अब तक 17 जानें गई हैं
एक और SIT बना दी गई है…
अपर मुख्य सचिव पर्यटन 1995 बैच के IAS अमृत अभिजात और एडीजी जोन, लखनऊ IPS प्रवीण कुमार को मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन का हौसला उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो डर और दमन के बावजूद सच बोलने का साहस रखते हैं।
जितना दमन होगा, उतनी ही मजबूती से RSS की असलियत और नफ़रत का जवाब मिलेगा।
रिहाई के बाद नवीन से सीकर आवास पर मुलाकात की। नवीन जैसे जागरूक और निर्भीक युवाओं का हौसला लोकतंत्र की असली ताकत हैं। नवीन के जज़्बे और साहस को सलाम।
योगी जी,
आप ही कह रहे थे कि जिसे भी कोई बात कहनी है, वो SIT के पास जाए और अयोध्या को कोई बदनाम न करे।
सांसद संजय सिंह तो बाकायदा SIT को चिट्ठी लिखकर बैठे थे, कि वे SIT को सबूत पेश करना चाहते हैं, मगर इस सबके बावजूद उन्हें वक्त नहीं मिल सका।
मैने तब भी कहा था कि SIT ने न कोई ईमेल एड्रेस दिया है, न फोन नंबर, न किसी कार्यालय का पता, तो लोग सबूत लेकर कहां जाएं, वेस्टंडीज चले जाएं कि सूरीनाम?
इस सबके बावजूद संजय सिंह ने रास्ता निकालते हुए SIT के मेंबर और लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को चिट्ठी लिखकर जरूरी दस्तावेज सौंपने का समय मांगा।
मगर कोई जवाब न मिला।
अब क्या करें संजय सिंह?
क्या सुल्तानपुर से यूपी रोडवेज की बस पकड़कर सबूत सौंपने वेस्टइंडीज जाएं?
या फिर कादीपुर के चौराहे से इक्का पकड़कर हड़प्पा और मोहनजोदड़ों में धूनी रमाएं?
आखिर कहां है ये SIT जिसे सबूत देने वाले 'ब्रह्रा सत्यं जगत मिथ्या' गाते हुए तलाश रहे हैं,
और वो पीसी सरकार के जादू की तरह छड़ी से रुमाल बन चुकी है?
लखनऊ अग्निकांड में पीड़ित बीजेपी समर्थक महिला ने जैसे ही योगी से शिकायत करना शुरू किया उसकी आवाज़ को म्यूट कर दिया गया
पहले मीडिया सच दिखाने का काम करती थी अब सच छिपाने का काम करती है।
ख़बर को घुमाने का तरीक़ा समझिए-
आग लगी..15 छात्रों की मौत हुई - Fact
— सीएम ने जाँच का आदेश दिया, रिपोर्ट माँगी-Fact
— सीएम को फलाना-चिलाना जगह जाना था लेकिन सब रद्द कर के वो राजधानी में इस मामले को देख रहे हैं - TV channel की घुमावदार रिपोर्टिंग
— एक बार सुनने में सामान्य लगता है लेकिन असल में बताया ये जा रहा है कि और भी ज़रूरी काम थे जिनको छोड़ वो आग के मामले को देख रहे हैं
— प्रश्न- सूबे के अगुवा को कब ज़रूरी काम नहीं होते?? उन्हें जो सबसे ज़रूरी लगा वो कर रहे हैं।
लेकिन चैनलों का ये घुमाने का तरीक़ा आग में 15 छात्रों के मर जाने की घटना को छोटा और ज़रूरी काम छोड़ इस घटना पर ध्यान देने को बड़ा बताने की कोशिश है।
समझे कि नहीं?
NEET के बाद अब RENEET भी घोटाले की जद में फंस गया है। बिहार से सॉल्वर गैंग के 40 लोग गिरफ्तार हुए हैं। एक मेडिकल कॉलेज की संलिप्तता बताई जा रही है।
जब बायोमैट्रिक सिस्टम को फेल करके वास्तविक परीक्षार्थी की जगह 40 लाख रूपये में किसी सॉल्वर को बैठाया जा सकता है तो कुछ भी संभव है।
धर्मेंद्र प्रधान जी @dpradhanbjp और एनटीए क्या इस बात की गारंटी लेंगे कि किसी अन्य राज्य में सॉल्वर गैंग के लोग नहीं पहुंचे होंगे। यह शर्मनाक नहीं शर्म से डूब जाने की बात है। एक तरफ देर से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले बच्चों को परीक्षा के बैठने नहीं दिया गया दूसरी तरफ यह सब।
The IYC and NSUI will be conducting a campaign from 25th June to 9th August 2026, culminating in a 'Delhi Chalo' mobilization on 9th August, 2026. These campaigns will put forward three demands:
1. Reassessment and repair of the examination system.
2. Resignation of the Education Minister and an investigation into his links with the paper leak mafia.
3. Institutionalization of an annual examination and recruitment calendar.
Here is the statement by Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp. 👇
अयोध्या के राम मंदिर की दान चोरी का मामला अब लूट और डकैती में बदल गया है और इसकी आँच अब प्रधानमंत्री मोदी तक पहुँचने लगी है। लोग अब सीधे सवाल पूछ रहे हैं कि मोदी जी तो इस मंदिर के कर्ता-धर्ता और नियंता हैं, उन्हें इसका पता क्यों नहीं चला और अगर पता चला तो कुछ किया क्यों नहीं।
इससे भी रोष की बात ये है कि वे चुप हैं। हिंदुओं की आस्था के साथ इतना बड़ा धोखा किया गया और वे कुछ बोल नहीं रहे। बोल नहीं रहे तो क्यों....क्या वे डकैतों को बचाने में लगे हुए हैं....उनको संरक्षण दे रहे हैं।
मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तो उन्हीं के खासमखास लोग हैं। चंपत राय को वहां किसने बैठाया, उन्हीं ने। नृपेंद्र मिश्रा भी उन्हीं की पसंद थे। अब मिश्रा कह रहे हैं कि पूरा सिस्टम ही ख़राब था, आठ महीने से सीसीटीवी काम ही नहीं कर रहा था, बैंकों ने सही आदमी नहीं लगाए।
सवाल उठता है कि इस सब पर निगरानी रखने की ज़िम्मेदारी किसकी थी....मंदिर का प्रबंधन देखने वाले न्यास की, योगी सरकार की या फिर मोदी मंडली की, जो शुरू से इसे अपने प्रोजेक्ट की तरह प्रस्तुत करती रही है।
फिर मंदिर के डकैतों को बचाने का सवाल इसलिए भी गंभीर रूप धारण करता जा रहा है क्योंकि जाँच के नाम पर कोई दूसरा ही खेल चलता दिख रहा है। बिना एफआईआर के एसआईटी बना दी गई और उसने आनन-फानन में जाँच भी कर ली, मगर अभी तक ये साफ़ नहीं है कि क्या सबूत मिले, कितने लोगों की गिरफ़्तारी की गई और क्यों की गई.....
ज़ाहिर है कि इससे राम भक्त हिंदुओं में ज़बर्दस्त गुस्सा है। हर तरफ से ख़बरें आ रही हैं कि उनके द्वारा दिए गए दान की कोई रसीद ही नहीं दी गई। और ये दान भी बेशक़ीमती सोने-चांदी की ईँटों और आभूषणों की शक्ल में था। इनका क्या हुआ कोई बता नहीं रहा।
सवाल ये उठता है कि ये गुस्सा सार्थक होगा या झाग की तरह उठकर बैठ जाएगा....इस गुस्से को कहीं हिंदू-मुसलमान की राजनीति के छींटे शांत तो नहीं कर देंगे....कहीं ये आस्था पिलपिली और नफ़रत से सनी आस्था तो नहीं है जो इसलिए इस डकैती को नज़रंदाज़ कर देगी क्योंकि मोदी-योगी मुसलमानों की चूड़ियाँ टाइट कर रहे हैं?
BJP NEET पेपर लीक पर चुप रही
BJP 17 छात्रों के जान देने पर चुप रही
BJP अब कर्नाटका पर गंदी राजनीति करने आई है
मैं मध्यप्रदेश और दिल्ली पर सवाल नहीं पूछूँगी
बस इतना कहूँगी मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री इन 17 बच्चों के हत्यारे हैं
लाज, शर्म सब बेच खाई है क्या?
