*बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का जायजा लेने के उपरांत मा0 प्रभारी मंत्री जी ने जनपद के प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के जिम्मेदारों को दिए निर्देश*
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में इस बार मॉडल मतदान केंद्रों को आदर्श मॉडल बूथ के रूप में सजाया गया है। मतदान केंद्र के बाहर गेट बना दिए गए हैं। मतदाताओं को बूथ पहुंचने पर फूलमाला भेंट कर स्वागत किया जाएगा। मतदाताओं को बैठने के लिए टेंट व कुर्सियां लगाई गई हैं।
@ECISVEEP
दिनांक 15 अप्रैल 2019 को आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य बाजार व हिंडालको आवासीय परिसर से होती हुई विद्यालय परिसर में संपन्न हुयी।
@ECISVEEP