आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी एवं आदरणीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री @Indersinghsjp जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। तकनीकि अतिथि विद्वानों एवं उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों के लिए हरियाणा मॉडल के दर्ज पर मध्यप्रदेश मॉडल बनने वाला है जो कि एक ऐतिहासिक फैसला है।
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 5 इंजीनियरिंग + 67 पॉलिटेक्निक कॉलेज के अतिथि व्याख्याता 🗓️ 10 जुलाई 2026 को 📍भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सम्मिलित होने जा रहे है।
#मुख्यअतिथि : माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी।💐
#मार्गदर्शन : भारतीय मजदूर संघ। 💐
प्रदेश के मुखिया @DrMohanYadav51 जी,मंत्री @Indersinghsjp जी ने पुनः तकनीकी अथिति व्याख्याताओ के लिए उच्च शिक्षा कि तरह सभी सुविधाएं तत्काल लागू करने और भविष्य सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश के अतिथियों के लिए एक समान नई निति बना कर लागू करने का जो द्रणनिश्चय लिया उसके लिए सादर आभार।
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में सेवारत हमारे अतिथि विद्वानों की सुविधाओं और अधिकारों को लेकर सरकार निरंतर गंभीर और प्रयासरत है। इसी दिशा में पूर्व में ही कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी नीतियां लागू की जा चुकी हैं, जिसके तहत अब अतिथि विद्वानों को आकस्मिक अवकाश के साथ-साथ 3 ऐच्छिक अवकाश और महिला विद्वानों को प्रसूति अवकाश की विशेष सुविधा दी जा रही है।
#अथिति_विद्वान_सम्मेलन #CMMadhyaPradesh #bhopal #MadhyaPradesh
अतिथि विद्वानों का सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार का अटूट संकल्प है।
आज माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय 'अतिथि विद्वान सम्मेलन' में सहभागिता कर प्रदेशभर से आए अतिथि विद्वानों से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी, नवाचार-आधारित और शिक्षक-केंद्रित बनाने के साथ-साथ अतिथि विद्वानों के हितों के संरक्षण एवं उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी प्रतिबद्धता के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक भर्ती में अतिथि विद्वानों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण, फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को प्रति माह दो बार विकल्प चयन का अवसर, वर्ष में एक बार स्थान परिवर्तन तथा यथासंभव निकटतम स्थान पर पदस्थापन का अवसर, 13 आकस्मिक अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश एवं महिला अतिथि विद्वानों के लिए मातृत्व अवकाश जैसी अनेक महत्वपूर्ण सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। ये निर्णय अतिथि विद्वानों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और गरिमापूर्ण कार्य परिवेश के प्रति सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता का परिचायक हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों को भी उच्च शिक्षा विभाग की भाँति इन हितकारी प्रावधानों का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि दोनों विभागों के अतिथि विद्वानों को समान अवसर, समान संरक्षण और समान सम्मान प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान यह भी अवगत कराया कि लंबे समय से सेवाएँ दे रहे वरिष्ठ अतिथि विद्वानों के भविष्य को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार समिति की अनुशंसाओं के आधार पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। अतिथि विद्वानों के दीर्घकालिक हितों, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा स्थिरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में एक "उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय व्यवस्था" विकसित करने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है।
हमारा विश्वास है कि शिक्षकों का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की सबसे मजबूत आधारशिला है। प्रत्येक अतिथि विद्वान को सम्मान, सुरक्षा, अवसर और विश्वास से परिपूर्ण कार्य वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@DDSirChtr03@Indersinghsjp@mintechnicalmp माननीय मंत्री महोदय हरियाणा मॉडल हो या कोई और मॉडल तकनीकी अतिथि व्याख्याता का भविष्य सुरक्षित कीजिए।
बस आपसे ही आशा और विश्वास हे।
तकनीकी शिक्षा विभाग मे बर्षो से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओ की मांग #हरियाणा_मॉडल लागू हेतु माननीय विधायक महोदयो जी ने मा. @Indersinghsjp मंत्री जी को पत्र लिखा! आशा है जल्द उच्च शिक्षा अतिथियों की तरह #हरियाणा_मॉडल लागू हेतु समिति @mintechnicalmp द्वारा बनवाई जाएगी
तकनीकी शिक्षा विभाग मे बर्षो से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओ की मांग #हरियाणा_मॉडल लागू हेतु माननीय विधायक पन्ना लाल शाक्य जी ने मा. @Indersinghsjp मंत्री जी को पत्र लिखा! आशा है जल्द उच्च शिक्षा अतिथियों की तरह #हरियाणा_मॉडल लागू हेतु समिति @mintechnicalmp द्वारा बनवाई जाएगी
शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक ही परेशान है!
तकनीकी शिक्षा विभाग के बर्षों से कार्यरत संस्था स्तर अतिथि व्याख्याता विद्वान शिक्षकों ने 12 माह वेतन व स्थायित्व हेतु #सांकेतिक प्रदर्शन किया!
@JansamparkMP@ANI@mintechnicalmp@CMMadhyaPradesh
@Indersinghsjp@DrMohanYadav51@PMOIndia@mintechnicalmp माननीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के अतिथि विद्वानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन l माननीय 12 माह फिक्स सैलरी 65 वर्ष तक स्थायित्व प्रदान करे l🙏🙏🙏🙏🙏🙏
प्रदेश के तकनीकी अतिथि व्याख्याता पदाधिकारियों ने @Indersinghsjp जी, और समस्त विभागीय अधिकारियों के समक्ष भोपाल में अपनी बात रखी। जिसमें बताया गया कि किस तरह उच्च शिक्षा विभाग की तरह अतिथि व्याख्याता को 12 माह और अन्य लाभ नहीं दिए जा रहे है।जबकि कार्य संपूर्ण वर्ष लिया जा रहा है।