@PMOIndia@CMODelhi@LtGovDelhi@HMOIndia@DelhiPolice@CPDelhi@CrimeBranchDP@DCP_SHAHDARA
प्राप्त जानकारी के अनुसार झील चौक के पार्क में कथित तौर पर बड़े स्तर पर जुए का कारोबार संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मेंद्र और जॉनी नामक व्यक्तियों द्वारा कुछ कथित आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है।
आरोप यह भी है कि सार्वजनिक पार्क में खुलेआम यह गतिविधियां होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस अवैध कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा है और संबंधित विभाग इस मामले में चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर विषय है। अब देखना होगा कि गीता कॉलोनी पुलिस इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।
कृपया आल्हा अधिकारियों से निवेदन है की जुए का कारोबार चलाने वाले इन लोगों पर तुरंत कार्रवाई करें
(धन्यवाद)
@PMOIndia@CMODelhi@HMOIndia@LtGovDelhi@CPDelhi@DelhiPolice@CrimeBranchDP@DCPNEastDelhi@AcpNand
शिकायत
यह पर्ची आज शाम 5:30 की है
दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके से एक बार फिर अवैध गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में राहुल गुप्ता नाम का व्यक्ति सट्टे का कारोबार खुलेआम चला रहा है और इसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
सुंदर नगरी क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इस कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। सुंदर नगरी ब्लाक F1 शौचालय के पास पहली मंजिल पर
इलाके के लोगों का कहना है कि सट्टे और शराब से जुड़े अवैध कारोबार का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे कारोबार की वजह से युवाओं पर भी गलत असर पड़ रहा है और कई परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि संबंधित विभागों तक शिकायतें पहुंचने के बावजूद हालात में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार एजेंसियां कब तक प्रभावी कार्रवाई करेंगी?
@LtGovDelhi@DelhiPolice@CPDelhi@CrimeBranchDP@DCPNEastDelhi@AcpNand
(शिकायत)
(बीट ऑफीसर सोमेश)
दिल्ली के थाना क्षेत्र नंद नगरी से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है।
जहां डिस्ट्रिक्ट पार्क में खुलेआम जुए का खेल चलाए जाने का मामला सामने आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पार्क में लंबे समय से जुए जैसी गतिविधियां चल रही हैं, जिससे इलाके का माहौल लगातार खराब हो रहा है।
आरोप है कि इस पूरे खेल का संचालन शाहरुख और उसके कुछ अन्य साथी मिलकर कर रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग पार्क में जमा हैं और खुलेआम जुआ खेला जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियां कैसे चल रही हैं?
क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है?
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क में परिवार, बच्चे और बुजुर्ग घूमने आते हैं, लेकिन जुए के कारण अब यहां का माहौल पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।
लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।
वीडियो में दिखाई दे रही भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि किस तरह खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि थाना नंद नगरी पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।
क्या जुआ चलाने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?
@LtGovDelhi@DelhiPoliceCom1@DelhiPolice@CPDelhi@CrimeBranchDP@DcpNorthDelhi
दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित नंदलाल कॉलोनी मछली मार्केट क्षेत्र में खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दिन-रात नशे का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है।
आरोप है कि कई बार पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिली।
इलाके के लोगों में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
मछली मार्केट और आसपास की गलियों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
नशे के कारोबार से इलाके का माहौल भी खराब होता जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिरकार प्रशासन और पुलिस की नजर इस कारोबार पर क्यों नहीं पड़ रही?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
इलाके की जनता अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
@LtGovDelhi@DelhiPolice@CPDelhi@DCPNEastDelhi@ACPBhajanpura
दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र में रूबी नामक महिला द्वारा कथित रूप से बिना लाइसेंस हरियाणा ब्रांड की शराब का अवैध मिनी ठेका चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके के बाहर हमेशा ताला लगा रहता है और एक छोटी खिड़की के माध्यम से शराब बेची जाती है। इससे इलाके में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
@LtGovDelhi@DelhiPolice@CPDelhi@DCPNEastDelhi@ACPBhajanpura
थाना वेलकम क्षेत्र में खुलेआम बिक रही है हरियाणा ब्रांड की शराब।
रजनी और प्रीति नाम की महिला द्वारा चलाया जा रहा है यह मिनी ठेका
बिना लाइसेंस चल रहा है शराब का यह काला कारोबार।
इलाके के लोग लगातार कर रहे हैं शिकायत।
जहरीली शराब से लोगों की जान को हो सकता है खतरा।
सवाल यह है कि आखिर प्रशासन क्यों है खामोश?
पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे हैं बड़े सवाल।
क्या किसी बड़े संरक्षण में चल रहा है यह धंधा?
जनता पूछ रही है — जिम्मेदार कौन है?
अब देखना होगा कि पुलिस कार्रवाई करती है या फिर मामला ऐसे ही दबा रहेगा।
🚫 Checkmate Drugs | Smart Choices, Strong Future 🚫
#NashaNotCool#SayNoToDrugs#नशा_मुक्त_भारत#NashaMuktBharat#AntiDrugDriveWeek
Combining awareness with intellect, a police officer from PS New Ashok Nagar organized a unique Drug Awareness Programme, Anti-Drug Pledge, and Chess Activity at RSBV School, Dallupura.
