‘युवा धर्म संसद–2026’ के सफल आयोजन के उपरांत सेवाज्ञ संस्थानम् के पदाधिकारियों ने BHU कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी जी से भेंट कर स्मृति-चिह्न भेंट किया एवं महामना महोत्सव 2026 की तैयारियों पर चर्चा की।
#YuvaDharmaSansad2026#SevagyaSansthanam#MahamanaMahotsav
नवरात्रि पर सेवाज्ञ संस्थानम्, काशी द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सेवा बस्ती डाफी में कन्या पूजन का आयोजन। आइए, बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें।
#sevagya#navratri
सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘महामना महोत्सव 2026’ के पोस्टर का विमोचन काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं एवं विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
#MahamanaMahotsav#SevagyaSansthanam
पुण्यभूमि अवन्तिका (उज्जैन) में आयोजित सेवाज्ञ संस्थानम् के राष्ट्रीय उपक्रम ‘युवा धर्म संसद’ के छठवें संस्करण का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोहन भागवत जी, सरसंघचालक, @RSSorg की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र में मंचासीन अतिथि प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी जी (कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनी शरण जी महाराज (संरक्षक, सेवाज्ञ संस्थानम्) और श्री आशीष आशु जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवाज्ञ संस्थानम्) ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से युवा शक्ति को नई दिशा प्रदान की।
युवा चिंतन, संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रबोध के इस महाआयोजन में पूज्य सरसंघचालक जी का उद्बोधन अत्यंत प्रेरणादायी रहा।
@Ramayatan_
युवा धर्म संसद - 2026, अवन्तिका (उज्जैन) के विराट मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक, परम पूज्य डॉ. मोहन भागवत जी की गरिमामयी उपस्थिति होने जा रही है। अवन्तिका की पुण्यभूमि पर आपके कर-कमलों से युवा धर्म संसद के छठवें संस्करण का भव्य शुभारंभ होगा।
#YuvaDharmaSansad
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः! 🙏
समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। 🦚