लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के चटकपुर ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या रखी। फिर ग्रामीणों के साथ खराब सड़क का मुआयना किया और मौके पर मौजूद कुड़ू BDO सह CO को तुरंत संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया। ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती @aradhanam7000 जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री @Imranmasood_Inc जी, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री वीरेंद्र सिंह चौधरी जी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद जी एवं श्री आलोक प्रसाद जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा, नई मजबूती और नई दिशा मिले। आपके समर्पण और प्रयासों से संगठन निरंतर सशक्त हो तथा जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिले।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस
@INCUttarPradesh
आज गांधी जयंती है।
और आज ही, हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं - शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए।
उनकी माँग साफ़ है: ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र बचाओ।
और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। सैकड़ों हिरासत में हैं। उनका कसूर सिर्फ़ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा।
बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो। और यही सरकार को सबसे ज़्यादा डराता है।
क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं।
ज्ञानेश कुमार जाएँगे। और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा।
🇮🇳 महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏
गांधी जी का सत्य-अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
#गांधीजयंती#शास्त्रीजयंती
दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा। हालांकि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।
🚇 प्रभावित स्टेशन:
जनपथ
पटेल चौक
केंद्रीय सचिवालय
राजीव चौक
सेवा तीर्थ
मंडी हाउस
लोक कल्याण मार्ग
INA
चावड़ी बाजार
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
नई दिल्ली
@honda2wheelerin@jagograhakjago
होंडा की तरफ से मुझे कोई उत्तर नही मिला है। मेरी एक्टिवा में पुरानी बेटरी लगा कर मुझे बेचा गया जिसके वजह मुझे परेशानी का सामना करना पर रहा है। में इस खबर को पबलिस कर रहा हूँ।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आने वाले महीनों में “Major Food Crisis” की आशंका जताई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर खाद, अनाज की आपूर्ति और युद्ध के कारण पैदा हो रहे संकट को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
लेकिन सवाल यह है—
देश में Food Crisis आने वाला है, यह विदेश मंत्रालय बताएगा या कृषि मंत्रालय?
अगर देश में आने वाले महीनों में खाद्य संकट का इतना बड़ा खतरा है, तो कृषि मंत्री सामने आकर देश के किसानों और जनता को क्यों नहीं बता रहे हैं कि भारत में खाद्य संकट की स्थिति बनने वाली है?
एक तरफ विदेश मंत्री देश-दुनिया के सामने खाद्य संकट की चेतावनी देकर दूसरे तरफ़ से अमेरिका से व्यापार समझौता करना चाहते हैं। इनका यह मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा।
और अगर सरकार अमेरिका के साथ किसी व्यापार समझौते के नाम पर भारतीय किसानों और कृषि हितों से समझौता करने की कोशिश करेगी, तो हम सड़क से सदन तक इसका विरोध करेंगे।
गेहूं के MSP में सिर्फ 1% की बढ़ोतरी क्यों?
सरकार ने गेहूं के MSP में इस बार सिर्फ ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। ₹2,585 से बढ़ाकर ₹2,610 किया गया है। यानी करीब 1% की वृद्धि।
जब देश में खाद्य महंगाई करीब 6% तक पहुंच रही है और किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, तब गेहूं के दाम में सिर्फ 1% की बढ़ोतरी आखिर किस आधार पर की गई है? इसका जवाब तो सरकार को देश के किसानों के समक्ष देना होगा।
केन्द्र सरकार जानबूझकर गेहूं के किसानों को गेहूं उत्पादन से हतोत्साहित कर रही है? सरकार की नीति धीरे-धीरे ऐसी स्थिति बनाने की है, जहां देश की गेहूं की जरूरत पूरी करने के लिए विदेशों पर निर्भर होना पड़े और विदेश से गेहूं मंगाना पड़े।
अगर सरकार को गेहूं चाहिए, तो किसान को गेहूं की खेती का उचित दाम क्यों नहीं चाहिए?
किसान को कमजोर MSP देकर उत्पादन को हतोत्साहित करना और फिर भविष्य में विदेश से गेहूं मंगाने की स्थिति पैदा करना—यह देश के किसानों और खाद्य सुरक्षा, दोनों के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।
किसानों को कर्ज के बोझ में धकेलकर और उनकी मेहनत का उचित मूल्य रोककर देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत नहीं की जा सकती।
सरकार स्पष्ट करे—गेहूं के MSP में सिर्फ ₹25 की बढ़ोतरी क्यों? और गेहूं किसानों के साथ यह भेदभाव किस नीति के तहत किया जा रहा है?
@narendramodi@ChouhanShivraj
#MSP #farmer
सरकारी तेल कंपनी ONGC ने 2015 से 2025 के बीच अपने CSR फंड से 20 RSS/संघ से जुड़े संगठनों को ₹668.01 करोड़ दिए,
CSR जनता और देश के विकास के लिए निर्धारित कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का पैसा है। इसलिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि सरकारी कंपनियों के CSR फंड के वितरण में कौन-से मापदंड अपनाए गए, लाभार्थी संस्थाओं का चयन कैसे हुआ और पूरी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी थी।
सरकारी कंपनियों के पैसे का इस्तेमाल सार्वजनिक सेवा के आधार पर होता है, लेकिन भाजपा के राज में इसका उपयोग RSS के लिए होता है…
Vc- Nitish Rajput
#ONGC #CSR #PublicMoney #RSS #India
"सरकार को हमें बताना चाहिए कि उसने किस फील्ड में लीडिंग रोल निभाया है। यह सरकार ग्लोबल संकट का सामना कर रही है, लेकिन यह मुद्दा नहीं है। सरकार इसके लिए क्या तैयारी कर रही है, या सरकार डर पैदा कर रही है? इस सरकार में न तो आम नागरिक सुरक्षित है, न ही लोग देश के अंदरूनी हालात से सहज हैं।
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
घोंडा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अजय महावर जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी, गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुझे विश्वास है कि उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व से गुजरात में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
@AjayMahawarBJP
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली!
मोदी जी की भाजपा, लोगों के सवालों से इतना घबरा गई है कि “नाराज़ फूफा”, “दिमाग़ी नक्सल” और “आंदोलनजीवी” जैसे अपशब्द भी अब फीके पड़ रहे हैं।
तानाशाह BJP-RSS सीधे Violence पर उतारू है।
▫️दिल्ली के मंत्री युवा को थप्पड़ मार रहे हैं।
▫️अमित शाह की निगरानी में जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ।
▫️उससे पहले किसानों को मोदी मंत्री पुत्र ने गाड़ी से कुचला।
▫️केंद्रीय मंत्री ने “गोली मारो, ___ कहा ”
▫️किसान आंदोलन में रबर बुलेट चली, 750 किसानों की जान गई।
▫️गुजरात के ऊना में दलितों पर कोड़े बरसाए, पर न्याय अब तक नहीं मिला।
सत्ता का अहंकार जब चरम पर होता है तो जनता का सार्वजनिक दमन और अपमान आदत बन जाती है।
BJP-RSS वाले केवल नीतियों से ही लोकतंत्र नहीं कुचल रहे, अब लाठी-डंडे तान कर जनता पर सीधे प्रहार कर रहे हैं।
स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के बाहर बड़ी संख्या में उपस्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथियों ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ मेरा भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।
इस आत्मीय स्वागत, स्नेह और विश्वास के लिए मैं समस्त वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारीगण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। साथियों का यह स्नेह संगठन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा देता है।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@DeepakBaijINC@bhupeshbaghel@TS_SinghDeo@INCChhattisgarh