आज नागौर आवास पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विधि-विधान से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
गणपति बप्पा मोरया !
खरनाल (नागौर) में परम आराध्य वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस पर आयोजित विश्व विख्यात मेला महोत्सव में पहुंचने पर ग्रामीणों व मंदिर समिति ने स्वागत किया |
खरनाल (नागौर) में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरनाल पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
खरनाल धाम के विकास और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मैंने तेजाजी मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रूपये नगद अखिल भारतीय वीर तेजा जन्म स्थली संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों को सुपुर्द किये |
#Kharnal #Nagaur
प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने गए रेंजर श्री प्रताप सिंह चूंडावत की डंपर से कुचलकर हत्या कर देने की घटना ने एक बार पुनः राजस्थान की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना साबित करती है कि राजस्थान में जंगलराज है |
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वे सरकारी अधिकारियों की जान लेने तक से नहीं डर रहे हैं ?
राज्य सरकार को इस घटना को महज एक आपराधिक घटना मानकर नहीं छोड़ना चाहिए। पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच, घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की गिरफ्तारी तथा अवैध खनन के पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले रेंजर प्रताप सिंह जी चूंडावत को सादर श्रद्धांजलि |
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
@RajCMO
श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील के नरसिंहपुरा-बरानी गौशाला के पास शहर का कचरा प्लांट स्थापित करने की योजना अत्यंत चिंताजनक है। यह गौशाला क्षेत्र की बड़ी और महत्वपूर्ण गौशालाओं में से एक है, जहां बड़ी संख्या में गोवंश का पालन-पोषण होता है। उसके निकट कचरा प्लांट लगाने से गंदगी, दुर्गंध, प्रदूषण और बीमारियों का गंभीर खतरा पैदा होगा, जिसका असर गोवंश, किसानों और आसपास के हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज पुनः मुझसे नागौर आवास पर मुलाकात कर इस कचरा प्लांट के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर आयोजित जन सभा में आने का आग्रह किया |
इस अवसर पर आरएलपी परिवार के सदस्य श्री सुशील सिहाग,श्री पंकज खोथ,श्री भूपेंद्र बेनीवाल के साथ श्री राकेश ज्याणी ,श्री अंतराम मांझू,श्री महेंद्र गोदारा, श्री पृथ्वी राज ,श्री सोहनलाल नैण आदि साथी मौजूद रहे |
मैं आगामी 30 सितंबर 2026 को इस जन - आंदोलन में सम्मिलित होने श्रीगंगानगर जाऊंगा |
आज नागौर जिले की मुंडवा नगरपालिका में @RLPINDIAorg से लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद पर निर्वाचित हुई अलका सुभाष कंदोई को पदभार ग्रहण करवाया और शुभकामनाएं दी |
आज नागौर जिले की मारवाड़ मुंडवा नगरपालिका से लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की निर्वाचित चेयरमैन श्रीमती अलका सुभाष कंदोई के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
मुंडवा के विकास और जनहित के हर मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है।
#RLP #राष्ट्रीय_लोकतांत्रिक_पार्टी #मारवाड़_मुंडवा #मुंडवा #जनसेवा #विकास
@RLPINDIAorg
आज नागौर जिले की मारवाड़ मुंडवा नगरपालिका से लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की निर्वाचित चेयरमैन श्रीमती अलका सुभाष कंदोई के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कुछ साथी जो भोलेपन में भाई विनोद जाखड़ को टारगेट कर रहे है जाने-अनजाने में वो किसी भी लिहाज से सही नहीं है ।
विनोद जाखड़ जो भी है अपने संघर्ष के दम पर है , 24*7 ग्राउंड पर रहने वाला बंदा है ।
जाटों और दलितों को आपस में लड़ाने के लिए संघ के लोग जानबूझकर ऐसी बाते फैला रहे है जिससे आपस में मतभेद पैदा हो । हमे समझदारी दिखाते हुए इस षड्यंत्र में नहीं पड़ना है ।
कल 11 सितंबर को राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान है।
जहां-जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहां के मतदाताओं से मेरा आह्वान है कि इस चुनाव को केवल एक पार्षद चुनने का चुनाव न समझें, बल्कि इसे व्यवस्था परिवर्तन और अपने अधिकारों की मजबूत लड़ाई का चुनाव बनाएं।
जिस तरह RLP ने सड़क से संसद तक आमजन, किसान, मजदूर, युवा, दलित, अल्पसंख्यक और गरीब की आवाज को मजबूती से उठाया है, उसी जनसंघर्ष को अब नगर निकायों में भी मजबूत करने की जरूरत है।
यह चुनाव तय करेगा कि आपके वार्ड की आवाज कितनी मजबूती से उठेगी, आपके अधिकारों की लड़ाई कौन लड़ेगा और स्थानीय निकाय में जनहित की राजनीति कितनी मजबूत होगी।
आपका एक वोट सिर्फ प्रत्याशी नहीं चुनेगा, बल्कि आपके वार्ड की मजबूत आवाज चुनेगा।
बोतल का बटन दबाएं,जनता की ताकत बढ़ाएं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को मजबूत बनाएं।
#RLP #निकाय_चुनाव_2026 #राष्ट्रीय_लोकतांत्रिक_पार्टी
@RLPINDIAorg