भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होना मेरा सौभाग्य है।मेहनत, लगन ,संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विंध्य और रिमही जनता की सेवा के लिए मेरा जीवन समर्पित है।@ChouhanShivraj @byadavbjp @vdsharmabjp @BJP4India @BJP4MP
🔸 शोक संवेदना || 📍 भोपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री @ChouhanShivraj जी की स्वर्गीय माताजी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
@OfficeofSSC#Siddharth_Tiwari_Raj
🔸 बद्रीनाथ धाम तीर्थ यात्रा उपरांत पूजन कार्यक्रम || 📍 ग्राम मटियारी, त्योंथर विधानसभा
श्री सुधाकांत मिश्रा जी के निवास पर बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पूर्ण होने के उपरांत आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उन्हें एवं समस्त परिवारजनों को सफल तीर्थयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भगवान बद्रीविशाल से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
#Siddharth_Tiwari_Raj #Teonther
महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र के उत्थान और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
महामना के चरणों में कोटि-कोटि नमन। 🙏
@BJP4MP
🔸 शोक संवेदना || 📍 ग्राम - पूर्वामनिराम, त्योंथर विधानसभा
श्री राधे सिंह जी के दो पौत्रों एवं पुत्र का चित्रकूट तीर्थयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन समूचे परिवार के लिए एक हृदयविदारक त्रासदी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का इस प्रकार चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है।
उनके निज निवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं ढांढस बंधाया।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी के संवेदनशील मार्गदर्शन में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि कठिनाइयों को कम किया जा सके।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
#Siddharth_Tiwari_Raj #Teonther
🔸 शोक संवेदना || 📍 ग्राम कोनी – त्योंथर विधानसभा
त्योंथर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी जी की स्व. माताजी के एकादशाह संस्कार में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वशक्तिमान ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त द्विवेदी परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#Siddharth_Tiwari_Raj #Teonther
@BJP4MP l @BJP4India
🔸 अग्नि दुर्घटना : स्थलीय निरीक्षण || 📍 चाकघाट - त्योंथर विधानसभा
चाकघाट में श्री अशोक कुमार गुप्ता जी (गोलू) एवं श्री पीयूष गुप्ता जी के मकान एवं दुकान में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना से भारी नुकसान हुआ है।
तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने एवं नियमानुसार अधिक से अधिक मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। घटनास्थल से ही इस संबंध में कलेक्टर से भी चर्चा की।
इस गंभीर घटना के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी से भी चर्चा कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। साथ ही नगर पंचायत स्तर पर सामने आई लापरवाही की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दुखद घटना से मैं व्यक्तिगत रूप से व्यथित हूं। संकट की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
#Siddharth_Tiwari_Raj #Teonther
@narendramodi@NitinNabin@Hkhandelwal1964@BJP4MP@BJP4India@CMMadhyaPradesh
🔸 अखंड श्री रामचरितमानस पाठ में सहभागिता || 📍 प्राचीन हनुमान मंदिर, ग्राम रेडहा–चंद्रपुर, त्योंथर विधानसभा
श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन कर मंदिर में आयोजित अखंड श्री रामचरितमानस पाठ के कार्यक्रम में सहभागिता की तथा मानस की सुंदर चौपाइयों का श्रवण एवं सस्वर गायन किया।
श्री रामचरितमानस का प्रत्येक स्वर तन-मन के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी भक्तिमय नवीनता एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
श्री हनुमान जी महाराज की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
#Siddharth_Tiwari_Raj #Teonther
"भ्रातरं दीर्घायुं कुरु सुखसंपदाम्।
सर्वरोगनिवृत्तिं कुरु मंगलं भवेत्॥"
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक पावन पर्व 'भाई दूज' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से कामना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से परिपूर्ण रहे।
#Siddharth_Tiwari_Raj #BhaiDooj
🔸 जनसुनवाई | 📍 मुख्यालय – त्योंथर विधानसभा
आज जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्र की जनता जनार्दन से सीधा एवं सहज संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं सुशासन के संकल्प के साथ आमजन की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसुनवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों, भाजपा परिवार के साथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
#Siddharth_Tiwari_Raj #Teonther #Jansunwai
@narendramodi@NitinNabin@Hkhandelwal1964@CMMadhyaPradesh@BJP4MP@BJP4India@ProjsRewa
🔸 शोक संवेदना || 📍 रीवा
प्रो. राम भूषण मिश्रा जी के नन्हे बालक का असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। उनके निवास पहुँचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की तथा इस असहनीय दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए उनके दुःख में सहभागी बनने का प्रयास किया।
सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत बालक को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!
#Siddharth_Tiwari_Raj #Rewa
निश्चय प्रेम प्रतीत ते, विनय करें सनमान ।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्घ करैं हनुमान ।।
श्री हनुमान जी महाराज जी की प्रातः कालीन शुभ मंगला श्रृंगार आरती दर्शन।
📍श्री हनुमानगढ़ी अयोध्याधाम।