मंडावा के नवीन को झुंझुनूं पुलिस ने इस वीडियो के लिए गिरफ्तार किया, उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया
इस वीडियो में एक तरफ RSS की शाखा चल रही है, दूसरी तरफ बच्चे मेहनत कर रहे हैं
इसमें क्या ग़लत दिखाया. RSS नफ़रत फैलाती है - यह सच है
लो कर दिया पोस्ट
कितनों को करेंगे गिरफ़्तार?
मंदिर का कार्यभार महंतों और पुजारियों के जिम्मे रहता है। जिन महान लोगों ने वहां पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बैठाया था, उनसे कोई सवाल नहीं पूछ रहा है कि मंदिर ट्रस्ट को पार्टी का कार्यालय क्यों बना लिया?
ड्राइवर, माली और नौकरों पर ठीकरा फोड़कर बड़के चोरों को बचाने के लिए तरह तरह के उपक्रम किए जा रहे हैं।
अग्निकांड.. लखनऊ
ये वीडियो मीडिया की गुलामी का अगला सबूत है...
जब लड़की ने योगी से सवाल पूछने शुरू किए... तो पी टी आई ने वीडियो से आवाज ही गायब कर दी...
लखनऊ अलीगंज कोचिंग सेंटर आग में अब तक 13 मौत की पुष्टि। कई और फंसे हुए हैं।
अब इस घटना के बाद फायर सेफ्टी -ऑडिट के नाम पर लंबी लंबी मीटिंग होगी। खाना पूर्ति के लिए एक्शन होगा। और आपको ऐसा लगेगाही कि क्या पता इस घटना से सरकार सीखे,एक नया हादसा आपको जगा देगी कि मुर्दा सिस्टम मुर्दा ही रहेगा। इन्हें ऐसे हादसों के बाद चेहरा बचाने को एक्टिंग कला आती है।
कभी खाने जा रहे लोग रेस्टोरेंट में जल कर मर जा रहे हैं। होटल में टूरिस्ट जल कर मर जा रहे हैं। कोचिंग में पढ़ने जा रहे स्टूडेंट जल कर मर जाते हैं। कभी इमरजेंसी में इलाज करा रहे नवजात बच्चों की मौत जल कर हो जाती है।
और सरकार har बार जीवन बीमा बनकर कुछ पैसे मुआवजा देकर और शोक के कॉपी पेस्ट बयान देकर अपनी जिम्मेदारी को निभा लेती हैं।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
ब्रेकिंग न्यूज़। अयोध्या
चाची ने खोली चढ़ावा चोर भतीजे की पोल पट्टी। गाँव से लेकर नोएडा तक प्रॉपर्टी ही प्रॉपर्टी। रिश्तेदारों को ट्रस्ट में नौकरी भी लगवाई। सिंडिकेट का खास मेंबर था लवकुश मिश्रा।
राम मंदिर चढ़ावा गबन प्रकरण के कथित मास्टरमाइंड अनुकल्प मिश्रा को लेकर नया खुलासा हुआ है। अनुकल्प मिश्रा की चाची नेहा मिश्रा ने दावा किया है कि कम समय में अनुकल्प ने कई महंगे प्लॉट और नोएडा में कीमती फ्लैट खरीदे। नेहा मिश्रा के मुताबिक, अनुकल्प ने अपने रसूख और दबंगई के बल पर अकूत संपत्ति अर्जित की। आरोप है कि उसने अपने बहनोई लवकुश मिश्रा और अन्य परिचितों को मंदिर से जुड़े कामों में नियुक्ति भी दिलाई।
#breakingnews #Ayodhyarammandir @ayodhya_police@dmayodhya
अब तो इस्तीफ़ा दे दो!
NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई, क्योंकि नीचे-से-ऊपर तक सब मिले थे, इसीलिए बायोमेट्रिक की जाँच में भी घपला किया गया। ये तो एक जगह है जहाँ बात खुल गई, बाक़ी न जाने और कितनी सेंटरों पर ये हुआ होगा।
युवाओं के साथ हो रहा ये धोखा तभी बंद होगा जब भाजपा के ख़िलाफ़ इस देश का हर छात्र, उनके माता-पिता, उनका संपूर्ण परिवार एकजुट हो जाएगा।
भाजपा अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम बन गई है।
वोट की लूट से बनी सरकार, पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा-चंदा-दान चोरी तक पहुँच गई है। भाजपा और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों ने सरेआम-बेईमानी के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
#NEET
#NEET_REEXAM
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।