“जब प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई ही नहीं होगी तो कौन जाएगा IIT?”
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव
भाजपा के शासनकाल में 2014-15 से 2024-25 के बीच देश में सरकारी स्कूलों की दर्ज संख्या करीब 94 हज़ार घट गई। ज़रा सोचिए, इन स्कूलों के भरोसे किनके घरों के बच्चे पढ़ते हैं? उस मज़दूर की बेटी, उस छोटे किसान का बेटा, उन दलित, पिछड़े, आदिवासी और ग़रीब परिवारों के बच्चे, जिनके घर में पहली बार कोई स्कूल जा रहा है।
जो पूछते हैं कि इतने सालों में आरक्षण से क्या बदला, वे बताएं कि जिस बच्चे की पढ़ाई प्राइमरी में ही छूट जाए, वह IIT में अपने हिस्से की सीट तक कैसे पहुँचेगा?
सामाजिक न्याय की लड़ाई गाँव के प्राइमरी स्कूल से शुरू होती है और IIT, विश्वविद्यालयों व नौकरियों में पूरी हिस्सेदारी तक जाती है।
आइए, PDA समाज एकजुट होकर भाजपा की उन नीतियों के ख़िलाफ़ खड़ा हो जो हमारे बच्चों की पढ़ाई और हिस्सेदारी का रास्ता मुश्किल बनाती हैं। सरकारी स्कूल भी बचाएँगे, आरक्षण भी बचाएँगे।
"ये जो 27000 स्कूल बंद किए हैं जब समाजवादी सरकार बनेगी तो यही बैग लेकर बच्चे उन्हीं स्कूलों में जाएंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
लखनऊ
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
➡️ इंसाफ की गुहार के साथ शादी समारोह में गूंजे नारे
➡️ प्रतापगढ़ में अभ्यर्थी अखिल कुमार की शादी में प्रदर्शन
➡️ दूल्हा-दुल्हन ने भी मंच से बुलंद की अपनी आवाज
➡️ शादी के स्टेज पर अभ्यर्थियों ने जमकर की नारेबाजी
#Lucknow #TeacherRecruitment #UttarPradesh
आज #गोरखपुर में...
मा. @yadavakhilesh जी, बंद प्राथमिक विद्यालयों का मुद्दा उठाना अच्छी बात है। लेकिन प्रदेश में 8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई, इस मुद्दे पर भी आवाज उठाइए।
स्कूल बचाइए, शिक्षक भर्ती भी कराइए!
#शिक्षक_भर्ती#उप्र#रोजगार
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दुर्दशा देखिए 👇
कहीं भवन ही नहीं, कहीं छत नहीं, कहीं क्लासरूम नहीं, कहीं बाथरूम नहीं, कहीं बिजली नहीं, कहीं बेंच नहीं, कहीं गंदगी है, कहीं बच्चों से शौचालय साफ करवाया जा रहा है।
सरकार का दावा है कि 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत 97% सरकारी प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक स्कूलों का कायापलट हो गया है।
स्कूलों को बंद करनेवाली भाजपा सरकार के समय में अगर 1 भी बच्चा पढ़ने से वंचित हो गया तो 1 ट्रिलियन हो या 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, उसका हासिल तो शून्य ही माना जाएगा।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है।
गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेगा। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।
सबको याद है कि हमने ‘ऑनलाइन हाज़िरी’ के आंदोलन के समय कहा था कि शिक्षकों का सम्मान और उन पर विश्वास करने से ही अच्छी पीढ़ी जन्म लेती है।
गुरुओं के साथ जो अभद्र भाषा बोलते हैं, उनका अपमान करते हैं वो अशिक्षित के समान ही हैं। ’अहंकार’ लोगों को अनपढ़ बना देता है क्योंकि अहंकारी न तो किसी की तकलीफ़ दुख को पढ़ता है, न सुनता है। शिक्षकों पर अविश्वास जताकर और उनका तिरस्कार करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो न तो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का, न शिक्षार्थियों का। भाजपा ने छात्रों और अध्यापकों का भरोसा खो दिया है।
‘अब शिक्षा विरोधी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा बताए कि स्कूल घर से दूर कर देंगे, तो बेटियाँ पढ़ने कहाँ जाएँगी?
नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, दस साल में देश में करीब 94 हज़ार सरकारी स्कूल कम हुए हैं। इसे ‘कंसॉलिडेशन’ कह देने से बच्चों की मुश्किलें खत्म नहीं होतीं। स्कूल दूर होगा तो आने-जाने का खर्च, रास्ते की सुरक्षा और पढ़ाई छूटने का खतरा कौन सँभालेगा? सबसे भारी कीमत गरीब परिवारों और बेटियों को चुकानी पड़ रही है।
भाजपा सरकारें जवाब दें - स्कूलों में शिक्षक और सुविधाएँ बढ़ाने के बजाय बच्चों से उनका नज़दीकी स्कूल क्यों छीना जा रहा है?
देखिए @BBCHindi की यह बेहद ज़रूरी ग्राउंड रिपोर्ट.
मोदी सरकार साजिशन गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है।
नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक - पिछले 10 साल में भारत में करीब 94,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए।
यूपी और मध्य प्रदेश से की गई BBC की रिपोर्ट देखिए 👇
BJP को डर है कि लोग पढ़ लिख गए तो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे, इनकी नफरत की राजनीति को नकार देंगे।
इसलिए सिस्टमैटिक तरीके से देश की बड़ी आबादी को शिक्षा से दूर किया जा रहा है।
E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!
मोदी सरकार कहती है - पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।
नतीजा देखिए
- 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
- IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
- IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell - सरकारी हों या प्राइवेट - सब सीमा से ऊपर
- और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं
मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका।
आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं - मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक। शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी।
और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है - चुनने का कोई विकल्प नहीं।
मोदी जी, बताइए - देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?
और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे - आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?
नीति आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, पिछले 10 साल में भारत में सरकारी स्कूलों की संख्या में क़रीब 94,000 की कमी आई है.
हालांकि, आयोग ने यह भी कहा है कि स्कूलों की संख्या में यह गिरावट राज्यों की कंसॉलिडेशन यानी स्कूलों को एक जगह समेटने की नीतियों को दिखाती है. स्कूल पेयरिंग और मर्जर अब विवादित मुद्दे बन चुके हैं.
उत्तर प्रदेश में सरकार की पेयरिंग नीति को लेकर काफ़ी विवाद हुआ, वहीं मध्य प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों में स्कूलों को मर्ज करने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ उज्जैन में बच्चों ने आंदोलन किया.
ज़मीनी स्तर पर लोगों को स्कूलों के मर्जर से क्या दिक़्क़तें आ रही हैं? और क्या इसका लड़कियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ सकता है? जानिए, इस ग्राउंड रिपोर्ट में.
रिपोर्ट: शुभांगी मिश्रा (@shubhangi_misra)
शूट, एडिट: शाद मिद्हत (@MidhatHasani)
Injured UP Constable Dies After Ambulance Stuck in BJP Rally Traffic
A 22-year-old Uttar Pradesh Police constable, Pranshu Sachan, sustained critical injuries in a road accident in Fatehpur and was being taken by ambulance to Hallett Hospital in neighbouring Kanpur. According to his family, the ambulance was stuck for more than an hour and a half in severe traffic congestion linked to the BJP’s “Loktantra Bachao” rally. He succumbed to his injuries before reaching the hospital.
कानपुर में 22 साल के घायल सिपाही की एम्बुलेंस बीजेपी की अराजकता रैली में कई घंटे फंसी रही, अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
गाजियाबाद में सीएम योगी की अराजकता रैली के लिए दुकानों को धनतेरस के एक दिन पहले बंद कर दिया गया
ये वीडियो परसों प्रयागराज का है जहाँ बीजेपी की अराजकता रैली में एक स्कूल वैन फंसी है।
चोर ज्ञानु को बचाने के लिए बीजेपी जनता को क्यों परेशान कर रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक जवान खो दिया और एक माता-पिता ने अपने जिगर के टुकड़े को।
क्या रैली एक जवान के जान से ज्यादा जरूरी थी जो एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया ?