📢 महाजनसभा व कलेक्ट्रेट घेराव – 30 जून 2026 📢
बीकानेर PBM अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने के तानाशाही आदेश के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस जनआंदोलन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीका राम जूली जी शामिल होंगे।
📅 दिनांक : मंगलवार, 30 जून 2026
⏰ समय : सुबह 11:00 बजे
📍 स्थान : जिला कलेक्ट्रेट, बीकानेर
जनहित की इस लड़ाई में बीकानेर का हर नागरिक सादर आमंत्रित है।
आप सभी हजारों की संख्या में पहुंचकर इस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का काम करें।
अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे!
निवेदक: बिशनाराम सियाग, ज़िलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात)
#पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
#जनसभा_व_घेराव
#PBMHospital #Bikaner #धार्मिक_स्थल_बचाओ
बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़े तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिससे हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत और अव्यव्स्थाओं को लेकर एनएसयूआई ने शहर में विरोध रैली निकाली। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हॉस्पिटल पहुंचे। इसके बाद जूतों की माला लेकर अधीक्षक के ऑफिस के बाहर पहुंचे, जहां पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर उन्हें रोक लिया।
प्रदर्शनकारियों ने जबरन अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने पीछे की ओर धकेला। दोनों में धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया और प्रदर्शनकारियों को अधीक्षक डॉ. बीसी घीया के ऑफिस में घुसने से रोक दिया गया।
आज गाँव रिड़ी में देहात कांग्रेस सचिव व सरपंच हेतराम जी जाखड़ द्वारा आयोजित भव्य किसान सम्मेलन में भाग लिया इस सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी व चुरूँ सांसद राहुल कस्वां जी सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया।
@GovindDotasra@RahulKaswanMP
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी का रिड़ी (बीकानेर) आगमन पर बीकानेर कांग्रेस कमेटी द्वारा कीतासर में शुबह 9.15 बजे स्वागत किया जायेगा।
@GovindDotasra
NSUI प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भाई अभिषेक चौधरी का कार्यकाल भी सदैव याद रखा जायेगा।
चार साल का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। आपके नेतृत्व में अथक संघर्ष और अटूट संकल्प ने संगठन को मज़बूत किया है।
भविष्य के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएँ।
@withabhinsui@withabhinsui
एक तो चोरी ऊपर से सीनाज़ोरी…
भाजपा सरकार का प्रशासन इसी कहावत को चरितार्थ कर रहा है।
रात को आई बरसात से सूरसागर की दिवार टूट गई जिससे कई घरों को ख़तरा उत्पन्न हो गया। इस सम्बन्ध में स्थानीय पार्षद की गिरफ़्तारी को लेकर जब कलेक्टर से मिलना चाहे तो पुलिस धक्कामुक्की पर उतर आई। प्रशासन को मैं बताना चाहता हूँ
“जिनके इरादे फ़ौलादी होते हैं
वो आँधियों से नहीं डरा करते।”
भाजपा की हमेशा भेदभावपूर्ण निति रही है, कांग्रेस ने प्रदेश के विकास पर विश्वास रखा और हर क्षेत्र का विकास किया है।
पिछली कांग्रेस सरकार ने नोखा के विकास की अनेक सौग़ातें दी थी जबकि डूडी साब चुनाव हार चुके थे। भाजपा को इसका ख़ामियाज़ा पुरे जिले में भुगतना पड़ेगा।
@RameshwarDudi
डीडवाना के पूर्व विधायक श्री Chetan Dudi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ !
@ChetanDudiINC
सवाल किया था कौन राहुल..?
आज जवाब मिल गया!
वही जननायक और अब नेता प्रतिपक्ष #राहुल
जिसने सत्य, साहस और मोहब्बत से इस देश को एकजुट कर दिया..!
@RahulGandhi
बीकानेर संभाग के गौरव
चुरू सांसद श्री राहुल कस्वां जी व श्रीगंगानगर सांसद श्री कुलदीप इंदौरा जी का 20 जून को बीकानेर में सम्मान समारोह रखा गया है।
आप सभी सादर आमंत्रित है।
स्थानः पार्क पैरेडाईज, रानी बाज़ार बीकानेर।
समयः शाम 6 बजे।
@RahulKaswanMP@KuldipIndoraINC
पूर्व कैबिनेट मंत्री, बायतु विधायक श्री हरीश चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@Barmer_Harish