ये वो दृश्य है जो बहुत कम आँखों ने देखा है।
गौमुख, जहाँ माँ गंगा पृथ्वी पर अपना पहला कदम रखती हैं। 8-9 जून को गंगा प्रहरी प्रखर सिंह बिष्ट ने गंगोत्री से तपोवन तक की कठिन ट्रैकिंग कर ये दुर्लभ वीडियो भेजा है।
जो आप देख रहे हैं वो है हिमालय की सबसे विशाल हिमानियों में से एक, गंगोत्री ग्लेशियर। और इसके मुहाने गौमुख से अवतरित होती निर्मल, अविरल माँ गंगा।
शिवलिंग, मेरु और चौखम्बा जैसे शिखरों के बीच, समुद्र तल से हज़ारों मीटर ऊपर, यहीं से शुरू होती है वो यात्रा जो करोड़ों जीवन को सींचती है। ये स्रोत जितना पवित्र है, उतना ही नाज़ुक भी। इसे बचाना हम सबका धर्म है।
#GangotriGlacier #Gaumukh #NamamiGange #Himalaya