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ���मेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करे।
@GovindDotasra
आज श्रीनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ���ंगठनात्मक बैठक की।
बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मजबूत संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।