दिल्ली रोशन हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मुख्य संपादक शाकिर अंसारी को WhatsApp कॉलिंग पर ₹50,000 की रंगदारी/फिरौती और 72 घंटे के भीतर हत्या की धमकी; दयालपुर थाने में शिकायत दर्ज, सुरक्षा की गुहार,,👇👇
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘दिल्ली रोशन’ के मुख्य संपादक को WhatsApp कॉल व चैट के माध्यम से ₹50,000 की अवैध रंगदारी/फिरौती मांगने और और न देने पर 72 घंटे के भीतर जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है।
पीड़ित मुख्य संपादक ने इस संबंध में 24 नवंबर 2026 को दयालपुर थाने में लिखित शिकायत देकर संदिग्ध मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने व परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।
रात 9:40 बजे आया कॉल और संदेश, खुद को बताया ‘भारत न्यूज़’ का पत्रकार पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित शाकिर अंसारी (39 वर्ष), पुत्र श्री बाबू, निवासी मकान नंबर 314, गली नंबर 3, पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली-110094, ‘दिल्ली रोशन’ हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2026 को रात लगभग 9:40 बजे उनके मोबाइल नंबर, 7701875671 के WhatsApp पर नंबर +73056 82359 से वॉयस कॉल और चैट संदेश आए।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कॉल और चैट के दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘भारत न्यूज़’ का पत्रकार बताया। आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के उसने अत्यंत अभद्र, अश्लील और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसके पश्चात WhatsApp कॉल के माध्यम से आरोपी ने ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की अवैध मांग (रंगदारी/फिरौती) रखी और स्पष्ट धमकी दी कि यदि यह राशि नहीं दी गई, तो 72 घंटे के भीतर जान से मार दिया जाएगा।
मुख्य संपादक शाकिर अंसारी का कहना है कि एक दैनिक समाचार पत्र के मुख्य संपादक होने के नाते उन्हें अपने पेशेवर दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रतिदिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आना-जाना पड़ता है। ऐसे में 72 घंटे के भीतर हत्या की सीधी और समयबद्ध धमकी ने उनके सामने गंभीर सुरक्षा चुनौती खड़ी कर दी है।
पीड़ित के मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद वे गंभीर मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने शिकायत में यह आशंका भी जताई है कि आरोपी या उसके सहयोगी भविष्य में उनके साथ कोई गंभीर आपराधिक अथवा अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए नंबर, +73056 82359 का उपयोग करने वाला व्यक्ति पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
शाकिर अंसारी ने बताया कि धमकी भरे संदेशों (WhatsApp चैट), कॉल लॉग और अन्य प्रासंगिक विवरणों के स्पष्ट स्क्रीनशॉट उनके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें उन्होंने साक्ष्य के तौर पर शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया है। उन्होंने पुलिस को यह आश्वासन भी दिया है कि जांच के दौरान जब भी आवश्यकता होगी, वे अपना मोबाइल फोन जांच के लिए प्रस्तुत करने को तैयार हैं।
नंबर की तकनीकी पहचान और कठोर कार्रवाई की मांग,,,
थाना प्रभारी (SHO), दयालपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि नंबर +73056 82359 के धारक एवं वास्तविक उपयोगकर्ता की तत्काल तकनीकी पहचान सुनिश्चित की जाए और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही शिकायतकर्ता ने अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।
@PMOIndia@LtGovDelhi@CMODelhi@CVCIndia@ManojTiwariMP@BJP4India@gupta_rekha@BJP4Delhi@ANI@aajtak@ABPNews@ZeeNews@Ravindra_IPS@CPDelhi@DelhiPolice@DCPNEastDelhi@Acpgokalpuri@Acpgokalpuri1@ShoDayalpur@shodayalpur25@Haqikat_Aap_Tak@MDishaen@sagarmalik1985@PIBHomeAffairs@PIB_India@PTI_News@SHO_GokalPuri@GokalpuriSho@shokarawalnagar
दिल्ली पुलिस की जांबाज महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल जी को दिल से सलाम!
दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाने में तैनात चंचल जी ने मात्र 12 महीनों में 119 लापता बच्चों और 16 अन्य लापता लोगों को तलाश कर उनके परिवारों से मिलाया। यानी कुल 135 परिवारों को खुशियां लौटाईं।
यह केवल पुलिस की उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवता, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण की अद्भुत मिसाल है।
ऐसी कर्मठ और समर्पित महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस का गौरव हैं। चंचल जी के जज्बे और मेहनत को शत-शत नमन।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध है कि इस असाधारण कार्य के लिए हेड कॉन्स्टेबल चंचल जी को उचित सम्मान एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाए।
@rashtrapatibhvn@PMOIndia@HMOIndia@LtGovDelhi@CMODelhi@gupta_rekha@DelhiPolice@CPDelhi@LtGovDelhi@CrimeBranchDP@DPJivandayini@SaveT593552@liv32913@Lalita_Rani7
#DelhiPolice #WomenInUniform #MissingChildren #Humanity #SaluteToChanchal #स्वदेशप्रेम #SvadeshPrem
दिल्ली के स्कूल में 9 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत बेहद चिंताजनक है। खेल पीरियड के बाद कक्षा में बेहोश होकर गिरी बच्ची की मौत कई सवाल खड़े करती है।
@rashtrapatibhvn@PMOIndia@HMOIndia@CMODelhi@LtGovDelhi@Dir_Education@DelhiGovDigital@HelthMinistry@EduMinOfIndia
मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी स्कूलों में प्राथमिक उपचार, CPR प्रशिक्षण एवं आपातकालीन मेडिकल सुविधाएं अनिवार्य की जाएं। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
#Delhi #SchoolSafety #ChildSafety #DelhiNews #स्वदेशप्रेम #SvadeshPrem
दिल्ली पुलिस की जांबाज महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल जी को दिल से सलाम!
दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाने में तैनात चंचल जी ने मात्र 12 महीनों में 119 लापता बच्चों और 16 अन्य लापता लोगों को तलाश कर उनके परिवारों से मिलाया। यानी कुल 135 परिवारों को खुशियां लौटाईं।
यह केवल पुलिस की उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवता, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण की अद्भुत मिसाल है।
ऐसी कर्मठ और समर्पित महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस का गौरव हैं। चंचल जी के जज्बे और मेहनत को शत-शत नमन।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध है कि इस असाधारण कार्य के लिए हेड कॉन्स्टेबल चंचल जी को उचित सम्मान एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाए।
@rashtrapatibhvn@PMOIndia@HMOIndia@LtGovDelhi@CMODelhi@gupta_rekha@DelhiPolice@CPDelhi@LtGovDelhi@CrimeBranchDP@DPJivandayini@SaveT593552@liv32913@Lalita_Rani7
#DelhiPolice #WomenInUniform #MissingChildren #Humanity #SaluteToChanchal #स्वदेशप्रेम #SvadeshPrem
ILLICIT LIQUOR CARRIER APPREHENDED BY NORTH-EAST DISTRICT POLICE; 250 QUARTERS OF COUNTRY-MADE LIQUOR AND ONE SCOOTY RECOVERED.
In a crackdown on illicit liquor trafficking, North-East District Police apprehended an illicit liquor carrier and recovered 250 quarters of country-made liquor along with one scooty used for transportation.
#DPUpdates #DelhiPolice #HelloDelhiPolice
@LtGovDelhi@DelhiPolice@JointCP_ER
द्वारका जिला पुलिस की शानदार कार्रवाई को सलाम!
@rashtrapatibhvn@PMOIndia@HMOIndia@LtGovDelhi@CMODelhi@gupta_rekha@DelhiPolice@DCPDwarka@CPDelhi
अवैध हथियारों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने 2 कथित हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर 2 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए DCP श्री कुशल पाल सिंह, ACP ऑपरेशंस श्री सुभाष मलिक, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, SI तोपेश कुमार, SI राजेंद्र, हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह, कांस्टेबल रवि एवं कांस्टेबल परविंदर सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी सतर्कता, साहस, टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा प्रशंसनीय है। अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है।
दिल्ली पुलिस के जांबाज जवानों को सलाम!
#DelhiPolice #DwarkaPolice #SpecialStaff #PublicSafety
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, निशा और उनके पिता गिरधारी लाल की गुहार कब सुनी जाएगी? गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मारपीट, कथित छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों के बावजूद पीड़ित परिवार निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग कर रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई और पुलिसकर्मियों का व्यवहार भी उचित नहीं रहा। घटना का वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, PCR कॉल रिकॉर्डिंग और मेडिकल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच हो और आरोप प्रमाणित होने पर कार्रवाई की जाए। पीड़िता और उनके पिता की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित की जाए। मिशन शक्ति के उद्देश्य तभी सार्थक होंगे, जब हर पीड़ित की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसे निष्पक्ष जांच तथा न्याय मिले।
@ShoGzb@DCPRuralGZB@Uppolice@dgpup@Rajeevkrishna69@rastriyemahila1@CMOfficeUP@myogiadityanath@HMOIndia@PMOIndia@rashtrapatibhvn@ChiefSecyUP
हापुड़ में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या !
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जनवाणी अखबार के पत्रकार नसीम अहमद की पिटाई के बाद मौत हो गई।
वह दिवाली का विज्ञापन लेने फ्लोर मिल गए थे, जहां विवाद हुआ। उनके साथ मौजूद सलाउद्दीन भी घायल हुए।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत पर मुकदमे की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आखिर पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
@PA
#Hapur
#Journalist
UP- हापुड़ में पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के चश्मदीद सलाउद्दीन ने पूरी घटना बयान की है. विज्ञापन मांगा. व्यापारी ने मना किया, जब लौटने लगे तो उन्हें फर्जी पत्रकार बताकर पकड़ लिया गया और पिटाई की गयी. सलाउद्दीन को भी बुरी तरह पीटा गया.
UP- हापुड़ में जनवाणी अखबार के पत्रकार नसीम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. नसीम एक व्यापारी के पास विज्ञापन लेने पहुंचे थे. विवाद हुआ और नसीम को मार डाला गया. मौके पर 3 थानों की फोर्स तैनात है.