आज संसद भवन परिसर में उन कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद की, जो वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं और अब अपने बुढ़ापे के सहारे पुरानी पेंशन से वंचित किए जा रहे हैं।
ये वही कर्मचारी हैं जिन्होंने जीवन का सबसे सुनहरा समय देश और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने खून-पसीने से सरकारी तंत्र को चलाया, न्याय दिलाया, योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाया और देश की प्रगति का रास्ता बनाया। आज रिटायरमेंट के बाद जीवन का सबसे बड़ा सहारा पुरानी पेंशन उनसे छीनकर बाजार आधारित NPS का झुनझुना उन्हें पकड़ा दिया गया है।
NPS शेयर बाजार का खेल है, जबकि OPS में राज्य की गारंटी होती है। क्या एक कर्मचारी को अपने भविष्य की सुरक्षा शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर छोड़ देना न्याय है?
👉 आज राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, और हिमाचल जैसे कई राज्य पुरानी पेंशन योजना की वापसी कर चुके हैं। तो केंद्र सरकार चुप क्यों है?
2004 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने जो ऐतिहासिक गलती की थी, मौजूदा प्रधानमंत्री @narendramodi जी के पास उसे सुधारकर लाखों-करोड़ों कर्मचारियों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को हल करने का मौका है।
OPS को समाप्त करना इन संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।
अनुच्छेद 21 – जीवन और गरिमा का अधिकार।
अनुच्छेद 41 – राज्य वृद्धावस्था में सुरक्षा देगा।
@AzadSamajParty कर्मचारियों के हित से जुड़े इस मुद्दे में पूरी तरीके से उनके साथ खड़ी है। साथ ही @mygovindia@DOPPW_India@PIBPersMin से मांग करती है कि–
1–नई पेंशन स्कीम (NPS) को समाप्त कर सभी केंद्र व राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल की जाए।
2. जो राज्य OPS लागू करना चाहते हैं, उन्हें केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग दिया जाए।
3. कर्मचारियों के वृद्धावस्था के सम्मानजनक जीवन के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई जाए।
यह सिर्फ एक आर्थिक मुद्दा नहीं है — यह सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा है।
बूढ़े मां-बाप की तरह, एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी सुरक्षा चाहिए-न कि शेयर बाजार की सट्टेबाजी।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
हैलो @aligarhpolice@Uppolice, यह मामला बेहद ही संवेदनशील है। यह आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।
जनपद अलीगढ़ का पुष्पेंद्र सिंह इंस्टाग्राम पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर,यूपी चार बार की मुख्यमंत्री बहन जी और एससी वर्ग की सबसे बड़ी जाति 'जाटव' पर बेहद ही अमर्यादित,अशोभनीय,जातिगत एवं शर्मनाक टिप्पणी किया है,जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह समाज में हिंसा भड़काने का कार्य कर रहा है।
आपसे अनुरोध है कि इस पुष्पेंद्र सिंह के विरूद्ध SC-ST एक्ट 1989,भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं अन्य विधियों की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कीजिए।
@Mayawati@AnandAkash_BSP@bspindia@SalmanShahidBSP@AligarhBsp@Bahujansenaa
सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल वीडियो में इस महिला ने अभद्र तरीके से एक व्यक्ति को उसके जाति सूचक शब्दों से संबोधित किया !
कृपया पुलिस इस महिला पर कार्यवाही करने की कृपा करें या जानकारी देने की कृपा करें यह कब का और कहां का वीडियो है?
उत्तर प्रदेश में जिला जालौन के थाना आटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर इटौरा में कई दिनों से लापता नाबालिग दलित बच्ची का शव तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है।
परिजनों से मेरी बात हुई उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्ममता से हत्या की गई। इसके साथ ही, परिजनों ने यह भी बताया कि जब वे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस चौकी गए, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और भगा दिया।
पुलिस की यह लापरवाही और संवेदनहीनता बेहद निंदनीय है और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनके दायित्वों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
@jalaunpolice इस मामले में तत्काल सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करें। न केवल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाएं, बल्कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर उनके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कानपुर सर्वोदय नगर में स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल के संबंध में क्षेत्रवासियों द्वारा मरीजों के साथ हो रही अनियमता, लूट खोरी और धांधली की सूचना प्राप्त हुई..
उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आज प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट कर अवगत कराया..
गृह मंत्री अमित शाह का बयान परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष का अपमान है।
परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी नाम लेना कोई "फ़ैशन" नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की उस क्रांति का प्रतीक है, जिसने करोड़ों दबे-कुचले लोगों को न्याय और अधिकार दिलाए। अंबेडकर को भगवान के नाम से तुलना करना उनकी विचारधारा की गहराई और संविधान निर्माण में उनके योगदान को कमतर आंकने का प्रयास है। यह न केवल असंवेदनशीलता, बल्कि सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर का परिचायक है।
ये अक्षम्य है, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को मानने वाले इस अपमान का बदला जरूर लेंगे मेरी बात को याद रखना।
#उपभोक्ता_देवो_भव:
उ.प्र पावर कारपोरेशन के दिवारों तक ही सीमित है ये शब्द, हकीकत में बहुत दौड़ना पड़ता हैं साहब! #ViralVideo#prayagraj कसारी मसारी, कलिंदीपुरम बिजली विभाग का हैं. उपभोक्ता ने इनके लेटलतीफ की शिकायत बड़े अधिकारी से क्या कर दी बाबू साहब का रिएक्शन देख लीजिए..😢
@ManishPandeyLKW सैंफ़िल साहब मेरे कलेक्टर रहे । में एडीएम था । जब ऑफिस बैठते थे तो कोई गरीब आ जाए तो पैसे देते थे । अपनी सैलरी का आधा पैसा वो बाँट देते थे । He is the asset for the state .
उत्तर प्रदेश में राम राज के साथ साथ जंगल राज भी कायम है उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ में दलितों का बहुत दैयनीय स्थिति बनी हुई है भीम आर्मी के साथी भाई दुर्गेश को उनके ही गाँव के कुछ दंबग राहुल शुक्ला. दिनेश शुक्ला. किशन शुक्ला. साहेब शुक्ला आदि लोग मिलकर मार कर सैया पर लिटा दिया है आज दुर्गेश प्रयागराज के हास्पिटल मे जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की यशस्वी @Uppolice कड़ी कार्यवाही ना करके खाना पूर्ति मे FIR दर्ज किया था मेरा @Uppolice@dgpup@ADGZonPrayagraj तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे और दोषियों को तत्काल जेल भेजा जाए अन्यथा भीम आर्मी पूरे जिले में जनान्दोलन करेगी
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@Bhimarmy_BEM
लाईव : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी और वीर शहीद सिद्धू-कान्हू जी की ऐतिहासिक धरती से “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” का शुभारंभ।
📍साहेबगंज, झारखंड
#हाथसेहाथ_जोड़ो_झारखंड
https://t.co/CbcGjsv6KW
अगर हमारा मक़सद भाजपा/कांग्रेस को ख़त्म करना है तो हम कभी सत्ता हासिल नहीं कर सकते है॥हमारा मक़सद होना चाहिए समाज में कभी कोई भूखा न सोए,समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार ख़त्म हो,हर बच्चा शिक्षा ग्रहण करे॥प्रकृति कभी किसी को बर्बाद करने में साथ नहीं देती लेकिन आबाद करने में देती है॥
हम किस जाति में पैदा हुए यह हमारे हाथ में नहीं था लेकिन उस जाति को सम्मान दिलाना हमारे हाथ में है॥चमार जूता बनाने वाले वाल्मीकि झाड़ू वाले इस पहचान को हम अपनी शिक्षा/ मेहनत से बदल सकते॥आज मुझे देख कर कोई नहीं बोल सकता की में एक सफ़ाईकर्मी की बेटी हूँ ॥अपनी जंग हमें खुद लड़नी है ॥
बागेश्वर मामले में पुलिस फ़ौरन अपराधी को गिरफ़्तारी करे। संविधान और क़ानून को किसी पाखंडी के दरवाज़े पर ठिठकना नहीं चाहिए। FIR में गुंडे की भाषा देखिए। इसकी अगर 48 घंटे में गिरफ़्तारी न हुई तो हम अगले कदम का ऐलान करेंगे। समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।