Prayagraj में छात्रों का बड़ा आंदोलन 🔥🔥
प्रयागराज के प्रतियोगी छात्र विभिन्न परीक्षाओं में हुई तथाकथित गड़बड़ी के खिलाफ रोड पर निकल चुके हैं।
हजारों छात्रों का हुजूम मनमोहन पार्क कटरा से आगे बढ़ रहा है।
आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है!
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अपने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
#Lekhpal_Exam_Investigation
UPSSSC लेखपाल भर्ती में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग अभ्यर्थियों की आवाज है। मेहनत करने वाले युवाओं के साथ ठीक स्थिति नहीं है अगर पेपर लीक की वीडियो सामने आ रही है तो उस पर तुरंत जांच हो और करवाई होनी चाहिए!#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK#Lekhpal_Exam_Investigation@UPGovt
"छात्र रातों को जागें और तुम्हारी पूरी व्यवस्था सोती है,
जब लुट जाता है भविष्य हमारा, तब तुम्हारी नींद पूरी होती है।
डिजिटल इंडिया के दौर में भी जो पर्चा संभाल न पाए,
उस खोखले और लाचार महकमे की नीयत पर ही शंका होती है।"
#ZeroToleranceOnPaperLeak#lekhpalधांधली#lekhpalscam
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मेहनती छात्रों के सपनों की हत्या हुई है। लेखपाल परीक्षा का पेपर संदेह के दायरे में है एग्जाम के घंटों बाद भी बच्चों का हाल से बाहर निकलना सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है! आखिर कब तक हमारे होनहार युवा और उनके गरीब माता-पिता इस भ्रष्ट तंत्र और शिक्षा माफियाओं की कीमत चुकाते रहेंगे?
हमें भूलना नहीं चाहिए कि UPPSC भर्ती के समय भी आयोग ने पहले सब कुछ सही होने का दावा किया था, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर परीक्षा लीक थी। क्या इस बार भी लीपापोती की तैयारी है?
हमारी सरकार और आयोग से स्पष्ट मांग है:
लेखपाल परीक्षा में हुई इस धांधली की तत्काल, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच हो। पेपर लीक करने वाले गिरोह और उनके आकाओं को बेनकाब कर सख्त सजा दी जाए कि वह एक उदाहरण बने। छात्रों के भविष्य और उनके समय के साथ यह क्रूर मजाक अब और नहीं सहा जाएगा! झूठे आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए!
#Lekhpal_Exam_Investigation
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@UPTakOfficial@TheNewspinch@PMOIndia
"UPSSSC लेखपाल भर्ती परीक्षा" में तथाकथित गड़बड़ी के खिलाफ आज बड़ी संख्या में छात्रों ने ट्वीट किया।
जिसको संज्ञान में लेकर अभी थोड़ी देर पहले UPSSSC ने एक नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि...
"पुनः स्पष्ट किया जाता है कि इस प्रकार की अफवाहों पर अभ्यर्थी ध्यान न दें।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह की गुमराह करने एवं अभ्यर्थियों को भड़काने वाली खबर फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आयोग और पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आयोग शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है"।
पूर्ण रूप से तानाशाही चल रहा है😡