वार्ड-184: जैतपुर में बिल्डर की मनमानी, नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से जारी अवैध निर्माण।
दिल्ली | जैतपुर, खड्डा कॉलोनी
दिल्ली राजधानी के जैतपुर पार्ट-2 एक्सटेंशन (खड्डा कॉलोनी) क्षेत्र में इन दिनों निर्माण संबंधी सरकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गली नंबर 5, 25 फुटा रोड (वार्ड नंबर 184) के पास स्थित हाउस नंबर 184 पर एक विशाल इमारत का निर्माण किया जा रहा है, जिसे पूर्णतः अवैध बताया जा रहा है।
धूल और प्रदूषण से स्थानीय निवासी बेहाल,
इस निर्माण कार्य की सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि बिल्डर द्वारा सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण स्थल को ग्रीन नेट (हरी जाली) से नहीं ढका गया है, जिसके कारण:
क्षेत्र में धूल के कणों की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई है।
राहगीरों और स्थानीय निवासियों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है।
आस-पास के घरों में धूल जमा होने से लोग गंदगी और बीमारी के डर में जीने को मजबूर हैं।
प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डर बिना किसी खौफ के इस अवैध ढांचे को खड़ा कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर नगर निगम और संबंधित विभाग की नाक के नीचे यह अवैध कार्य कैसे फल-फूल रहा है? बिना एनओसी (NOC) बिना नक्शे और बिना सुरक्षा मानकों के हो रहे इस निर्माण ने प्रशासनिक सतर्कता पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं।
निर्माण कार्य के कारण उड़ती धूल ने हमारा सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया है। न तो यहाँ पानी का छिड़काव किया जाता है और न ही जाली लगाई गई है। हम बस यही चाहते हैं कि प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करे।"
क्षेत्रीय नागरिकों ने अब मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत मौके का मुआयना करें और इस अवैध निर्माण को रोककर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें ताकि पर्यावरण और जनहित की रक्षा हो सके। @MCD_Delhi@tweetndmc@DCSOUTHZONE@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi@RajaiqbalSingh3@SBM_MCD@DelhiGovDigital गहनता से जांच कर कार्यवाही के संदर्भ में।
करावल नगर थाने के अंतर्गत शिव विहार नाले के पास बग्गी वाले के बराबर में पिंकी नामक महिला ने बीट वालों के मिली भगत से खोल रखा है गांजा और शराब का खुला कारोबार @shokrawalnagar @DCPNEastDelhi@Acpgokalpuri@DelhiPolice@CMODelhi
करावल नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान शमशान घाट के पास सुनील नामक व्यक्ति ने खोल रखा है हरियाणा ब्रांड की कच्ची शराब का खुला कारोबार आल्हा अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई करें @shokarawalnagar@DCPNEastDelhi@CMODelhi@naturaldelhi07