आपका उठया एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है l इस सराहनीय कार्य में आप सभी सादर आमंत्रित है l आप लोगों के बिना हम अधूरे हैँ l
Kumari Selja हम सब के प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर हम सब की तरफ से हार्दिक सुभकामनाये l
#hbdrahulghandhi#RahulGandhi#kumariselja
भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय और समानता के महान प्रवर्तक डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
@RahulGandhi@Kumari_Selja@Inc
''डिलिमिटेशन जनगणना के बाद ही होना चाहिए, जैसा अब तक होता आया है। यह भी जरूरी है कि कोई भी डिलिमिटेशन, जिससे लोकसभा की सीटें बढ़ती हों, उसे गणितीय ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी निष्पक्ष होना चाहिए।''
• महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन के मुद्दे पर 'The Hindu' में CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के लेख का हिंदी अनुवाद
5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान जिस प्रकार प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, उससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि अब प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
श्री शम्मी नागपाल जी के भाई श्री सुरेश नागपाल जी के निधन पर उनके हिसार स्थित आवास पर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जालियांवाला बाग हत्याकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि।
यह अमानवीय घटना इतिहास के काले अध्याय के रूप में सदा स्मरणीय रहेगी और हमें अन्याय के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती रहेगी।
अमर शहीदों को शत्-शत् नमन।
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें सिर्फ़ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दिया।
लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं - लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों को कुचला जा रहा है, और समता की सोच पर हमला हो रहा है।
यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है - मैं पूरी शक्ति के साथ, आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के भारत को फिर से साकार करेंगे।
आप सभी को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि।
यह हत्याकांड इतिहास के काले पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा और हर भारतवासी को अन्याय के विरुद्ध डटकर आवाज उठाने और संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय और समानता के महान प्रवर्तक डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने जिस समावेशी, न्यायपूर्ण और समानता पर आधारित भारत का सपना देखा, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जो हमें संविधान की मूल भावना को संरक्षित रखने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं।
आज हरिद्वार स्थित बिश्नोई आश्रम में ब्रह्मलीन गौ ऋषि स्वामी श्री राजेंद्रानंद जी महाराज की समाधि स्थल पर उपस्थित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धा भाव से नमन किया।
स्वामी जी का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा। उन्होंने गौ-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा गुरु जंभेश्वर महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का जो कार्य किया, वह समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उनकी पावन स्मृतियाँ और आदर्श हम सभी को सेवा, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
आज कोटद्वार (उत्तराखंड) में कांग्रेस पार्टी की जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उत्तराखंड की जनता का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन निश्चित है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCUttarakhand