@HemantSorenJMM जी, अब ये सिर्फ़ आंदोलन नहीं रहा — ये जीवन-मृत्यु की लड़ाई बन चुकी है।
शुक्ला जी, जो पहले दिन से भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं, की हालत बेहद गंभीर हो गई है। आज उन्हें सलाइन लगानी पड़ी।
क्या अब भी JPSC चुप रहेगा?
@yourBabulal@JharkhandCMO@sunny_sharad @
11-13th JPSC मुख्य परीक्षा के अभियर्थी अपने 11 महीने से लंबित रिजल्ट की माँग को लेकर पिछले 6 दिनों से सड़क पर सोने को मजबूर और माननीय मुख्यमंत्री जी पहले विदेश घूम कर आये और अब अपने लिए महल निर्माण कार्य में बिजी हैं । बहुत बढ़िया @HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren जी 🙂🙏
जेपीएससी मेन्स परीक्षा को हुए अब दस महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। यह वही अभ्यर्थी हैं जिन्होंने लाखों छात्रों के बीच से निकल कर प्रीलिम्स परीक्षा पास की है—यानी उन्होंने न सिर्फ अपनी मेहनत बल्कि अपनी योग्यता को भी सिद्ध किया है।
लेकिन इतनी लंबी प्रतीक्षा और असमंजस के बाद जब यही होनहार छात्र सड़कों पर उतरकर “रिजल्ट दो या फाँसी दो” जैसे नारों के साथ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएं, तो यह किसी एक परीक्षा की विफलता नहीं बल्कि शासन व्यवस्था की गंभीर नाकामी को दर्शाता है।
बारिश, आँधी और धूप की परवाह किए बिना धरना दे रहे ये युवा वही हैं जो कल झारखंड की प्रशासनिक रीढ़ बन सकते थे—राज्य की नीति, विकास और न्याय प्रणाली में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकते थे। लेकिन आज वे अपनी पहचान, अपने हक और अपने भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
यह केवल परिणाम जारी करने की देरी नहीं है, यह उस व्यवस्था का पतन है जो युवाओं के सपनों को फाइलों की धूल और नेताओं की उदासीनता में दबा रही है। अगर यही हाल रहा, तो झारखंड को न प्रतिभा मिलेगी, न नेतृत्व—केवल हताशा, पलायन और अव्यवस्था। @yourBabulal
#JPSC #jharkhandexam
मिलिए झारखंड के भावी CO BDO DSP से
आंधी बारिश तूफान में भूख हड़ताल पर बैठे इन अभ्यर्थियों की बस इतनी सी मांग है कि 11वी JPSC MAINS का रिजल्ट जारी हो
मुख्यमंत्री जी @HemantSorenJMM
इन छात्रों की पीड़ा देखिए
@JbkssArmy@Jhar_Warrior@sunny_sharad@yourBabulal
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने प्रतिवर्ष JPSC परीक्षा कराने का वादा किया था, लेकिन स्थिति यह है कि मुख्य परीक्षा के 10 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया। परेशान युवा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं l
@HemantSorenJMM@jhar_governor#JPSC#Jharkhand
11 महीने हो गए... 11वीं JPSC Mains का रिजल्ट अब तक अटका है। हज़ारों युवाओं का भविष्य अधर में है। थक-हारकर अब अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं।
@HemantSorenJMM जी, क्या हमारे सपनों का गला घोंटा जाएगा?
कृपया हमारी पीड़ा सुनिए, न्याय दीजिए!
JPSC का रिज़ल्ट जारी करने की मांग को लेकर छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं। दस महीने से भी अधिक का वक्त गुजर गया लेकिन सिविल सेवा सहित आधा दर्जन परीक्षाओं के रिज़ल्ट प्रकाशित नहीं हो रहे हैं। पहले अध्यक्ष नहीं थे अब तो अध्यक्ष भी आ गए अब क्यों देर हो रही है। अधिकारी बनने वाले छात्रों के मन में घोर निराशा है। @HemantSorenJMM