हरियाणा विधान सभा के चुनाव नतीजे अप्रत्याशित हैं। जो नतीजे आए हैं, उन्होंने सबको अचंभे में डाल दिया है। हम उनका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं। लेकिन, चुनाव प्रक्रिया पर जो सवाल उठ रहे हैं, उन्हें हमने चुनाव आयोग के समक्ष भी उठाया है और आयोग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा द्वारा तमाम छल-कपट किये जाने के बावजूद कांग्रेस को भाजपा के बराबर करीब 40 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी हरियाणा की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती है। प्रजातान्त्रिक व्यवस्था में हम अपनी भूमिका अच्छे से निभाएंगे और प्रदेश की जनता की आवाज पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे।