खुद को मुख्यमंत्री का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा के ख़िलाफ़ पूर्व विधायक के बेटे घनश्याम शर्मा ने मानसरोवर थाने में ज़मीन कब्ज़े का मामला दर्ज करवाया था...
अब उसी घनश्याम शर्मा पर श्याम नगर थाने में नया मामला दर्ज हो गया है.....
अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद से घनश्याम फ़रार है.....
सवाल ये है कि क्या प्रमोद शर्मा का इस मामले में कहीं हाथ है?
आख़िर मुख्यमंत्री का तथाकथित साला प्रमोद शर्मा कहाँ फ़रार है?
RLP के कार्यकर्ताओं को सिर्फ प्रदर्शन करने पर इनाम घोषित करने वाली पुलिस अब तक इस मामले में कहाँ-कहाँ दबिश दे चुकी है? @hanumanbeniwal
ना कोई RLP का झंडा दिखाई दे रहा है.
ना ही RLP का मंच के पीछे का पोस्टर,
ना ही RLP की पगडी,
अब समझ ये नहीं आ रहा है की बागड़बीले हनुमान जी को किस मुद्दे को लेकर कोसेंगे.
#_भरतपुर_चलो
बाबा जी पहुंचे रैली ग्राउंड में... जब लोगों से पूछा गया, "रैली में क्यों आओगे?" तो ज्यादातर लोगों का एक ही जवाब था — 🔥 "हनुमान बेनीवाल को देखने!" 🔥
#भरतपुर_चलो
भरतपुर-धौलपुर के युवाओं और किसानों के हक और अधिकार की आवाज उठाने आ रहे हैं जननायक @hanumanbeniwal जी कल का जनसैलाब बहरे कानों को सुनाने और सोती हुई सरकार को जगाने का काम करेगा,
पूरी रात ट्रेंड रुकना नहीं चाहिए
#भरतपुर_चलो"
प्रिय साथियों,
धौलपुर ,भरतपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ दिलवाने से जुड़े मुद्दों और समाज के हितों की रक्षा के लिए कल दिनांक 22 जून 2026 को भरतपुर में जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित आरक्षण हुंकार रैली में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति आवश्यक है ।
यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए एकजुट होकर अपनी बात रखने का अवसर है।
आइए, अधिक से अधिक संख्या में कल भरतपुर पहुँचकर समाज की ताकत और एकता का परिचय दें।
आपकी भागीदारी ही जाट आरक्षण संघर्ष समिति को मजबूती प्रदान करेगी।
मुझे भी आरक्षण संघर्ष समिति ने आमंत्रित किया है, मैं कल समर्थकों के साथ भरतपुर जाऊंगा |
"एकता हमारी शक्ति है, अधिकार हमारा संकल्प है।"
📍 स्थान: नुमाइश मैदान,भरतपुर,
समय : सुबह 11:15 बजे से
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से मेरा सवाल है —
एक तरफ आपकी सरकार हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों, युवाओं और छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज रही है तथा उनकी गिरफ्तारी पर हार्डकोर अपराधियों की तरह इनाम घोषित कर उनका भविष्य बर्बाद करने पर तुली है।
दूसरी तरफ, प्रमोद शर्मा नामक व्यक्ति, जो स्वयं को आपका रिश्तेदार बताता है और जिसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, पिछले एक महीने से दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरा हुआ था, तो क्या आपकी सरकार और राजस्थान पुलिस को इसकी जानकारी थी ?
यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और यदि नहीं थी तो क्यों नहीं?
राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि क्या प्रभावशाली लोगों और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग कानून हैं, या कानून सबके लिए समान है ?
@RajCMO@PoliceRajasthan
14 दिन की जेल यात्रा में भगत सिंह को पढ़ा और समझा कि क्रांतिकारी अगर क्रांति नहीं कर सकता तो उसके जीने का औचित्य नहीं है.....
RLP नेता रामनिवास पोषक नावां
@withRamniwas
लगभग नेता कहते हैं कि हनुमान बेनीवाल नशे में रहता है। अजीब नशा है, जो हर पीड़ित के आंसू देख लेता है, हर अन्याय के खिलाफ सड़क पर पहुंच जाता है। ऐसा नशा अगर है, तो थोड़ा-बहुत अन्य पार्टी वाले नेताओं को भी कर लेना चाहिए, क्या पता जनता का दर्द उन्हें दिखाई देने लगे।"
आज मदन राठौड़ जी ने मेरे नोटिस का जवाब भेजा है .....
पत्रकार ने कहा .. कोई माफी मांगी उन्होंने
हनुमान बेनीवाल जी ने कहा काफी लंबा जवाब आया है अभी पढ़ा नहीं
लेकिन मुझे लग रहा है काफी परेशान हुए है वो.....🤓
न्याय योद्धा...
लोकतंत्र में एक मजबूत और प्रभावी विपक्ष का होना उतना ही आवश्यक है जितनी एक सशक्त सरकार। वर्तमान परिस्थितियों में हनुमान बेनीवाल कांग्रेस की तुलना में अधिक मुखर और सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, जबकि राजस्थान विधानसभा में उनकी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है।
जनहित और न्याय के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने वाले इस योद्धा के निजी राजनीतिक जीवन के साथ क्या जनता न्याय करेगी?
इसका फैसला अंततः लोकतांत्रिक जनमत ही करेगा।
हनुमान बेनीवाल के बाद अब निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने भी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि –
"किरोड़ी जी बड़े नेता हैं और संघर्षों की भट्टी में तपकर निकले हुए व्यक्ति हैं। आज जो कुछ भी हो रहा है, जिस तरीके से हो रहा है और जो तमाम घटनाएं सामने आ रही हैं, उनका उन्हें पूरा पता है। यह सब कौन करवा रहा है, इसकी भी उन्हें अच्छी तरह जानकारी है।
मुझे लगता है कि एक मजबूत नेता के लिए यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। राजनीति में ऐसी बातें पहले भी होती रही हैं और आज भी हो रही हैं। यह सब एक प्रयास है, एक सोची-समझी साजिश और षड्यंत्र है। मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में पूरी स्थिति प्रदेश के सामने स्पष्ट हो जाएगी।"
पुरे राजस्थान में यही बात चल रही है जो पत्रकार महोदय ने पूछी....
कि RLP प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आमजन के मुद्दों को लेकर लड़ रही है लेकिन कागजी विपक्ष कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रहा ......! @hanumanbeniwal@sharatjpr@NarayanBeniwal7
राकेश विश्नोई के न्याय की लड़ाई में मोर्चरी के आगे बैठना यदि अन्याय है तो फिर ये सरकार प्रदेश में लोकतंत्र को ही समाप्त करना चाहती है।
Dr श्रवण चौधरी को समय रहते रिहा करे।
@RajCMO@drshravanosian