अपने मालिकों, दोस्तों, शुभचिंतकों की दुआओं से माता जी का आपरेशन सफल रहा, विषम परिस्थितियों में अपनों का स्नेह और आशीर्वाद ही ताक़त और हौसला होता हैं ।
मैं जानता हूँ कि मेरे बहुत सारे अपनों की शिकायत है कि मैंने पहले किसी को बताया नहीं, लेकिन उम्मीद है कि आप सहमत होंगे कि अस्पताल में ज़्यादा भीड़ से अन्य मरीज़ों उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी होती है ।
अतः पुनः आग्रह है कि आप अपना आशीर्वाद वहीं से बनाए रखें और हमारे वजह से अन्य मरीज़ों को परेशानी ना हो 🙏
@nitin_gadkari परम आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी आपके टोल फ्री मात्र 15 रुपए प्रति टोल पर कटने के नियम को देशभर में बड़े छोटे रास्तों पर लागू किया जाए 🙏
आज का दिन देश और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में 'विकास के रन-वे' पर 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' नई उड़ान भर रहा है।
एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रथम वैलिडेशन फ्लाइट की सफल लैंडिंग पर प्रदेश का हर नागरिक गर्वित और हर्षित है।
सभी को बधाई!
मैंने शुरू में ही कहा था कि इनकी छड़ी बिना सहारे के खड़ी नहीं हो सकती,
लोकसभा में मुझे अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली
हारने के बाद इनके पुत्र ने आगे कभी चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया ।और इन्होंने छड़ी छड़ी चुनाव चिह्न छोड़ दिया ।
बकबकाइटिस की बीमारी नहीं सुधारी तो अगली बार राजनीति छोड़ना पड़ेगा 😊@AnilYadavmedia1
चार साल पहले ये ग़रीब मज़दूर का बच्चा मौत से लड़ रहा था,डॉक्टरों ने भी जबाब दे दिया था,बचने की कोई उम्मीद नहीं थी ।
मेरी हिम्मत नहीं हुई कि ये इसके माँ बाप को बताऊँ,
डॉ से अनुरोध किया कि चाहे कितना भी पैसा लगे आप आख़िरी साँस तक प्रयास करिए । बच्चा बच गया ।
आज वर्षों बाद जब इसके गॉव में एक पूजा समारोह में गया तो ये मुझे देखते ही दौड़ कर आया,पैर छूआ और मैंने गले से लगा लिया,
इस भावुक करने वाले पल को मैं बयां नहीं कर सकता,अब ये बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है ।
मैंने पढ़ाने का वादा भी कर दिया । प्रभु इस पर आशीर्वाद बनाए रखे 🙏@yadavakhilesh@proframgopalya1@shivpalsinghyad
शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, युवा और खेल मन्त्रालयों के स्थाई संसदीय समिति की बैठक में
शिक्षा और शिक्षकों, आंगनबाड़ी कर्मियों के कल्याण, बेहतर परिणाम एवं बाल भिक्षा उन्मूलन के लिए अपना सुझाव दिया @yadavakhilesh#Ghosiloksabha
मऊ में व्यापारियों को प्रशासन द्वारा प्रताड़ित और वसूली का जो खेल चल रहा वो अस्वीकार्य और अक्षम्य है । चंद लोगों द्वारा संरक्षण और शह पर जो अधिकारी व्यापारिक संस्थानों को बंद कराने और फिर खुलवाने के धंधे में लगे हैं उनको मैं चेतावनी दे रहा हूँ कि चिन्हित कर के प्रताड़ित करने का काम बंद कर दें और ये ना समझें कि वे खुदा है ।
उनकी जबाब देही भी तय किया जाएगा कि क्यों बंद और खोलने का धंधे में लगे हो। आप ट्रांसफ़र होकर चले जाओगे,कुछ साल बाद रिटायर भी हो जाओगे लेकिन मेरी लीगल टीम उसके बाद भी आपको खोजेगी तब ये मत रोना कि सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी को प्रताड़ित किया जा रहा है । सत्ता भी आती जाती रहती है ये भी याद रखना ।
अगर घोसी लोकसभा के मालिकों ने मुझे ऐतिहासिक आशीर्वाद दिया है तो उतनी ही बड़ी मेरी ज़िम्मेदारी भी है कि उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खडा रहूँ ।
नौकरियाँ है नहीं,मऊ में कोई रोज़गार के अन्य साधन दे नहीं पा रहे हो तो जो लोग मेहनत से कुछ व्यापार कर के रोज़ी रोटी चला रहे हैं तो वो भी बर्दाश्त नहीं होता?
तबियत ठीक होते ही संबंधित अधिकारियों से जबाब माँगने आऊँगा । फिर कह रहा हूँ इस छोटे ज़िले के छोटे व्यापारियों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।अधिकारी इसे मेरी चेतावनी समझे ।
@myogiadityanath@yadavakhilesh
मेरा पहला प्यार छात्र,शिक्षण और शिक्षा संस्थान हैं 😊
मेवाड़ यूनिवर्सिटी चित्तौड़गढ़,राजस्थान में orientation day के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को
उनके कोर्स और आने वाले वक़्त में चुनौतियों का कैसे सामना करते हुए सफलता पाये विषय पर संबोधन करने का मौक़ा मिला । चांसलर,वाइस चांसलर सहित सभी को धन्यवाद 🙏