आज BJP का दूसरा नाम है - पेपर चोर!
देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है।
उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है - क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।
बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है - अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।
युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं - ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़!’
यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।
#PaperChorGaddiChod
"युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद शुरू किया जा रहा है। उन सभी नकल माफियाओं और जिहादियों को बता देना चाहता हूं कि जब तक नकल माफिया को मिट्टी में नहीं मिला दिया जाता हम चैन से नहीं बैठेंगे।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि वह परीक्षा रद्द करने के पक्ष में तभी हैं, जब सरकार इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाएगी।
#Uttarakhand
लड़की बिंदास बोल गई और सिस्टम की पोल खोल गई, देहरादून परेड ग्राउंड में बेरोजगार संघ के धरनास्थल पर इस लड़की ने जो कहा वो नौकरी पाने की जद्दोजहद से गुजरते हर बेरोजगार युवा की कहानी है। आखिर कहाँ से लाए पंद्रह लाख ? uksssc पर्चा लीक प्रकरण के बाद अफ़रातफ़री और निराशा बढ़ती जा रही है।
@pushkardhami@BJP4India@INCIndia
उत्तराखंड में पिछले सालों में जितने भी कांड हुए, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उसमें किसी न किसी भाजपा नेता का नाम शामिल रहा है। बीते रविवार को आउट हुए
uksssc का पेपर का मामला ही लीजिए। यह पर्चा भी हरिद्वार के जिस स्कूल से आउट हुआ है, उसका मालिक और व्यवस्थापक भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान है। चौहान इस समय भाजपा का जिला मीडिया कॉर्डिनेटर है। यह भाजपा और धामी सरकार, दोनों के लिए असामान्य स्थिति है।
#UKSSSC #paperleak #Uttarakhand
"हम 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं लाइब्रेरी में, ये पेपर 15 लाख में बेच रहे हैं, हमारे मां-बाप के पास 15 लाख नहीं है, वो कहां से देंगे?" ये है उत्तराखंड के हर छात्र की व्यथा, यही है असली सच्चाई। इस युवा की मासूमियत ने वो सच्चाई बता दी जिससे आज प्रदेश का युवा पीड़ित है।
UKSSSC के कथित पेपर लीक मामले ने उत्तराखंड की सियासत में तगड़ी हलचल मचा दी है।
जहाँ एक ओर भाजपा इसे मुख्यमंत्री के खिलाफ साज़िश बता रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का आरोप है कि इसमें भाजपा नेताओं की मिलीभगत है।
इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने भाजपा को “अपराधियों की पार्टी” करार देते हुए नारा दिया-
“पेपर चोर, गद्दी छोड़!”
#UKSSSC
परेड ग्राउंड संघर्ष और उम्मीद का अड्डा बना है। 300 छात्र डटे हैं, कोई चूल्हा जला रहा है तो कोई सहारा दे रहा है। थकान के बावजूद हौसला बरकरार है। सवाल यही है क्या पढ़ाई के बाद भी उत्तराखंड का भविष्य सड़कों पर संघर्ष और इंतजार में ही बीतेगा ?
#Uttarakhand
उत्तराखंड में आज 11 बजे UKSSSC की परीक्षा शुरू हुई और बेरोजगार संघ का दावा है कि 35 मिनट बाद ही पर्चा लीक होकर बाहर आ गया ! एसटीएफ ने कल ही हाकम सिंह को गिरफ्तार भी किया। यदि फिर भी पर्चा बाहर आने के आरोप सच है तो सरकार को हाकम सिंह पर नहीं अपने ‘हाकिमों’ पर नज़र रखने की ज़्यादा जरूरत है।
सुनिए क्या कह रहे है अध्यक्ष बेरोजगार संघ
@BJP4India #uksssc
देहरादून परेड ग्राउंड में घमासान जारी है। "पुष्कर धामी वीक है, तभी तो पेपर लीक है", "वोट चोर, गद्दी छोड़" के लगे नारे! वहां अब भी डटे हुए हैं हजारों छात्र, छात्रों ने वहीं गद्दे डाल दिए हैं, खाना भी वहीं पे बना रहे हैं। पेपर लीक मामले में कर रहे हैं सीबीआई जांच की मांग