गीतकार महेश परदेशी ने खेसारी लाल यादव का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि.....
यह उस समय का चेहरा है जो मेरे पास पहली बार आया था। पर इस चेहरे को किसी ने ढंग से नहीं पहचान पाया था अगर कोई इस चेहरे को पहचाना तो मैं ही था।
उस समय मेरे पास पंकज सिंह प्यारा,बाबूराम दीवाना, जपन जापानी, साक्षी, स्मिता सिंह, रजनी वर्मा, रागिनी रसीली, प्रेम सागर सिंह ये सभी गायक कलाकार रहते थे। सबका रिकॉर्डिंग करवाना खर्चा पानी देखभाल मैं ही करता था भारती कंपनी में।
इसी बीच हमारे आज के ट्रेडिंग स्टार खेसारी बाबू का आगमन हुआ। बड़े कुशल स्वभाव के इंसान हंसना हंसाना सबके साथ मिलजुल कर गाना बजाना करना साथ ही साथ मिलजुल कर खाना बनाना सर सफाई करना, उस समय बड़ा ही अद्भुत माहौल था।
पर उस समय खेसारी बाबू को फ्री में कोई कंपनी नहीं गवाना चाहता था। हम बहुत प्रयास करते थे उस गरीबी के दिन में की खेसारी बाबू को कोई कंपनी गवाए पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। फिर भी मैं भारती कंपनी में लोकगीत और मारकंडे म्यूजिक में एक देवी गीत का प्रोजेक्ट करवाया जो असफल रहा।
फिर तीसरा एलबम असो लगन में शादी रचा लेम उनके पापा से पैसा लेकर किया जो डूबते को तिनके का सहारा साबित हुआ।
खेसारी लाल मुझे बहुत हृदय से मानता था तो मैं भी खेसारी लाल पर जमकर मेहनत करना शुरू कर दिया।
सभी कलाकारों से अलग अद्भुत व्यवहार होने के कारण ही मैं एक तरफा खेसारी लाल का मदद करना शुरू कर दिया।
फिर मैं पीछे मुड़ के नहीं देखा खेसारी लाल को लेकर एंगल म्यूजिक में एंट्री करवाया तब से लगातार हिट पर हिट गाने हम लोग देते आए जो आज उन पिछले मेहनत का परिणाम है।
कलाकार तो उस समय मेरे पास सभी लोग अच्छे थे पर मेहनत ईमानदारी और जोश जुनून के मामले में खेसारी लाल अब्बल नंबर पर था। साथ ही साथ खेसारी लाल एक कॉमेडी इंसान था हमेशा हम सभी लोगों का मनोरंजन करता रहता था और कभी हम लोग स्टेज कार्यक्रम करने जाते तो खेसारी लाल सभी कलाकारों पर भारी पड़ता था।
खेसारी लाल का असली कलाकारी मैं स्टेज पर पहचाना था और मैं उसी टाइम मन में ठान लिया था कि यह कलाकार आने वाला कल का सबसे बड़ा कलाकार होगा जो मैं सोचा आज उसे सामने देख रहा हूं बड़ी खुशी होती है कि आज मेरा बनाया हुआ कलाकार इस मुकाम पर है।
यह फोटो डालने का मेरा मकसद ये था कि कभी किसी के चेहरे को देखकर मत आंकिए उसके हुनर को पहचानिए। वेव कंपनी भी उस समय ठुकरा दिया था खेसारी लाल का मनोबल टूटा था फिर भी मैं हिम्मत दिया कि मैं हूं चिंता मत करो जो होगा अच्छा होगा।
हमारे कहने पर अगर खेसारी लाल का कोई साथ दिया है तो वह है कुमार रमेश जी एंगल म्यूजिक वाले और संजीवनी कंपनी वाले विपिन बिहारी और राकेश कुमार जी।
यह पोस्ट डालने का मेरा एक और मकसद है कि कोई भी गरीब कलाकार हिम्मत ना हारे मेहनत करे परिश्रम करें ईश्वर किसी न किसी रूप में उसका साथ निभाने के लिए किसी व्यक्ति को अवश्य भेजेंगे।
हमारा संगीतमय जर्नी बहुत अच्छा रहा आप श्रोताओं के आशीर्वाद से, और खेसारी बाबू को इस मुकाम पर देखकर बड़ा गर्व महसूस करता हूं।।
मेरे इस पोस्ट के बारे में आप सब का क्या राय है कमेंट करके बताइए। और ये पोस्ट अच्छा लगे तो शेयर भी कर दीजिए। धन्यवाद।
आप सब का गीतकार - महेश परदेसी, दिल्ली।
