ये दिल्ली का वजीराबाद है जहाँ नजफगढ़ ड्रेन की गंदगी सीधे यमुना मैया में गिर रही है। यहाँ इतनी गंदगी और बदबू है कि 10 मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल है।
भाजपा सरकार जनता से कह रही है कि यहाँ डुबकी लगा लीजिए यमुना साफ़ हो गई है।
मैं भाजपा की मुख्यमंत्री, मंत्री और तमाम नेताओं को खुली चुनौती देता हूँ, डुबकी लगाना तो दूर, इस पानी को हाथ लगाकर ही दिखा दीजिए।
जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ बंद करो।
आज लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पहले माँ यमुना के किनारे वजीराबाद के सूर घाट पहुंचकर सरकार के दावों की असलियत देखी। जो कुछ वहाँ देखा वह वाक़ई शर्मनाक है।
आज ‘नहाय-खाय’ है और बड़ी तादाद में छठव्रती यमुना किनारे पहुँचे हैं। सरकार ने दावे किए थे कि दोनों किनारों पर पक्के घाट बनाए जाएँगे, सफ़ाई होगी, यमुना के साफ़ पानी में डुबकी और पूजा की व्यवस्था रहेगी। लेकिन ना तो यहाँ कोई सफ़ाई है, ना ही सरकार की तरफ़ से कोई व्यवस्था। गंदे नाले सीधे आकर यमुना में गिर रहे हैं। कोई कैसे डुबकी लगाए ऐसे गंदे पानी में? माताओं बहनों के लिए कपड़े बदलने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं।
भाजपा सरकार के पास अपने प्रचार के लिए खूब पैसा है लेकिन जनता की सुविधाओं के लिए कुछ नहीं? जनता की आस्था के साथ भी भाजपा घिनौना मज़ाक़ कर रही है। मैं चुनौती देता हूँ भाजपा का कोई भी नेता यहाँ आकर डुबकी लगाए, असलियत पूरी दिल्ली देख लेगी।
दिल्ली के नांगली विहार में 4 साल के बच्चे के खुले सीवर में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। 16-17 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कुछ अता पता नहीं है।
पूरी दिल्ली में नाले और सीवर ख़तरनाक स्थिति में खुले पड़े हैं। सरकार के पास न तो इन्हें ढककर सुरक्षित करने की कोई योजना है और ना ही किसी दुर्घटना की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन का कोई प्लान। बीते महीनों में हुई इसी तरह की घटनाओं के दौरान हमने देखा कि प्रशासन के पास ऐसे किसी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपयुक्त उपकरण तक नहीं हैं।
प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और बच्चे का तुरंत पता लगाया जाए। ईश्वर से बच्चे के सकुशल होने की प्रार्थना है।
𝐀 𝐥𝐢𝐟𝐞 𝐬𝐡𝐚𝐩𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐥𝐨𝐯𝐞, 𝐥𝐨𝐬𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐬𝐢𝐥𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞.
Moments from CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji’s Belonging: A Journey of Love.
From finding love in a new land to making it her home, her story is one of courage, belonging and an enduring commitment to the people and values she holds dear.
More than a memoir, it is a story of a lifetime lived with grace, dignity and quiet determination.
महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल, सरकार कब देगी राहत?
आज दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी ने आम परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
महंगाई की स्थिति पर सरकारी आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं:
📌 सितंबर 2026 के आधिकारिक आंकड़े:
- खुदरा महंगाई दर: 5.54%
- खाद्य महंगाई दर: 7.74%
- ग्रामीण महंगाई: 6.08%
- शहरी खाद्य महंगाई: 7.18%
यानी एक साल में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 7.74% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है।
दूध, जो हर परिवार और बच्चों की बुनियादी जरूरत है, अब और महंगा हो रहा है। सवाल यह है कि आखिर आम आदमी अपनी आमदनी में घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रसोई का बजट कैसे संभाले?
सरकार केवल महंगाई के आंकड़े पेश करने के बजाय जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम कब उठाएगी?
महंगाई अब केवल आर्थिक आंकड़ा नहीं, करोड़ों परिवारों के रोजमर्रा के संघर्ष की हकीकत बन चुकी है।
#महंगाई #MilkPriceHike #जनता_को_राहत_दो
दिल्ली की दमघोंटू हवा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को हो रही है।
आज LNJP अस्पताल में प्रदूषण की वजह से भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मास्क वितरित किए।
पिछले 12-13 सालों से प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई के बजाय भाजपा और AAP की सरकारें एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही हैं। सरकार के पास प्रदूषण कम करने के लिए न कोई नीति है और न साफ़ नीयत।
सवाल है कि दिल्लीवालों को आखिर साफ हवा कब मिलेगी?
कदम हजारों थे, लेकिन मंजिल एक थी- दिल्ली की जनता को न्याय दिलाना।
दो साल पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के नेतृत्व में शुरू हुई दिल्ली न्याय यात्रा के हर कदम पर संघर्ष था, संकल्प था और जनता का अटूट विश्वास था।
हर मुश्किल में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सभी न्याय यात्रियों के जज़्बे, समर्पण और हौसले को सलाम।
न्याय का यह सफर न रुका है, न रुकेगा। ✊🇮🇳
#DelhiNyayYatra
सिर्फ़ सस्पेंशन के दिखावे से काम नहीं चलेगा!
GRAP लागू होने के बावजूद निर्माण कार्य कैसे हो रहे थे?
दिल्ली CM बताएं अवैध और ख़तरनाक इमारतों को कब चिन्हित किया जाएगा?
चलिए, अडानी जी के NDTV पर ही बहस कर लेते हैं, मोदी जी।
मंच आपका, जज भी आपका - अडानी जी हों या मोहन भागवत जी।
मैं गारंटी देता हूँ - सिर्फ़ 5 मिनट में साबित कर दूँगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं।
सिर्फ़ सस्पेंशन के दिखावे से काम नहीं चलेगा!
GRAP लागू होने के बावजूद निर्माण कार्य कैसे हो रहे थे?
दिल्ली CM बताएं अवैध और ख़तरनाक इमारतों को कब चिन्हित किया जाएगा?
: Shri @devendrayadvinc
12 साल में नरेंद्र मोदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया। मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लाई थी, लेकिन उसे हटवाने वाले किसान ही थे।
ये किसान ही हैं, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं और सबके लिए हर ताकत से टकराते हैं।
: ‘इंसाफ रैली’ में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे
📍 संगरूर, पंजाब