आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, ये छात्र-युवाओं की जीत है और मोदी सरकार की शिक्षा नीति की हार। — GenZ जिंदाबाद 🇮🇳
ये सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा नहीं है। ये उन लाखों छात्रों की जीत है जिन्होंने महीनों तक सड़क पर लड़ाई लड़ी। ये उन परिवारों की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा रखा था। ये उस युवा शक्ति की जीत है जिसने साबित कर दिया कि जब छात्र एकजुट होते हैं तो व्यवस्था को झुकना पड़ता है।
ASI अनोपा राम जी का 01 जुलाई 2026 को निधन हो चुका था और 09 जुलाई को उनकी पगड़ी रस्म भी संपन्न हो गई। इसके बावजूद सरकार के विभाग द्वारा उनके नाम से स्थानांतरण आदेश जारी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण है।
यह घटना राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है। यदि विभाग अपने दिवंगत कर्मचारियों का रिकॉर्ड तक समय पर अपडेट नहीं कर पा रहा है, तो आमजन के कार्यों के प्रति सरकार की जवाबदेही का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
दिवंगत ASI अनोपा राम जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मुझे खेद है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, ना छात्र संघ के चुनाव हुए हैं, ना नगर पालिका के, ना पंचायत के। लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव ही कमजोर की जा रही है। ना जाने निर्वाचन आयोग और सरकार आखिर क्या कर रही है?
चुनाव सिर्फ प्रक्रिया नहीं होते, यह जनता की आवाज होते हैं। सरकार को चाहिए कि तुरंत चुनाव करवाकर लोकतंत्र को मजबूत करे, क्योंकि सत्ता जनता से चलती है, जनता के बिना नहीं - श्री @SachinPilot जी।
मैंने हरियाणा में 'वोट चोरी' के पक्के सबूत दिए है, वहां 25 लाख से ज्यादा वोटों की चोरी हुई है।
लेकिन मीडिया ये सब दिखाता ही नहीं है, पता नहीं क्यों डरता है? आप देश को 'वोट चोरी' के वो सबूत दिखाइए, डरिए मत। - नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी।
काल के कपाल पर शशक्त हस्ताक्षर, विश्व इतिहास के परिप्रेक्ष्य में अद्वितीय “खेजड़ली-बलिदान” पर बनी हिन्दी फ़िल्म साको-३६३ का ट्रेलर जारी किया गया है। फ़िल्म निर्माता और निर्देशक श्री रामरतन बिश्नोई व वित्तपोषण करने वाले भामाशाहों को बधाई। सभी इस फ़िल्म को एक बार अवश्य देखें।
खेजड़ली बलिदान को वैश्विक पटल पर प्रसारित करने में यह फ़िल्म मील का पत्थर साबित होगी ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जनप्रिय नेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी ने बिल्कुल सही कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। संसद में राहुल गांधी के साथ हाथापाई कर झूठा केस दर्ज करवा रहे है। जिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान दिया, उनकी मूल भावनाओं पर बार-बार हमला हो रहा है। भजनलाल सरकार ने युवाओं से जितने भी वादे किए है उन्हें कभी पूरा नहीं किया। एक साल में युवा हो, किसान हो या महिला हो, हर वर्ग पर अत्याचार हुए हैं।
@SachinPilot
॥हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा॥
शीश के दानी बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा श्याम आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लायें।
#KhatuShyamji
क्या एबीवीपी कार्यालय पर पुलिस लगाने से पेपर लीक के पीड़ित उन हज़ारों बेरोज़गारों को न्याय मिल जायेगा ?? क्या छात्रहितों के लिए संघर्षरत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ को जेल में डालने से बेरोज़गारों को न्याय मिल जाएगा??
#ABVP#jaipur
" वात्स्यायन लिखते हैं-जिसने धर्म की अनुभूति की, वो म्लेच्छ होने पर भी ऋषि है। इसीलिए वेश्यापुत्र वशिष्ठ, धीवरपुत्र व्यास और दासीपुत्र नारद ऋषि थे। धर्म का साक्षात्कार होने पर कोई भेद नहीं रह जाता।"
-स्वामी विवेकानंद
हिन्दू धर्म पुस्तक में
#YouthDay