अन्याय जब चरम पर होता है,
तब संघर्ष ही इतिहास लिखता है।
पेपर लीक और छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कोट गेट पर विरोध प्रदर्शन करके तानाशाह मोदी का पुतला फूँका।
लाठी और हिरासत से न युवाओं की आवाज़ दबेगी, न पेपर लीक के खिलाफ़ संघर्ष रुकेगा। @RahulGandhi जी के नेतृत्व में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी। @GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCRajasthan
बीकानेर कांग्रेस प्रभारी व अनूपगढ विधायक बहन शिमला जी नायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
@shimlanayak05
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा को 6 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@GovindDotasra
सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मक़सद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
पीबीएम अस्पताल प्रशासन की अच्छी पहल है कि समयबद्ध समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है। #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
आज जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सार्थक संवाद हुआ।
हम सब मिलकर संगठन की मजबूती और जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। @GovindDotasra
कांग्रेस कहा हैं, कांग्रेस यहाँ हैं 👇
बीकानेर में गोविंद डोटासरा जी व टीकाराम जी के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं व धार्मिक स्थलों को तोड़ने के खिलाफ प्रदर्शन।
बीकानेर जिले में कांग्रेस ने लट्ठ गाड़ रखा हैं 🔥
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@BishnaramSiyag@INCRajasthan
राहुल गांधी ने जब से कहा हैं डरो मत ✊
ये बेरिकेट्स के ऊपर जो चढ़े हुए हैं, बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग हैं और लगातार Wildfire बने हुए हैं । 🔥
ये विरोध की लपटे दिल्ली तक जानी चाहिए।
पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ चल रहे #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन के तहत 30 जून को होने वाले कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
पूर्व विधायक एवं पर्यवेक्षक श्री चेतन जी डूडी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी साथियों ने एकजुट होकर 30 जून के कलेक्ट्रेट घेराव को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCRajasthan@ChetanDudiINC
#PBMHospital #Bikaner #Congress #जनहित_की_लड़ाई
बीकानेर में देहात कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल सुधारो जनआंदोलन चल रहा है।
कल शाम को मशाल जुलूस में शामिल युवाओं की फौज को देखकर लग रहा है मामला कुछ बड़ा होने वाला है।
बीकानेर के PBM अस्पताल में घोर लापरवाही व संक्रमण के कारण जिन 6 प्रसूताओं की किडनी फेल हुई, उसमें से प्रीति की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं के कारण एक अन्य महिला वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।
कोटा में 5 प्रसूताओं और बीकानेर में पिछले 6 महीने में 14 प्रसूताओं की दु:खद मृत्यु प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह तस्वीर को उजागर करती है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि संवेदनहीन भाजपा सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिलाओं की मौत को आंकड़ों में दबाया नहीं जा सकता।
बीकानेर कांग्रेस पिछले कई दिनों से इस मुद्दे पर आंदोलित है, सक्षम स्तर पर उठा रही है, लेकिन भाजपा सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। सरकार दोषियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करें एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देकर संबल प्रदान करें। #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
#BIkaner
@RajCMO
बीकानेर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आज गर्भवती महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खिंवसर की ज़ुबान को तेज़ाब से साफ़ करने की कोशिश की, साफ़ नहीं हुई तो जला दी गई।
ज़ुबान की सफ़ाई
गर्भवती महिलाओं के प्रति चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा दिए गए अत्यंत अशोभनीय एवं अपमानजनक बयान के विरोध में आज बीकानेर कांग्रेस द्वारा मंत्री की प्रतीकात्मक ज़ुबान को फिनाइल से साफ कर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की तथा बाद में प्रतीकात्मक रूप से जीभ जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
चिकित्सा मंत्री महिलाओं से माफ़ी मांगे वरना विरोध जारी रहेगा।
#पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
#बेहाल_पीबीएम_अस्पताल
बीकानेर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मंत्री की "जुबान" को तेजाब से साफ करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गर्भवती महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणी अपमानजनक और असंवेदनशील है।
प्रतीकात्मक विरोध के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए उस प्रतिरूप को आग के हवाले भी कर दिया। कांग्रेस ने मंत्री से माफी मांगने और महिलाओं के सम्मान के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।