देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ . . देवशयनी एकादशी, जिसे हरि शयनी एकादशी या आषाढ़ी एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। यह आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को आती है और इसी दिन से चातुर्मास का शुभारंभ होता है। मान्यता है कि भगवान श्रीहरि विष्णु इस तिथि से क्षीरसागर में योगनिद्रा में प्रवेश करते है और चार महीने बाद देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी पर जागृत होते हैं। चातुर्मास का यह समय भक्ति, साधना, संयम और आत्मचिंतन के लिए विशेष माना जाता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, तुलसी अर्पण, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रद्धा और सच्चे भाव से किया गया व्रत मन को शांति, जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है।
#devshayaniekadashi #ekadashi #lordvishnu #lordshiv #उज्जैन #ujjain #mahakal #महाकाल
इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं...
आज इंदौर में ₹175 करोड़ की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण यह फ्लाईओवर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यातायात को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। इसी क्रम में यह त्रिस्तरीय फ्लाईओवर सिंहस्थ-2028 की आवश्यकताओं के साथ ही भविष्य की बढ़ती यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई एक महत्वपूर्ण सौगात है।
मध्यप्रदेश के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है…
मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रेदश समान नागरिक संहिता, 2026' (UCC) विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया।
विदेशी ताकतों द्वारा जिस जगदीशपुर की धरती को इस्लामनगर बनाकर शरिया कानून लागू किया गया था, उसी धरती से हमारी सरकार ने UCC लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी पार्टी समानता, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
यह कानून नारी सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम करने के साथ ही समान न्याय, समान अधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करेगा।
सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#UniformCivilCode #UCC
7 साल बाद सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक बार (24 घंटे के लिए) खोले जाएंगे।
दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का भव्य और दिव्य रूप...
सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य के बनाने के लिए ₹30,000 करोड़ की लागत से व्यापक आधारभूत संरचना के विकास पर कार्य जारी है। सिंहस्थ-2028 को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुनयोजित विकास के साथ व्यापक कार्ययोजना पर कार्य तेज गति से चल रहा है। 30 किलोमीटर तक लंबे घाटों का निर्माण हो रहा है। सिंहस्थ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मां शिप्रा जी के पावन जल से स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। : मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, मध्यप्रदेश
आज Skyroot Aerospace द्वारा भारत के पहले निजी क्षेत्र में विकसित प्रक्षेपण यान Vikram-1 का प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण पर हैदराबाद स्थित #SkyrootAerospace की टीम को बधाई दी।
@SkyrootA #IndiaWithVikram1 #Vikram1
#सिंहस्थ_2028 की तैयारियों के तहत #विदिशा_पुलिस द्वारा आयोजित सिंहस्थ प्रशिक्षण के 7वें बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ।प्रशिक्षण में घाट प्रबंधन, शाही स्नान, पेशवाई, VVIP सुरक्षा, आपातकालीन योजना एवं मेला सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।