बसपा का कार्यकर्ता जब जंतर मंतर पर पहुंचा तो उसने मोदी सरकार को बुरी तरह फटकार लगाई और बसपा सरकार की कार्यशैली को बताया कि कैसे बहनजी ग़लत होने पर अपने ही MP और MLA को बुलाकर पुलिस के हवाले करा देती थीं और उनसे इस्तीफ़ा दिलवा देती थीं।
आज देश भर में नौकरियों के लिए भटक रहे बेरोजगार युवा और छात्र भाजपा सरकार के मंत्री के ख़िलाफ़ सड़को पर इस्तीफ़ा माँग रहे हैं लेकिन मजाल है मोदी सरकार को इन युवाओं की आवाज़ सुनाई दे रही हो।
1.काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का देश की राजधानी नई दिल्ली में संसद के नज़दीक जन्तर मन्तर में पिछले कई दिनों से, ख़ासकर मेडिकल की नीट जैसी विशेष परीक्षा आदि में पेपरलीक व अन्य गड़बडियों के दुष्परिणामों से छात्र-छात्राओं व उनके परिवार के काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे जीवन को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आन्दोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त हंगामा बरपा है और अब इसका राजनीतिकरण करने से यह मुद्दा सरकार के साथ सीधे टकराव का हो गया है, जिस विषम स्थिति से देश को निकालना ज़रूरी है, क्योंकि इससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
2.वैसे चाहे पूरे देश में अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा चोरी/ग़बन आदि का गर्म मामला हो या फिर आल-इण्डिया व राज्यों की परीक्षाओं आदि में पेपरलीक का मुद्दा हो, यह सभी मूलतः भ्रष्टाचार के हर स्तर पर पनपने का ही परिणाम है।
3.इसके साथ ही यह संवैधानिक नैतिकता (constitutional morality) से भी जुडा़ मामला है, जिसके अभाव में यह देश को दीमक की तरह खाता चला आ रहा है, जबकि संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने गुड गवरनेन्स हेतु इस पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत पर विशेष बल दिया है।
4.संक्षेप में मेरा यही कहना है कि देश व जनहित से जुड़े वर्तमान विकट हालात के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु सरकार तथा माननीय कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी भूमिका निभाने की पहल करनी चाहिये तो यह बेहतर होगा।
5.साथ ही, सीजेपी के व्यापक हो रहे आन्दोलन का अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने संकीर्ण स्वार्थ में राजनीतिकरण करके सड़क से लेकर संसद तक में टकराव व हिंसा किया जाना घोर अनुचित। सरकार व आन्दोलनकारी दोनों मिलकर इसका शान्ति व सौहार्दपूर्ण समाधान जितना जल्द निकालें उतना ही उचित।
सबकी रैली होती है बहन कुमारी मायावती जी का रैला होता है जहां तक नज़र जाती है वहां तक सिर्फ आदमी ही आदमी नज़र आते है !!
बिहार के भभुआ की रैली में उमड़ी अपार जनसैलाब को बहन कुमारी मायावती जी ने आज संबोधित किया !!
शोक एवं दुःख व्याप्त है।भंते ज्ञानेश्वर जी का देहान्त बौद्ध जगत एवं मानव समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।भंते ज्ञानेश्वर महास्थवीर जी का सामाजिक,धार्मिक,शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में उनका रहा योगदान अनुकरणीय है। मैं अपनी तरफ से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के धम्मदीक्षा गुरु पूज्य भदन्त चन्द्रमणि महास्थवीर के सुयोग्य उत्तराधिकारी पूज्य भदन्त ज्ञानेश्र महास्थवीर जी, अध्यक्ष, कुशीनगर भिक्खु संघ का लगभग 90 वर्ष की आयु में आज देहावसान हो गया है।देश-विदेश में फैले उनके अनुयायियों में अपार
बसपा बिहार में कहां कहां मजबूत?