The programme encouraged students to think strategically—not just on the chessboard, but in life—by making wise decisions and staying away from substance abuse. Through meaningful interaction and active participation, students embraced the message of discipline, focus, and a drug-free future.
By integrating education with engaging activities, East District Police continues to inspire young minds to choose knowledge, health, and responsibility over harmful habits.
Think ahead. Choose wisely. Nasha Not Cool.
#CommunityPolicing #YouthAwareness #DrugFreeIndia #MindOverDrugs #DPUpdates #DelhiPolice #EastDistrict
#DPCares #HelloDelhiPolice #HelloPoliceStation
@CPDelhi@DelhiPolice@Ravindra_IPS@JointCP_ER
विश्वास नगर में कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक PWD कार्यालय के पास खुलेआम अवैध रूप से गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन बना हुआ है।
@DCPNEastDelhi@AcpNand
थाना क्षेत्र नंद नगरी के C2 ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गीता नामक महिला पर अवैध रूप से हरियाणा ब्रांड की जहरीली शराब बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम इस काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब तक मौन बनी हुई है।
सवाल यह उठता है कि आखिरकार पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? क्या किसी बड़े संरक्षण में यह धंधा चल रहा है या फिर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं? जहरीली शराब का यह कारोबार कभी भी किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता है, जिससे कई परिवार तबाह हो सकते हैं।
स्थानीय जनता में भारी रोष है और लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तुरंत छापेमारी कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब जागती है और इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
सबसे बड़ा सवाल... पुलिस मौन क्यों है, और जिम्मेदार कौन?
@DCPNEastDelhi@AcpNand
दिल्ली के थाना क्षेत्र नंद नगरी के C-1 इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मटरू नामक व्यक्ति द्वारा हरियाणा ब्रांड की देसी शराब का अवैध धंधा खुलेआम चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस कारोबार से इलाके का माहौल खराब हो रहा है और आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां दिनभर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस अवैध शराब कारोबार पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाते हैं।
कौशांबी: भांग की दुकान की आड़ में खुलेआम गांजा बिक्री, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं
कौशांबी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भांग की दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री लगातार जारी रहने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि संबंधित दुकान पर लंबे समय से खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर चरवा थाना पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर इस माफिया पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, जबकि साक्ष्य के रूप में वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
वहीं दूसरी ओर, पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी से चंद कदम की दूरी पर भी गांजा बिक्री का मामला चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, यहां लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा है और आरोप है कि यह सब कथित रूप से चौकी इंचार्ज के संरक्षण में हो रहा है। इस वजह से जिले में आबकारी विभाग की भूमिका भी लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जब भी इस तरह की खबरें सामने आती हैं, तो आबकारी विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों को संतुष्ट करने के लिए फर्जी आख्या रिपोर्ट लगा दी जाती है, जिससे वास्तविक कार्रवाई नहीं हो पाती।
अब बड़ा सवाल यह है कि कब तक आबकारी विभाग और पुलिस विभाग उच्च अधिकारियों को गुमराह करते रहेंगे, और कब इस अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी। 🚨 पत्रकार जगदीश पटेल उर्फ मुन्ना भाई।
@myogiadityanath@upexcise@Uppolice@kaushambipolice@dgpup@igrangealld
दिल्ली के थाना क्षेत्र वेलकम, सुदामापुरी गली नंबर 5 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां गोपाल राय के ऑफिस के पीछे अरमान नामक व्यक्ति द्वारा हरियाणा ब्रांड की शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस शराब की बिक्री दिल्ली में प्रतिबंधित है, उसे खुलेआम इलाके में सप्लाई किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना लाइसेंस यह कारोबार किसकी शह पर चल रहा है और जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
@LtGovDelhi@DelhiPolice@CPDelhi@DCPNEastDelhi@ACPBhajanpura
दिल्ली के थाना क्षेत्र वेलकम, सुदामापुरी बी-ब्लॉक गली नंबर 8 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां एक घर से अवैध रूप से हरियाणा ब्रांड की देसी शराब का ठेका संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिना किसी लाइसेंस और बिना अनुमति के खुलेआम शराब बेची जा रही है।
इलाके के लोगों का कहना है कि शराब का यह ठेका राहुल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है इस अवैध कारोबार से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। साथ ही महिलाओं और परिवारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है।
@LtGovDelhi@DelhiPolice@DCPNEastDelhi@ACPBhajanpura
दिल्ली के थाना क्षेत्र वेलकम वेस्ट गोरख पार्क H ब्लॉक की गली नंबर 3 से एक बार फिर अवैध शराब कारोबार की बड़ी खबर सामने आ रही है। इलाके में हरियाणा ब्रांड की देसी शराब खुलेआम बेचे जाने के आरोप लग रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हरियाणा में बिक्री के लिए बनी शराब दिल्ली के इस क्षेत्र में पहुंच रही है और बिना लाइसेंस धड़ल्ले से बेची जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे को एक महिला रूबीनक द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना लाइसेंस यह कारोबार किसकी शह पर चल रहा है, और जिम्मेदार विभाग अब तक चुप क्यों है?
@LtGovDelhi@DelhiPolice@DCPNEastDelhi@ACPBhajanpura
दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आ रही है, जहां जमुना किनारे रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। सवाल ये है कि आखिर किसके संरक्षण में ये काला कारोबार फल-फूल रहा है?
सूत्रों के मुताबिक, देर रात 15 से 20 भैंसा बुग्गियां जमुना किनारे उतरती हैं और रेत से भरकर बेखौफ निकल जाती हैं। ना कोई रोकने वाला, ना कोई टोकने वाला। मानो कानून यहां छुट्टी पर चला गया हो।
हैरानी की बात ये है कि इलाके के लोगों का आरोप है कि इस पूरे खेल में जिम्मेदार विभागों की चुप्पी सबसे बड़ा सवाल बन चुकी है। कहीं वन विभाग की खामोशी, कहीं DDA की अनदेखी, तो कहीं स्थानीय पुलिस की आंखें बंद दिखाई दे रही हैं।
लोगों का कहना है कि अगर चाहें तो एक रात में ये अवैध खनन बंद हो सकता है, लेकिन जब रखवाले ही तमाशबीन बन जाएं, तो फिर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होना तय है।
जमुना किनारे लगातार हो रहा खनन सिर्फ सरकारी जमीन को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि पर्यावरण पर भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। नदी का अस्तित्व दांव पर है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन धारण किए बैठे हैं।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं का राज चल रहा है? क्या विभागीय मिलीभगत के बिना ये संभव है? और आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी?
फिलहाल जमुना किनारे रात का अंधेरा खनन माफियाओं के लिए वरदान बना हुआ है… और कानून सिर्फ कागजों में नजर आ रहा है।
@LtGovDelhi@DelhiPolice@DCPNEastDelhi@acpb4ned@official_dda@dofwgnctd@MCD_Delhi
@DCPNEastDelhi@B6Khajuri
“दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पांचवा पुस्ता स्थित वैदिक गैस एजेंसी के आसपास कथित तौर पर खुलेआम शराब और नशे का कारोबार चलने की शिकायतें मिल रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ता जा रहा है। लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, इस अवैध गतिविधि में कुछ लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी जांच जरूरी है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या पुलिस को इसकी जानकारी है, और अगर है तो कार्रवाई कब होगी?
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इलाके में कानून व्यवस्था कायम रह सके।
अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
अगर आपके आसपास भी ऐसी कोई गतिविधि हो रही है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”
राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अवैध सट्टा कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। कोतवाली थाना क्षेत्र में जाकिर उस्ताद नाम का शख्स के द्वारा संचालित खुलेआम सट्टा पर्ची का धंधा करता नजर आ रहा है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार जाकिर उस्ताद, जापानी समोसे वाले के पास, साइकिल मार्केट, चांदनी चौक इलाके में लंबे समय से सट्टा पर्ची का अवैध काम कर रहा है। सूत्रों की मानें तो आरोपी इलाके में खुलेआम अपने मुनीमो के द्वारा सट्टा पर्ची लिखवाता है, जिससे आसपास के लोग भी परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी बेखौफ होकर अपने इस अवैध धंधे को चला रहा है।
फिलहाल देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और कब तक आरोपी जाकिर उस्ताद को गिरफ्तार कर इस अवैध सट्टा कारोबार पर लगाम लगाती
है @DCPCentralDelhi@DelhiPolice@LtGovDelhi@CPDelhi
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही घर को देसी शराब का अवैध ठेका बना डाला।
मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमर कॉलोनी के अंबेडकर चौक, ए ब्लॉक गली नंबर 4 का है, जहां रहने वाला विक्की बाल्मीकि बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के अपने घर से ही खुलेआम देसी शराब बेच रहा है। बताया जा रहा है कि विक्की बाल्मीकि लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा है और आसपास के लोगों को अपने घर से ही देसी शराब सप्लाई करता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध शराब बिक्री से इलाके का माहौल भी खराब हो रहा है और लोगों में डर और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस अवैध कारोबार पर किस तरह पूरी तरह से लगाम लगा पाती है।
@dm_ghaziabad@PMOIndia@CMOfficeUP@DCPRuralGZB@Uppolice@upexcise@UPGovt@ghaziabadpolice@dgpup@homeupgov
इस तरह का मादक पदार्थों का कार्य करने वाले लोगों पर तुरंत कार्रवाई करें
(धन्यवाद)
“पुरानी सीमापुरी में खुलेआम सट्टा पर्ची का खेल जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ‘चिड़िया-कबूतर’ जैसे अवैध कारोबार को
Bunna नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है।
दिन-दहाड़े लग रही सट्टे की बाज़ी, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
सब कुछ सामने होने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
आखिर कब होगी इस अवैध धंधे पर कार्रवाई?” 🚨
@DCPEastDelhi@acpseemapuri7