मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के 250 से ज्यादा पूर्व जिलाध्यक्षों को सीएम हाउस बुलाकर मुलाकात की और उनके साथ भोजन भी किया. इस बैठक को सिर्फ सम्मान या शिष्टाचार की मुलाकात मानना कितना सही है? क्या सम्राट चौधरी भाजपा के पुराने नेटवर्क को फिर से सक्रिय कर रहे हैं या पार्टी के भीतर एक वैकल्पिक संगठनात्मक नेटवर्क तैयार हो रहा है? पुराने नेताओं से फीडबैक, संगठन की जमीनी स्थिति और अगले चुनाव की रणनीति को लेकर इस बैठक के क्या मायने हैं, देखिए पूरी रिपोर्ट. #samratchoudhary #biharpolitics #biharnews #bjp #bjpबिहार #bjppolitics #bjporganization #oldnetwork @sujjha
Tejashwi Yadav March: Tejashwi Yadav March: करीब 5 साल बाद तेजस्वी यादव सड़क पर उतरे और राजभवन मार्च के जरिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. छात्रों, बेरोजगारी, पेपर लीक और सीवान में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 के इस्तेमाल जैसे मुद्दों को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा. लेकिन इस मार्च में छात्रों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही. #tejashwiyadav #rjd #tejashwiyadavmarch #biharpolitics #biharnews #patnaprotest #rajbhavanmarch #studentprotest #prashantkishor @sujjha
फरक्का संधि को हुए 30 साल हो चुके हैं और अब इसके रिन्यूवल का वक्त आ गया है। लेकिन सवाल यह है — क्या इस बार बिहार का हित सुरक्षित रहेगा, या फिर 1996 की तरह एक बार फिर बिहार को नज़रअंदाज़ कर दिया जाएगा? इस एक्सक्लूसिव बातचीत में JDU राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि कैसे फरक्का बराज की वजह से बिहार को दशकों से बाढ़ और सूखा दोनों झेलना पड़ रहा है, कैसे लीन सीजन में भी बांग्लादेश को 1500 क्यूसेक पानी दे���ा अनिवार्य है, और कैसे दरभंगा-मधुबनी जैसे इलाकों में चापाकल तक सूख चुके हैं। उन्होंने गुजराल सरकार के समय हुई मूल संधि पर भी बड़ा सवाल उठाया — कि क्या उस वक्त बिहार के हित की बलि देकर देश के नेताओं ने अपनी छवि चमकाई? @sujjha
बिहार की Student Credit Card योजना को कभी आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का बड़ा सहारा मा��ा गया था. 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत छात्रों को 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलता था. अब इसकी सीमा 2 लाख रुपये किए जाने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया. लेकिन इस पूरी कहानी का एक दूसरा पहलू भी है. पड़ताल में सामने आए आरोपों के मुताबिक, कई कॉलेजों में Student Credit Card के जरिए एडमि��न और फीस के नाम पर बड़ा खेल चल रहा था. कॉलेज, बिचौलियों और कमीशन के नेटवर्क पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. तो क्या योजना की सीमा कम करना सही समाधान है? या सरकार को योजना के लूपहोल बंद करके इसे और मजबूत करना चाहिए? आखिर Student Credit Card की इस दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है? #bihar #studentcreditcard #studentcreditcardscheme #bihareducation #educationloan #biharstudents #highereducation #biharnews @sujjha
21 अगस्त से UGC कानून के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले धरने को लेकर बिहार में सवर्णों को एकजुट करने की कोशिश तेज हो गई है. पिछले करीब 20 वर्षों से सवर्ण राजनीति से जुड़े विपिन तिवारी इस अभियान में सक्रिय नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि 2015 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यादव के लिए विपिन तिवारी अनुष्ठान भी कर चुके हैं. आखिर कौन हैं विपिन तिवारी और UGC कानून के खिलाफ इस आंदोलन की क्या रणनीति है, जानिए पूरी कहानी.... #ugclaw #ugcprotest #jantarmantar #viptintiwari #savarnasamaj #savarnapolitics #biharpolitics #biharnews #tejashwiyadav @sujjha
Bharat Tiwari Encounter: सीवान में पुलिस फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव 19 अगस्त को राजभवन मार्च करने जा रहे हैं. सवाल यह है कि अगर पुलिस ��ी गोली और पुलिस की जवाबदेही विपक्ष के लिए मूल मुद्दा है, तो भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में सड़क पर उतरकर आंदोलन क्यों नहीं किया गया? दोनों मामलों में पुलिस की भूमिका और जवाबदेही को लेकर उठ रहे सवालों को समझिए इस रिपोर्ट में... #tejashwiyadav #siwan #siwanfiring #ak47 #rajbhavanmarch #bharattiwari @sujjha
प्रशांत किशोर ने चुनाव जीतने के बाद 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने का ऐलान किया है. लेकिन इस घोषणा के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि अगर युवाओं को नौकरी बिहार के बाहर मिलेगी, तो फिर बिहार से पलायन कैसे रुक���गा? चुनाव के दौरान रोजगार और पलायन रोकने को लेकर किए गए दावों के बीच अब प्रशांत किशोर के सामने अपने वादों को जमीन पर उतारने की चुनौती है. क्या एक विधायक अकेले बिहार से पलायन जैसी बड़ी समस्या को रोक सकता है? क्या 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाना सिर्फ रोजगार देने की पहल होगी या इससे पलायन पर भी असर पड़ेगा? #prashantkishor #prashantkishor #bihar #biharpolitics #biharjobs #biharemployment #biharmigration #migration @sujjha
बिहार में शराबबंदी को लागू हुए 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि शराबबंदी रहे या खत्म हो, बल्कि यह भी है कि इसके सामाजिक और आर्थिक असर क्या रहे। एक रिसर्च रि���ोर्ट में शराबबंदी के उद्देश्यों और उसके प्रभाव को लेकर सवाल उठाए गए हैं। वहीं राजस्व के नुकसान, अवैध शराब के कारोबार और नशे के बदलते स्वरूप को लेकर भी बहस जारी है। ऐसे में बिहार को भावनात्मक राजनीति से आगे बढ़कर शराबबंदी की सामाजिक और आर्थिक लागत-लाभ की व्यापक समीक्षा करनी चाहिए। #biharsharabbandi #sharabbandi #liquorban #biharpolitics #bihareconomy #nitishkumar #biharnews #biharrevenue #prohibition @sujjha
छात्र आंदोलनों से सत्ता बदल सकती है, लेकिन क्या व्यवस्था भी बदलती है? JPSC प्रोटेस्ट के बाद बिहार में नए छात्र आंदोलन ��ी सुगबुगाहट के बीच RJD की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं प्रशांत किशोर के फुल-टाइम पॉलिटिशियन बनने की संभावनाओं और बांकीपुर में हार के बाद सम्राट चौधरी की ट्रोलिंग पर देखिए चाच-भचीजा और चर्चा
#BiharPolitics #StudentProtest #JPSCProtest #PrashantKishor #SamratChaudhary #RPT0103 #RPT0425
@sujjha @Aniket_236