इस बार बसपा ने दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है,चुन-चुन कर प्रत्याशी उतारे गए हैं,
पश्चिमी बिहार के 3 जिलों की करीब 7 सीटों पर,पश्चिम बंगाल से सटी 6 सीटों पर तथा यूपी से सटी 9 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर बसपा ने रफ़्तार पकड़ी है।
#बिहार_में_बसपा
यू.पी. के जिला प्रयागराज के थाना धूमनगंज अन्तर्गत मुण्डेरा चुंगी के पास दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी में एक दलित व्यक्ति की नृशंस हत्या की घटना तथा राजधानी लखनऊ में पेशाब आदि जैसी घटनाएं मीडिया में चर्चा में हैं।
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी होने वाली ऐसी अमानवीय घटनाएं अति-निन्दनीय व चिन्तनीय।
ऐसे बेलगाम हो रहे आपराधिक, अराजक व सामंती तत्वों के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों की सरकारें सख़्त कार्रवाई करके अपने-अपने राज्यों में क़ानून के राज को ज़रूर स्थापित करें ताकि इस प्रकार की शर्मनाक व हिंसक घटनाओं की बढ़ती प्रवृति पर रोक लग सके अर्थात् जनहित में क़ानून का सख़्ती से अनुपालन ज़रूरी।
"Gautam Buddh University"
बहन @Mayawati जी का Dream Project 🙏
511 acre में फैले इस हरे भरे विश्वस्तरीय कैंपस को बहन जी आपनी सरकार में बनवाया था जो की NOIDA and GNIDA Development Authority द्वारा fully funded है
इस विश्वविद्यालय की खास बात है - यहां तमाम कोर्स के अलावा बौद्ध अध्ययन और सभ्यता स्कूल में एमए,एमफ़िल,और पीएचडी जैसे कोर्स भी कराए जाते हैं...
यहां पाली, संस्कृत, चीनी, बर्मी, सिंहली, और तिब्बती में बौद्ध इतिहास, दर्शन, और साहित्य की पढ़ाई होती है.
यहां एक ध्यान केंद्र भी है, जहां विपश्यना ध्यान की बौद्ध तकनीकों का अभ्यास किया जा सकता है!! @AnandAkash_BSP
#BSP
#Mayawati
#GautamBuddhaUniversity
बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया बहन कु. मायावती जी द्वारा बीएसपी सरकार मे बनवाया गया 'गौतम बुद्ध विश्विद्यालय,गौतम बुद्ध नगर'।
बीएसपी सरकार का अम्बेडकरवादी शिक्षा मॉडल।
मायावती जी क़ो समझना और कुदरत क़ो समझना बराबर है , 2027 की शपथ मायावती जी लेंगी और कैसे लेंगी यह आप 2026 के बाद देखेंगे — सैय्यद क़ासिम जी ,संपादक ( राजपथ भारत )
#BSP_मिशन_2027
जो कहते हैं ना मायावती जी क्या है तो आज ही वीडियो जरूर सुनना चाहिए उन लोगों को @Aamitabh2 जी की जुवानी।
पूरे देश में आदरणीय बहन जी का ओरा अलग ही है।
भारत बहुजन समाज की सबसे बड़ी लीडर आयरन लेडी बहन कुमारी मायावती जी। @Mayawati जी 🔥🔥
उत्तर प्रदेश में सबसे पहले किसी ने एक्सप्रेसवे के बारे में सोचा तो वो @Mayawati जी थी.
यमुना एक्सप्रेसवे (Greater Noida से आगरा तक 165 किमी) – बहन @Mayawati जी की सरकार में बना..
ये देश का उस समय का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे था।
#सपा की केवल एक पहचान,वो है गुंडा राज।सुश्री बहन @Mayawati जी व #बसपा के राज में गुंडाराज का ख़ात्मा,व क़ानून व्यवस्था तथा विकास की गंगा बहती है।जनता को राहत,नौजवानों को रोज़गार,व किसानों को पैदावार का उचित दाम मिलता है। #JaiBhim_JaiBharat@AnandAkash_BSP
ये है असली चेहरा समाजवादी पार्टी का।#बसपा को बी टीम कहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता ख़ुद अपनी असलियत को देखें।ख़ुद शीशों के महल में रह रहे हैं,और जो परम पूज्य #बाबा_साहब व मान्यवर #कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे उनपर हमला कर रहे।जनता सचेत और सावधान है। #जभीम_जयभारत
राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति-दुखद व शर्मनाक। यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिला उत्पीड़न के साथ-साथ दुष्कर्म व हत्या आदि की घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख़्त जरूरत। महिला सम्मान तो दूर महिलाओं की सुरक्षा पहले व अत्यन्त ज़रूरी।